KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बिहार विकास कप पर एसपीसीए का कब्जा

पटना। बिहार के अति- लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर वरीय छात्र नेता व छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  कृष्णा पटेल ने बिहार विकास कप -2022 का आयोजन राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में कराया। 

जिसमें पुरुष वर्ग की ओर से सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने शिवरात्रि इलेवन को 19 रन से जबकि महिला वर्ग की ओर से एसपीसीए रेड ने एसपीसीए ब्लू को 36 रन से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला सशक्तिकरण, छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सड़क व पुल पुलिया का निर्माण, बिजली उत्पादन में बिहार के बढ़ते कदम, महिला -युवा उद्यमी योजना जैसे विकास कार्य और बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन व शराबबंदी कानून जैसे समाज सुधार कार्यों पर आधारित बिहार विकास कप का सफल आयोजन में बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने अपनी महत्ती भूमिका निभाते हुए  फोनी वार्ता कर विजेता और उपविजेता टीम के महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री दामोदर रावत व विश्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रुप से कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज नित्य निरंतर विकास के क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास रच रही है और चौमुखी विकास की धारा बह रही है जिसके लिए वह विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं और हम सभी उनके शुक्रगुजार हैं।

इस जन्म दिवस पर मैं विशेष रूप से ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।

आज खेले गए पुरुष वर्ग के मुकाबला में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में निशांत कुमार के 52 गेंदों पर 72 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद अभिषेक कुमार के 20 रन, कुमार आर्यन के 17 रन, स्वराज सिंह राठौर के 7 गेंदों पर नाबाद  14 रन और रिशु राज के 4 गेंदों पर नाबाद 10 रन की उपयोगी पारी के सहारे 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए और जीत के लिए शिवरात्रि इलेवन के 148 रनों का लक्ष्य रखा।

शिवरात्रि इलेवन की ओर से गेंदबाज विजेंद्र कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट, जबकि रोहित कुमार और सुमन राज ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवरात्रि इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में रितिक कुमार के 41 रन, सीपी के 21रन और संतोष कुमार के 16 रन के बदौलत 9 विकेट खोकर केवल 128 रन ही बना पाए और एसपीसीए ने शिवरात्रि इलेवन को 19 रन से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।

एसपीसीए की ओर से गेंदबाज लव कुश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 20 रन देकर 4 विकेट झटकते हुए कहर बरपाया। जबकि रिशु राज व स्वराज राठौर ने कसी हुई गेंदबाजी कर  4 ओवर में केवल 15 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए और विशाल अंश को 1 विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।

जबकि महिला वर्ग में एसपीसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए जिसमें रूपा कुमारी ने सर्वाधिक 43 रन का योगदान दिया।

एसपीसीए की ब्लू की ओर से गेंदबाज अवंती ने 2 विकेट जबकि रचना और प्रेक्षा ने 1-1 चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीसीए ब्लू ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 71 रन ही बना सकी और 35 रन से पराजित कर एसपीसीए रेड ने विकास कप पर कब्जा जमाया। जिसमें बल्लेबाज माही श्वेता ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाज आराधना कुमारी ने सर्वाधिक तीन विकेट और अन्या राज व रूपा कुमारी ने एक- एक विकेट चटकाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन्मोत्सव पर आयोजित बिहार विकास कप के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झाझा विधानसभा के वर्तमान विधायक श्री दामोदर रावत व विशिष्ट अतिथि वरीय जदयू नेता श्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, बीसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन, जदयू नेता शहजादा कुरैशी ने संयुक्त रुप से महिला व पुरूष वर्ग के विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया।  

वहीं इससे पूर्व आयोजन समिति के संयोजक वरीय जदयू छात्र नेता अनंत कुमार, सचिव संजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने अतिथियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। 

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.