बिहार के खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप मिले, इसके लिए खेल मंत्रालय बिहार सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था एचआरडीओ के सौजन्य से डीएलसीएल के द्वारा विंटर स्पॉन्सरशिप क्रिकेट ट्रायल का आयोजन पटना के मोईनुल हक़ क्रिकेट स्टेडियम में 4 दिसम्बर 2021 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस लीग के लिए देश के कोने कोने से प्रतिभावान खिलाड़ी ट्रायल देने आते हैं। अब तक डीएलसीएल ने यू॰पी॰, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान समेत अन्य राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप दिया है। इस ट्रायल के लिए www.dlcl.in पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
इस लीग की विशेषता है कि उम्दा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को हिमाचल क्रिकेट एडवेंचर टूर के साथ साथ स्पॉन्सरशिप भी दिए जाते हैं तथा सभी मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ियों एवं उनके कोच को नक़द इनाम भी दिया जाता है।






