KRIDA NEWS

डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल का इंटर हाउस Sports मीट व पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार समापन

पटना। राजधानी पटना से सटे कुरथौल में स्थित डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस स्पोट्र्स मीट व पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार समापन पिछले दिनों हुआ। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को स्कूल के एडिशनल डायरेक्टर अभिषेक कुमार, प्राचार्य दिलीप कुमार, प्रशासक इरिक पी जोशी, मैनेजर अविनाश कुमार सिंह, पंकज कुमार, पुष्पा रुनी, अवधेश कुमार, पिंकी कुमारी, मनोरंजन वर्मा, बबीता सिन्हा, तौसिफ अहमद, प्रियांशु सुमन ने पुरस्कृत किया। 

खेलों का आयोजन रंजीत राज, रविशंकर शर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। 

प्रतियोगिता में आयोजित स्पर्धाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

बालक 50 मीटर दौड़-अमन (ब्लू हाउस), कृष्णा (येलो हाउस), आनंद (रेड हाउस)

बालिका 50 मीटर दौड़-सृष्टि सिंह (ब्लू हाउस), आकांक्षा (ब्लू हाउस), तान्या (ब्लू हाउस)

बालक 75 मीटर दौड़-पीयूष सिंह (येलो हाउस), राहुल (ग्रीन हाउस), आर्यन राज (येलो हाउस)

बालिका 75 मीटर दौड़-अर्चना (ब्लू हाउस), सौम्या (रेड हाउस), अराध्या (ब्लू हाउस)

जूनियर ग्रुप 

बालक 100 मीटर दौड़-सक्षम (रेड हाउस), रजनीश (येलो हाउस), सन्नी (ग्रीन हाउस)। 

बालिका 100 मीटर दौड़-अराध्या (ग्रीन हाउस), निशु (येलो हाउस), प्राची (ब्लू हाउस)

सब सीनियर

बालक 100 मीटर दौड़-राहुल (ग्रीन हाउस), सागर प्रताप (ब्लू हाउस), सत्यम (ब्लू हाउस)

बालिका 100 मीटर दौड़-रिया (रेड हाउस), जाह्नवी (ग्रीन हाउस), स्नेहा (येलो हाउस)

सीनियर 

बालक 200 मीटर रेस-साहिल (ब्लू हाउस), रंजन (रेड हाउस), बिट्टू (ब्लू हाउस)। 

बालिका 200 मीटर रेस-मुस्कान (येलो हाउस), श्रेया (रेड हाउस), आयुषी (ग्रीन हाउस)। 

किड्स ग्रुप

25 मीटर रेस बालक : दीपांशु शर्मा (ग्रीन हाउस), कार्तिक (ग्रीन हाउस), पीयूष राज (येलो हाउस)

कैरम बालक

सीनियर -पीयूष और सूरज (रेड हाउस), ध्रुव और कुणाल (ब्लू हाउस)

सब सीनियर-आदित्य राज व आदित्य (ग्रीन हाउस), हर्ष व लक्की (रेड हाउस)

जूनियर : अमन प्रकाश और राज कुमार (रेड हाउस), पीयूष व विनीत प्रकाश (ब्लू हाउस)

शतरंज बालक

सीनियर : अंकित (ब्लू हाउस), आदित्य (येलो हाउस)

जूनियर : अद्यान (ब्लू हाउस), अर्णव अयान (येलो हाउस)

शतरंज बालिका 

सीनियर : शिवानी (येलो हाउस), कोमल (ग्रीन हाउस)

सब सीनियर-मुनमुन (ग्रीन हाउस), अदिति शर्मा (येलो हाउस)

जूनियर : साक्षी प्रिया (रेड हाउस), प्रीति (ब्लू हाउस), राशि।

कैरम बालिका 

सीनियर : कशीश और शिखा (ग्रीन हाउस), निधि व सलोनी (येलो हाउस)

सब सीनियर : खुशी व रितिका (येलो हाउस), आदर्शन और जाह्नवी (ग्रीन हाउस)

जूनियर : रिधि और त्रिशा (रेड हाउस), जानवी व सृष्टि (ग्रीन हाउस)

क्रिकेट 

विजेता-ब्लू हाउस, उपविजेता-रेड हाउस। 

खो-खो बालिका– विजेता-रेड हाउस, उपविजेता-ग्रीन हाउस, तृतीय स्थान- येलो हाउस, चौथा स्थान-ब्लू हाउस। 

कबड्डी बालक : विजेता-ग्रीन हाउस, उपविजेता-येलो हाउस, तृतीय स्थान-ब्लू हाउस, चौथा स्थान-रेड हाउस। 

बैडमिंटन बालिका : विजेता-खुशी शर्मा (येलो हाउस), उपविजेता-ग्रीन हाउस), तृतीय-सलोनी (रेड हाउस)। 

बैडमिंटन बालिका युगल : विजेता-माही व रिधि (ब्लू हाउस), उपविजेता-श्रेया व आयुषी (ग्रीन हाउस), तृतीय-सलोनी व अराध्या (येलो हाउस)। 

जलेवी रेस बालक किड्स : आयुष्मान (ग्रीन हाउस), वंश (येलो हाउस), कार्तिक (ग्रीन हाउस)

रिले रेस बालक : ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस। 

रिले रेस बालिका : रेड हाउस, येलो हाउस, ग्रीन हाउस। 

स्किप रेस  

सब सीनियर बालिका : खुशबू (ब्लू हाउस), ईशा (ग्रीन), अदिति (येलो हाउस)

सीनियर  बालिका : वर्षा (रेड हाउस), शिखा (ग्रीन हाउस), सलोनी (ब्लू हाउस)

100 मीटर थ्री लेग रेस  बालक सीनियर : अंकित व बिट्टू (ब्लू), आर्यन व अर्णव (ग्रीन), प्रतीक व ओम प्रकाश (येलो)

सौ मीटर थ्री लेग रेस बालक सब सीनियर : राहुल व ओम कुमार (ग्रीन हाउस), अंकित व साहिल (ब्लू हाउस), आशीष व मुन्ना (रेड हाउस)। 

सबजूनियर ब्लून रेस बालक : पीयूष (ब्लू हाउस), आनंद (रेड हाउस), अंकित (ब्लू हाउस)

सबजूनियर ब्लून रेस बालिका : आंकाक्षा (ब्लू हाउस), स्नेहा (ब्लू हाउस), सृष्टि (ब्लू हाउस)। 

सबजूनियर ब्लून रेस बालक : आर्यन राज (येलो), गौतम (ग्रीन), लक्की राज (रेड हाउस)

सबजूनियर ब्लून रेस बालिका : कृति (येलो), राशी (ग्रीन), सौम्या (रेड)

जूनियर स्पून व मार्वल रेस बालिका : स्वीटी (रेड), लीजा (रेड), लक्षिका (ब्लू)। 

टॉफी रेस सबजूनियर बालक : कृष्णा (येलो), पीयूष (ब्लू), संस्कार (रेड)

टॉफी रेस सबजूनियर बालिका : आकांक्षा (ब्लू), सृष्टि (ब्लू), तान्या (ब्लू)।

टॉफी रेस सबजूनियर बालक : राहुल (ग्रीन), लक्की (रेड), गौतम (ग्रीन)। 

टॉफी रेस सबजूनियर बालिका बी : सौम्या (रेड हाउस), सिमरन (रेड हाउस), राशि (ग्रीन)। 

टॉफी रेस किड्स ग्रुप : दीपांशु (ग्रीन हाउस), आयुषमान सिंह (ग्रीन), कार्तिक सिंह (ग्रीन हाउस)

Read More

यूनिटी कप अंडर-16: सोनेट क्रिकेट क्लब की रोमांचक 2 विकेट से जीत, आयुष्मान सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना। राजधानी पटना के पीटमास स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला सोनेट क्रिकेट क्लब और पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर सोनेट क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 140 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पंकज ने 48 रन (28 गेंद), करण ने 26 रन (20 गेंद) और विवेक ने 21 रन (20 गेंद) का योगदान दिया। गेंदबाजी में सोनेट क्रिकेट क्लब के आयुष्मान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट (25 रन) लिए, जबकि आशीष ने 2 विकेट (11 रन) और विवेक सिंह ने 2 विकेट (8 रन) हासिल किए।

 

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने 20.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मैच 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। सोनेट की ओर से प्रेम सिंह ने 36 रन (29 गेंद), अनिक ने 31 रन (25 गेंद) और मिथुन यादव ने तेजतर्रार 32 रन (18 गेंद) बनाए। पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पंकज ने 3 विकेट (23 रन), करण ने 2 विकेट (28 रन) और रिशु राज ने 1 विकेट (14 रन) लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनेट क्रिकेट क्लब के आयुष्मान सिंह को निहाल खान द्वारा प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: अंतिम मुकाबले में नालंदा की बड़ी जीत, गया को 110 रन से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के अंतिम मुकाबले में नालंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गया को 110 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य राज ने 49 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि हर्षित ने 41 रन और लव कुमार ने 31 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा ए.एस. गौरव (27 रन), गौतम कुमार (23 रन), नीरज (20 रन), दिव्यांश राज (17 रन) और विनीत (15 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गया की ओर से गेंदबाजी में रंजन ने 3 विकेट, जबकि प्रीतम और मयंक ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अभिषेक और यशराज को 1-1 विकेट मिला।

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.5 ओवर में मात्र 147 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रंजन ने 36 रन, प्रीतम ने 20 रन, ऋषि ने 18 रन और यशराज ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में कप्तान आदित्य राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं हर्षित ने 2 विकेट, जबकि आदर्श और गौरव ने 1-1 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि जल्द ही नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की मेजबानी भी की जाएगी, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की शानदार जीत, बीसीसीए रॉयल को 123 रन से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया। यश राज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की टीम ने 38.5 ओवर में 259 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रन और आदित्य राज ने 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान अमन कुमार ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में ओम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं रुद्र कुमार ने 2 विकेट, जबकि गोस्वामी प्रियंशु, प्रियंशु (कप्तान) और सरबजीत कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए रॉयल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 21.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रुद्र कुमार ने 19 रन और राहुल यादव ने नाबाद 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में यश राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4.4 ओवर में 6 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं सौरव प्रताप राणा, विराट वैभव और संदीप जूनियर ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की तैयारी पूरी, अंडर-15 सीजन-6 के लिए 12 टीमों घोषित; देखें अपना नाम

पटना, 20 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को सजाया और संवारा जा रहा है, पिच को बेहतर किया गया है और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रही इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। लीग के संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि लीग का उद्देश्य स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों को एक शानदार क्रिकेट आयोजन देखने को मिलेगा।

अंडर-15 के लिए सभी 12 टीमों की टीम लिस्ट

संत जोसेफ चेंजर्स : विशाल कुमार, रयान अनवर, तमजीद आलम, युवराज सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह, शौर्य समीर, श्याम कुमार, स्वजीत रवींद्र दक्ष, तेजस झा, जीत बाबू, आरव अरविंद, सृजन राय, अर्पित लाल, साहिल कुमार, दिव्यम ठाकुर।

आरका जैन टाइटंस : आशीष राज, सार्थक राज, युवराज कुमार, पीयूष रंजन, दिवाकर कुमार, आदित्य राज, साग्निक, पार्थ पुष्कर, शिवम कुमार, अनुभव कुमार, अंकुश कुमार राय, प्रिंस कुमार, पीयूष कुमार, अमृत राज, रुद्र प्रकाश मिश्रा।

वीजीयू थंडरबोल्ट : समर यादव, विश्वजीत आनंद, हिमांशु कुमार, अभिनव राज, आयुष सिंह, श्रेयांश कुमार, शिवांश कुमार, मानव कुमार, आशीष कुमार, नवीन कुमार, अभिनव प्रकाश, शिवा मल्होत्रा, सारस कुमार, वैभव राज, साहिल कुमार।

ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स: शुभम कुमार आर्य, आरव रॉय, आरुषि जैन, चिराग झा, हर्ष राज, सफल तेजस्वी, आयुष राज, अमित कुमार, पीयूष रंजन, आयुष कुमार, अंशु कुमार, हिमांशु राज, अनिकेत प्रकाश, आरव कुमार, मिहिर।

एसआरयू फाइटर्स: रोहित, अनुपम, नीरज, नमन भारती, आदर्श कुमार, श्याम कुमार, शुभ सिंह, प्रियांक राज, सुनील कुमार, कार्तिक चौधरी, सचिन कुमार, प्रभाकर परितोष, आयुष झा, प्रनत आर्यन, आनंद राज।

आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स : प्रियांशु कुमार, रेयांश कार्तिक, रियांश राज, आयुष राज, प्रत्यूष राज, प्रेम कुमार, तेजस यादव, आयुष कुमार केशरी, अंश राज, व्यान वत्स, अंश राज, नंदजी, रौनक रंजन, शाश्वत राज, अर्णय कुमार।

आदित्या दबंग: संकु शर्मा, अनमोल तिवारी, युगवीर यादव, धीरज कुमार, रोनित सिन्हा, हर्ष कुमार, आदर्श राज, कुणाल किशोर गुप्ता, दिव्यांशु राज, पीयूष राज, सुमित कुमार, शुभम कुमार, हर्ष राज, निखिल कुमार, रजनीश कुमार।

आरआईटी चैंपियंस: हिमांशु कुमार, ईशान शरण, मुन्ना कुमार, विनीत सिंह, अस्तित्व चंद्रा, सूर्य सिंह, शरद सिंह, आकाश कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, अभिनव अनुराग, अभिमान कुमार, ध्रुव कुमार, हरिओम, अमन।

जीएनआईओटी ब्लास्टर: अमन कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार झा, अंकित सिंह, रोहित कुमार झा, यशवर्धन दास, अर्नव पराशर, सिंघम रंजन, सौजस चौधरी, हर्षित कर्ण, जैकी कुमार, सार्थक श्रेष्ठा, करण, विनय, आयुष्मान जैन।

मानव रचना लायंस: आर्यन, क्योन विनायक, प्रशांत कुमार, पीयूष कुमार, सचिन कुमार, रितिक कुमार, सम्राट देव सिंह, साहिल राज, मयंक कुमार, गोलू कुमार, यश राज, शिवम कुमार, अभय सिंह, देव राज, शेख राशिद अमीन।

बिहर्स नाइटराइडर्स: शान कुमार, अनुपम नारायण, अर्णव राय, अथर इमाम, अमन राज, हर्षित शरण, वैभव विलास दयाल, हर्ष देव, पीयूष आनंद, श्रेयस राज, नैतिक अर्णव, रुद्रांश कुमार, विपुल कुमार, प्रेम कुमार, सौरव कुमार।

क्वांटम वॉरियर्स: आयुष राज, स्वयं राज, रक्षित सिंह, शुभम घोष, प्रांजल कुमार सिंह, रोहन सिंह, अमन कुमार, आशीष कुमार, साहिल शुभम, अंशुमान कुमार, अमनदीप कुमार, यशस्वी आनंद, शिवम कुमार, रजनीश कुमार, प्रत्यूष सुंदरम।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.