KRIDA NEWS

बिहार सीनियर विमेंस टीम कोलकाता के लिए हुई रवाना

पटना। बीसीसीआई के तत्वाधान में आगामी 28 अक्टूबर 2021 से आयोजित होने वाली सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर विमेंस टीम आज कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

टीम रवानगी से पहले जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के  साथ-साथ कोच नीतू सिंह, सहायक कोच शिखा सोनिया, फिजियो जुरी दत्ता, ट्रेनर चंदन कुमार, मैनेजर श्वेता सिंह सहित सहायक मैनेजर प्रिया किशोरी को संबोधित करते हुए उनके मंगल यात्रा की कामना करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और अग्रिम जीत की शुभकामनाएं के साथ बधाई दी।

बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में शामिल की गई है जिसके अलावे नागालैंड, मेघालय, जम्मू एंड कश्मीर, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं। 

इस प्लेट ग्रुप के सभी राज्य स्तरीय टीमों को आयोजन स्थल पर आज 20 अक्टूबर को हीं रिपोर्टिंग करना थीं । जिसके बाद कोविड-19 को लेकर बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार पांच दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड भी पूरा करना होगा। उसके बाद दो दिन अभ्यास के लिए मिलेंगे और  28 अक्टूबर से सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट का आगाज होना सुनिश्चित है। 

जिसमें बिहार की पहली भिड़ंत 28 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के साथ होगी। जबकि दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर बिहार बनाम मणिपुर, तीसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को बिहार बनाम मेघालय, चौथा मुकाबला 01 नवंबर को बिहार बनाम जम्मू एंड कश्मीर, पांचवां मुकाबला 04 नवंबर को बिहार बनाम सिक्किम के साथ, वहीं छठा और अंतिम लीग मुकाबला 06 नवंबर को बिहार बनाम नागालैंड के बीच खेला जाएगा।

बिहार सीनियर विमेंस टीम को बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि सह क्रिकेटिंग इंचार्ज संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, सीईओ मनीष राज, लॉजिस्टिक मैनेजर धर्मवीर पटवर्धन सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने मंगल यात्रा की कामना करते हुए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : फेयर लेस फाल्कन्स की शानदार जीत, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का पहला मुकाबला पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और फेयर लेस फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फेयर लेस फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टीम 15.4 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 20 गेंदों पर 18 रन, अंकित सिंह ने 14 गेंदों में 16 रन और पंकज ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। फेयर लेस फाल्कन्स की ओर से गेंदबाज़ी में विशेष सुनील गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 22 रन दिए। इसके अलावा सक्षम भारती ने 2/29 और रौनक ने 2/14 विकेट लिए।

फाल्कन्स की आसान जीत

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयर लेस फाल्कन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 15 गेंदों पर तेज़ 52 रन बनाए, जबकि पीयूष ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए विशेष सुनील गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी की शानदार जीत

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये दो मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को हराया

पहले मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को 238 रन से पराजित किया। शर्मा स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से चंद्रमणि पटेल ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहिल कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये। आदित्य कुमार राय ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 13 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनिश कुमार ने 4 विकेट, गौरव ललिता कुमार ने 3 विकेट हासिल किये।

अमर सीसी ने बाटा सीसी को हराया

दूसरे मुकाबले में अमर सीसी ने बाटा सीसी को 119 रन से हराया। अमर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यमन देवानंद सिंह ने 73 रन, आयुष राज ने 58 रन और कप्तान रवि शंकर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। जवाब में बाटा सीसी की टीम 23 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बाटा सीसी की ओर से पार्थ सिन्हा ने 57 रन बनाये। गेंदबाजी में मोनू कुमार ने 5 विकेट, आर्यमन देवानंद सिंह ने 3 विकेट तथा प्रकाश यादव ने 2 विकेट लिये।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.