पटना। महान गणितज्ञ पदमश्री स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह जी के स्मृति में राम आशीष शर्मा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट कि शेष मैच 21 फरवरी 2022 से 25 फरवरी तक राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएगी।
विदित हो कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 2020 में की गई थी लेकिन वैश्विक महामारी के कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के बीच इस टूर्नामेंट का लीग मैच, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला नहीं हो सका था।
जिसके मद्देनजर आज इस टूर्नामेंट के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने मैच फिक्सचर जारी करते हुए बताया कि प्रतिदिन दो टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें प्रथम मुकाबला प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच खेला जाएगा।
दिनांक 21 फरवरी को प्रथम मुकाबला मैजेस्टिक बनाम देवराज ब्रिक्स के साथ, जबकि दूसरा मुकाबला रूबन पाटलिपुत्र बनाम बी एस पी एच सी एल के बीच खेला जाएगा।
दिनांक 22 फरवरी को प्रथम मुकाबला रूबन पाटलिपुत्र बनाम देवराज ब्रिक्स के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला बी एस पी एच सी एल बनाम मैजेस्टिक के बीच खेला जाएगा।
दिनांक 23 फरवरी को प्रथम मुकाबला बीएसपीएचसीएल बनाम देवराज ब्रिक्स के साथ, जबकि दूसरा मुकाबला रूबन पाटलिपुत्र बनाम मैजिस्टिक के बीच खेला जाएगा।
वहीं इस टूर्नामेंट का दोनों सेमीफाइनल मुकाबला 24 फरवरी को जबकि फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा।
मैच रेफरी सौरभ चक्रवर्ती ने बताया हैं कि सभी मैचों में अंपायरिंग और स्कोरिंग बीसीए पैनल के अंपायर और स्कोर करेंगे करेंगे।






