KRIDA NEWS

पटना जिला हेमन ट्रॉफी पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू

पटना। पटना सिटी स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम में  पटना ज़िला हेमन ट्रॉफी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई। पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री अजय नारायण शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य चयनकर्ता श्री नरेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में और सदस्य रणधीर कुमार और शशि भूषण की देख रेख में शुरू हुआ।

पटना के 57 खिलाड़िओं ने हिस्सा लिया जबकि कुछ खिलड़ियों ने व्यक्तिगत कारणों से अनुपस्थित रहे और कल शामिल होंगे। विदित हो कि ट्रायल कल भी जारी रहेगी,और संयोजक रूपक कुमार ने सभी खिलाड़िओं को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करने को कहा है। चयनित खिलाडियों का एक सप्ताह का कैम्प होगा और उसके बाद जिला टीम जहानाबाद में पहला मुक़ाबला 27 मार्च को खेलेगी।

पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ से निलंबित तदोपरान्त निष्कासित कुछ पदाधिकारी क्रिकेट जगत में भ्रम पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं, आगे कहते हुए उन्होंने कहा कि मामला BCA द्वारा नियुक्त लोकपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16.09. 21 की स्थिति को बरकार रखने का जिक्र है और उन्होंने कहा कि लोकपाल के आदेश दिनांक 30.10.2021 के आलोक में किसी भी खिलाड़ी के संघ विरोधी कार्यकलापों में संलिप्त पाये जाने पर उचित अनुशानात्मक कार्यवाही की जायेगी।

आगे बताते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग माननीय लोकपाल के आदेश का पालन करते हुए अंतिम आदेश का इंतज़ार कर रहे ! उन्होंने कहा कि  इस बात की पुष्टि स्वयं बी सी ए के वेबसाइट/पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

अतः खिलाड़ियो के लिए ये अंतिम आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि पटना जिला से सम्बंधित सभी खिलाड़िओं को स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में रिपोर्ट करना है ! आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में उन्होंने बताया कि चल रही चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संघ की ओर से  तरजीह दी जायेगी और टीम बनेगी ! इस खबर के साथ लोकपाल द्वारा जारी निर्देश की प्रति भी सलंग्न है !

इस अवसर पर  बीसीए अध्यक्ष की सलाहकार मधु शर्मा ,श्री कन्हैया यादव, प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री नारायण राठी, कन्हैया सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : फेयर लेस फाल्कन्स की शानदार जीत, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का पहला मुकाबला पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और फेयर लेस फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फेयर लेस फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टीम 15.4 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 20 गेंदों पर 18 रन, अंकित सिंह ने 14 गेंदों में 16 रन और पंकज ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। फेयर लेस फाल्कन्स की ओर से गेंदबाज़ी में विशेष सुनील गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 22 रन दिए। इसके अलावा सक्षम भारती ने 2/29 और रौनक ने 2/14 विकेट लिए।

फाल्कन्स की आसान जीत

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयर लेस फाल्कन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 15 गेंदों पर तेज़ 52 रन बनाए, जबकि पीयूष ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए विशेष सुनील गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी की शानदार जीत

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये दो मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को हराया

पहले मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को 238 रन से पराजित किया। शर्मा स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से चंद्रमणि पटेल ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहिल कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये। आदित्य कुमार राय ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 13 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनिश कुमार ने 4 विकेट, गौरव ललिता कुमार ने 3 विकेट हासिल किये।

अमर सीसी ने बाटा सीसी को हराया

दूसरे मुकाबले में अमर सीसी ने बाटा सीसी को 119 रन से हराया। अमर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यमन देवानंद सिंह ने 73 रन, आयुष राज ने 58 रन और कप्तान रवि शंकर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। जवाब में बाटा सीसी की टीम 23 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बाटा सीसी की ओर से पार्थ सिन्हा ने 57 रन बनाये। गेंदबाजी में मोनू कुमार ने 5 विकेट, आर्यमन देवानंद सिंह ने 3 विकेट तथा प्रकाश यादव ने 2 विकेट लिये।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: अमर सीसी की 9 रन से रोमांचक जीत, पंचशील सीसी को मिली हार

पटना, 12 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में अमर सीसी ने पंचशील सीसी को रोमांचक मुकाबले में 9 रन से पराजित कर दिया। स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर सीसी की टीम 31.3 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। जवाब में पंचशील सीसी की टीम 29.1 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और अमर सीसी ने 9 रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम के मोनू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अमर सीसी की संघर्षपूर्ण पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मध्यक्रम में अभिषेक कुमार ने 24 गेंदों पर 21 रन बनाए जबकि रिषभ भारद्वाज ने 13 रन का योगदान दिया। अंत के ओवरों में मोनू कुमार ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं पटेल अमन ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 141 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंचशील सीसी की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु कुमार प्रतीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सुल्तान और राजकुमार सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

अमर सीसी की शानदार गेंदबाजी

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचशील सीसी की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार विकेट खोती रही। मध्यक्रम में बिट्टू कुमार ने 71 गेंदों पर 50 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि अनिरुद्ध राज ने 46 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 132 रन पर सिमट गई। अमर सीसी की ओर से गेंदबाजी में आर्यमान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं प्रकाश यादव और मोनू कुमार ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रोमांचक मुकाबले में मिली जीत

मैच के अंत तक मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा, लेकिन अमर सीसी के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और पंचशील सीसी को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। इस तरह अमर सीसी ने 9 रन से महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

संक्षिप्त स्कोर

अमर सीसी: 141 ऑल आउट (31.3 ओवर), मोनू कुमार 35, पटेल अमन नाबाद 28, अभिषेक कुमार 21, आयुष राज 12, रिषभ भारद्वाज 13, अतिरिक्त 19, प्रियांशु कुमार प्रतीक 3/30, मोहम्मद सुल्तान 2/22, राजकुमार सिंह 2/20

पंचशील सीसी: 132 ऑल आउट (29.1 ओवर), बिट्टू कुमार 50, अनिरुद्ध राज 30, अतिरिक्त 25, आर्यमान सिंह 2/19, प्रकाश यादव 2/33, मोनू कुमार 2/22, दीपक कुमार 1/16, रिषभ भारद्वाज 1/23

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.