KRIDA NEWS

बीपीसीए अंडर-19 विंटर सेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में एलबीएससीसी विजयी

फतेहपुर क्रिकेट मैदान पर आज बी पी सी ए अंडर-19 विंटर सेशन क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एल बी एस सी सी के कप्तान शुभम प्रकाश के जुझारू पारी 78 रन के सहारे ब्लेज सी सी को कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित कर पूरे 3 अंक अर्जित किए। 

आज सुबह नमी भरे मौसम में ब्लेज सी सी के कप्तान सूरज कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उस समय गलत हो गया जब ˈब्रेक्‌थ़्रू स्पेशलिस्ट साहिल धोनी ने लय में दिख रहे आयुष सिंह को 9 रन पर आउट कर जबरदस्त झटका दिया। एक समय ब्लेज के 6 विकेट 69 रनों पर गिर गए थे! उसके बाद प्रखर ग्यान ने विकी विशाल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 126 रनों तक पहुंचाया।

ब्लेज की तरफ से सबसे अधिक प्रखर ग्यान नें 46 रन, विकी विशाल 16 रन, रितिक ने 14 रन और यश प्रताप ने 10 रन बनाये।

एल बी एस सी सी के लिए बाये हाथ के स्पिन गेंदबाज अनिकेत श्रीवास्तव ने 4 विकेट, नवनीत ने 3 विकेट और साहिल धोनी ने 1 विकेट प्राप्त किए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए एल बी एस सी सी कि टीम अभिषेक राज (5 विकेट) के शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती हुई दिखी लेकिन कप्तान शुभम प्रकाश के जुझारू 78 रन 67 गेंद की पारी और आखिरी में अरव झा के 2 गेंद पे 2 चौके से एल बी एस सी कि टीम 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। ब्लेज के लिए अभिषेक नें 5 विकेट, रंजन ने 2 विकेट और सूरज ने 1 विकेट प्राप्त किये। 

एल बी एस सी सी के कप्तान शुभम प्रकाश को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फतेहपुर क्रिकेट अकादमी के कोच विकास कुमार ने प्रदान किया।


Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.