KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बीसीए ने आदित्य वर्मा को बताया राष्ट्रीय स्तर का ब्लैकमेलर

पटना। आज राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता संपन्न हुई। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने जहां बिहार की क्रिकेटिंग गतिविधियों से जुड़ी बातों को मीडिया के समक्ष रखते हुए चयन प्रक्रिया, सिलेक्शन ट्रायल मैच और बिहार की सीनियर विमेंस टीम के कैंप से संबंधित बातों को विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए  कल कोलकाता के लिए रवाना होने वाली सीनियर विमेंस टीम के बारे में बताया और कहा कि कल जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा से 11:00 बजे बिहार की टीम कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।

वहीं बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने बिहार क्रिकेट संघ की छवि को धूमिल करने और बिहार की अस्मिता के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे आदित्य वर्मा पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के लिए यह बड़ी विडंबना है की ऐसे लोग अपने ही राज्य की माटी को अपने निजी स्वार्थ के लिए बेवजह बदनाम करने पर तुले हुए हैं। मैं देख रहा हूं कि  कुछ दिनों से बीसीए अधिकारी धर्मवीर पटवर्धन के ऊपर बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाते हुए एक बार फिर से बीसीए की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और जिस दो खिलाड़ियों से अपनी जुबानी बातों को वीडियो के माध्यम से वायरल करवाने का प्रयास किए हैं वह इनकी वास्तविक चरित्र को उजागर करता है। 

श्री सिंह ने  ब्लैकमेल करने से जुड़ी ऑडियो को मीडिया के समक्ष वायरल करते हुए बताया कि  कई ऐसे ऑडियो हैं जो आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने में खुद को असहज महसूस करता हूं।

श्री सिंह द्वारा जारी पहली ऑडियो में आदित्य वर्मा द्वारा पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह को अपने बेटे लखन राजा को बिहार टीम में शामिल  कराने के लिए ब्लैकमेल करते सुने गए और चयन नहीं करने पर खुद को सुप्रीम कोर्ट का याचिकाकर्ता होने के नाते मेरे खासने से कोर्ट को हिलने और बीसीए को ध्वस्त कर देने की बात तक कर डाली।

वहीं दूसरी ऑडियो में बिहार रणजी टीम के कप्तान को अपने बेटे लखन राजा को प्लेइंग इलेवन में जगह देने का दबाव बनाते हुए धमकी दे डाली और कहा कि अगर मेरा बेटा कल का मैच नहीं खेलेगा तो बीसीए को कल हीं बर्बाद कर दूंगा।

जबकि जो कागजात बीसीए द्वारा प्रस्तुत किया गया उसमें बिहार सीनियर टीम के मुख्य कोच निखिलेश रंजन ने साफ- साफ शब्दों में लखन राजा के अनुशासनहीनता का जिक्र करते हुए कहा है कि ऐसे खिलाड़ी पूरी टीम का माहौल खराब कर रहे हैं।

जबकि सीनियर चयन समिति के चेयरमैन जिहान उल याकिन ने भी बीसीए एंटी करप्शन समिति के अजीत कुमार पांडे को मेल करते हुए आदित्य वर्मा द्वारा अंपायर और मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार पर कार्रवाई करने और लखन राजा द्वारा किए जा रहे अनुशासनहीनता के खिलाफ करवाई करने का आग्रह किया था।

जबकि हकीकत यह है कि रणजी ट्रॉफी के दो डेज और एक एकदिवसीय मैच मिलाकर कुल 5 पारियों में चार बार बिना खाता खोलें पवेलियन वापस आ गए जबकि एक पारी में केवल और केवल 09 रन हीं बना सकें जिसका औसत 2.2 रहा जो आज भी बीसीसीआई के रिकॉर्ड में दर्ज है। आखिर ऐसे अयोग्य खिलाड़ी को किस आधार पर टीम में शामिल किया जाए।

बीसीए अब पूरी तरह से कमर कस चुकी है और ऐसे ब्लैकमेलरों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। जिसमें आप समस्त पत्रकार बंधुओं की सकारात्मक सहयोग से हीं यह जंग जीता जा सकता है।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से बीसीए के पूर्व सचिव और बीसीए एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा भी मौजूद थें जिन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे क्रिकेट के दानव रूपी व्यक्ति को एकजुट होकर सर्वनाश कर डालने का वक्त आ चुका है और इस बार बीसीए को इस कोढ़ की बीमारी से हम आप सबों को निजात दिलाना हीं होगा तभी बिहार क्रिकेट का विकास संभव होगा।

इस अवसर पर बीसीए अधिकारी धर्मवीर पटवर्धन भी मौजूद थें। 

उपरोक्त विषयों के संदर्भ में यह विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.