KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

हेमन ट्रॉफ़ी में आज चमके पूर्णिया के शिशिर साकेत खेली शतकीय पारी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पटना, ईस्ट चंपारण, कैमूर, समस्तीपुर और भागलपुर की टीम विजयी

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सत्र- 2022- 23 का आज 7 जोन पर मिथिला, सीमांचल, पाटलिपुत्र, शाहाबाद, वेस्टर्न, सेंट्रल व अंगिका जोन पर मुकाबला खेला गया। 

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज 7 जोन पर खेले गए अलग- अलग हेमन ट्रॉफी के मुकाबला में  मिथिला जोन पर मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को आठ विकेट से, सीमांचल जोन पर पूर्णिया ने अररिया को 150 रन से, पाटलिपुत्र जोन पर पटना से अरवल को 74 रन से, शाहाबाद जोन पर कैमूर ने बक्सर को सात विकेट से, वेस्टर्न जोन पर ईस्ट चंपारण ने गोपालगंज को चार विकेट से, सेंट्रल जोन पर समस्तीपुर ने सहरसा को आठ विकेट से और अंगिका जोन पर भागलपुर ने लखीसराय को 69 रनों से पराजित किया।

संक्षिप्त स्कोर:- 

मिथिला जोन:- 

मैच स्थल :- नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय,  दरभंगा।

बल्लेबाजी:-  सीतामढ़ी 103/10 (34.1)

सुरजभान सिंह 36 रन।

गेंदबाजी:-  मुजफ्फरपुर

ठाकुर देवाशीष 25 रन देकर चार विकेट और सरफराज 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी:-  मुजफ्फरपुर 105/10

ओवर :- (21.3)

पवन कुमार नाबाद 51 रन।

गेंदबाजी:-  सीतामढ़ी

अंकेश झा और मृत्युंजय एक-एक विकेट चटकाए।

पाटलिपुत्र जोन :- 

मैच स्थल:-  जहानाबाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम

बल्लेबाजी:-  पटना :- 266/06

निर्धारित ओवर :- (40)

कुमार मृदुल 56 रन अश्लोक 55 रन और कुमार रजनीश 42 रन।

गेंदबाजी:-  अरवल

सुधीर कुमार झा 2 विकेट।

बल्लेबाजी:- अरवल 192/09 निर्धारित ओवर (40)

आयुष राज 51 रन और अश्वनी कुमार 41 रन।

गेंदबाजी पटना :-

कमलेश कुमार सिंह , विवेक, अभिनव और सूरज कश्यप ने दो-दो विकेट चटकाए।

सीमांचल जोन :- 

मैच स्थल:-  ग्रीन वैली पूर्णिया

बल्लेबाजी पूर्णिया :-251/01 निर्धारित ओवर (35)

सुशील साकेत नाबाद 159 रन और ए. के. नाबाद 67 रन।

गेंदबाजी अररिया:- 

किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

बल्लेबाजी अररिया:- 101/10

ओवर:- (30.4)

कुमार सतविक 37 रन।

गेंदबाजी पूर्णिया:- 

सकलेन मुश्ताक और आकिब रेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि रोहन को दो सफलता हाथ लगी।

शाहाबाद जोन :- 

मैच स्थल:- जगजीवन स्टेडियम भाभुआ

बल्लेबाजी बक्सर:- 113/10

ओवर:- (40)

रोहित कुमार नाबाद 28 रन।

गेंदबाजी कैमूर:-

प्रियम चौबे 3 विकेट और विकास कुमार पटेल व धनेश चौहान को दो-दो विकेट।

बल्लेबाजी कैमूर:- 116/03

ओवर :- (12.4)

जयंत नारायण 58 रन।

गेंदबाजी बक्सर :- 

रतन वर्मा दो विकेट।

वेस्टर्न जोन:- 

मैच स्थल:- रेलवे स्टेडियम हाजीपुर

बल्लेबाजी गोपालगंज:- 176/10

ओवर:- (48.2)

रवि कुमार 70 रन।

गेंदबाजी ईस्ट चंपारण:- 

मुकेश, आशुतोष पांडे और अफान गनी को दो-दो विकेट।

बल्लेबाजी ईस्ट चंपारण:- 180/06

ओवर:- (45.5)

सकीबुल गनी 76 रन।

गेंदबाजी गोपालगंज:- 

सचिन कुमार सिंह 2 विकेट चटकाए।

सेंट्रल जोन:- 

मैच स्थल:- गांधी स्टेडियम बेगूसराय।

बल्लेबाजी सहरसा :- 159/10

ओवर:-  (32.3)

प्रिंस 38 रन और तुषार सिन्हा 34 रन।

गेंदबाजी समस्तीपुर:- 

सुमन कुमार चार विकेट और मोहम्मद अफजल ने तीन विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी समस्तीपुर :- 161/02

ओवर :- (23)

अंकुर नाबाद 66 रन और मोहम्मद आलम नाबाद 59 रन।

गेंदबाजी सहरसा:- 

मोहम्मद जफर इमाम 2 विकेट चटकाए।

अंगिका जोन:- मैच स्थल भागलपुर।

 बल्लेबाजी भागलपुर:- 221 /10 (49.2)

सूर्यवंश 46 रन और अनुभव कुमार 40 रन।

गेंदबाजी लखीसराय:- 

प्रणब प्रसाद तीन विकेट चटकाए जबकि सचिन कुमार और धनंजय को दो-दो विकेट हाथ लगी।बल्लेबाजी लखीसराय :- 152/10 (48)

प्रणय प्रसाद 48 रन।

गेंदबाजी भागलपुर:-

अभिषेक और शहाबुद्दीन को तीन-तीन विकेट हासिल हुई।

कल सभी 7 जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सचर के अनुसार अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

Read More

रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट: सीएबी रेड और देव क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

पटना: 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेले गए पहले मुकाबले में सीएबी रेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर को 34 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं दूसरा मैच उर्जा टर्फ सीसी ने सात विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी रेड की टीम 20.4 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनंत राज सिंह ने 16, आयुष राठौर ने 13 और वमनजीत सिंह ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में टीम को 46 रन मिले। मैक्सट्रा की ओर से आशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। अर्जुन ने 2, विराज सिंह ने 2 और आदित्य आनंद ने 1 विकेट लिया।

116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम कभी भी लक्ष्य की ओर मजबूती से नहीं बढ़ सकी और निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 81 रन ही बना सकी। मयंक ने 13, आर्यन शंकर ने 12 और आदित्य आनंद ने 11 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सीएबी रेड की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। मयंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि कमल नयन राय ने भी 2 विकेट हासिल किए। माही और वमनजीत सिंह को एक-एक सफलता मिली। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी रेड: 20.4 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट, आयुष राठौर 13, अनंत राज सिंह 16, वमनजीत सिंह 11, अतिरिक्त 46. गेंदबाजी: आशिक 4/22, अर्जुन 2/13, विराज सिंह 2/2, आदित्य आनंद 1/14.

मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर: 21 ओवर में 81/7, मयंक 13, आर्यन शंकर 12, आदित्य आनंद 11, अतिरिक्त 36. गेंदबाजी: मयंक 2/7, कमल नयन राय 2/7, माही 1/8, वमनजीत सिंह 1/7।

मो. सैफ की तूफानी पारी

दिन के खेले गए दूसरे मुकाबले में देव क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उर्जा टर्फ सीसी को 7 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए मो. सैफ ने शानदार नाबाद 44 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उर्जा टर्फ सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम निर्धारित 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना सकी। आरव कुमार ने 19, ऋषभ रंजन ने 16 और यश राज ने 11 रन बनाए, जबकि आयु 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 32 रन मिले। देव क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवेक कुमार, शौर्य, परख गिरी और वेदांत राज ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट हासिल किया।

92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव क्रिकेट एकेडमी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। मो. सैफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रन की पारी खेली, जबकि दर्श कुमार ने 16 रन का योगदान दिया। टीम ने महज 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। उर्जा टर्फ की ओर से ऋषभ रंजन को एकमात्र सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर
उर्जा टर्फ सीसी: 21 ओवर में 91/5, आरव कुमार 19, ऋषभ रंजन 16, यश राज 11, आयु नाबाद 10, अतिरिक्त 32. गेंदबाजी: विवेक कुमार 1/6, शौर्य 1/1, परख गिरी 1/12, वेदांत राज 1/7.

देव क्रिकेट एकेडमी: 14.1 ओवर में 95/3,मो. सैफ 44, दर्श कुमार 16, अतिरिक्त 29.गेंदबाजी: ऋषभ रंजन 1/18.

Read More

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट: आदित्य सैनी की घातक गेंदबाजी, रायल रूल्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

पटना: 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज शनिवार को श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में रायल रूल्स ने आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर्स ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इससे पहले आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा भाजपा नेता अभिमन्यु यादव और बक्सर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव ‘राजू’, सहसंयोजक विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, प्रवक्ता डॉ. अभिराम शर्मा, नागेंद्र कुमार सिंह, सुखलाल मार्डी और आईटी सेल संयोजक मोहित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संतोष तिवारी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायल रूल्स ने निर्धारित 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। टीम के लिए आदित्य राज ने 25 और अभि आकर्ष ने 23 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.2 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। युवराज भट ने 44 और प्रशांत कुमार ने 19 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम जीत से 6 रन दूर रह गई। रायल रूल्स के आदित्य सैनी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। आदित्य सैनी को घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
रायल रूल्स: 21 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन, अभि आकर्ष 23, आदित्य राज 25, रयान अख्तर 11, आदित्य नाबाद 10, अतिरिक्त 29,गेंदबाजी: रोहित 2/17, शिव आयुष 1/6, उमंग 1/12.

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी: 20.2 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट, युवराज भट 44, प्रशांत कुमार 19, अतिरिक्त 16. गेंदबाजी: आदित्य सैनी 5/20, आरजू नवाब खान 1/18, आदित्य राज 1/6, आदित्य 2/9.

कार्तिक की घातक गेंदबाजी
खेले गए दूसरे मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में रही और पूरी टीम 20.5 ओवर में सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। प्रतिक कुमार ने 19, प्रतिक पटेल और आयुष आनंद ने 12-12 रन बनाए, जबकि टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।

93 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए। सम्राट देव सिंह ने नाबाद 40 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट सिंह 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आसानी से जीत की मंजिल तक पहुंचाया। मैच के नायक कार्तिक चौधरी रहे, जिन्होंने कसी हुई और घातक गेंदबाजी करते हुए महज 4 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 20.5 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट, प्रतिक कुमार 19, प्रतिक पटेल 12, आयुष आनंद 12, अतिरिक्त 19. गेंदबाजी:कार्तिक चौधरी 4/4, आयुष अमन 1/10, नंदन शरण 1/6, पार्थ पुष्कर 1/1.

थंडर स्ट्राइकर्स: 14.1 ओवर में 94/3, सम्राट देव सिंह नाबाद 40, विराट सिंह नाबाद 16, अतिरिक्त 14. गेंदबाजी: राजवीर राज 2/23, अली अहमद 1/19.

Read More

18वां रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, 21-21 ओवर के नॉकआउट मुकाबले होंगे

पटना के श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में 1 अगस्त से 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी जानकारी पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने दी।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बक्सर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडे, विधायक राकेश ओझा और भाजपा युवा नेता अभिमन्यु यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।

समिति में कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

आयोजन समिति में राजेश यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सचिन राणावत और अभिराम शर्मा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

नॉकआउट प्रारूप में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के सभी मैच 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण हर मुकाबला निर्णायक होगा और टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इससे दर्शकों को रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Read More

2nd यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार महिला टीम फाइनल में, पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बिहार की महिला टीम ने सेमीफाइनल में राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए श्रुति गुप्ता को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने मध्य प्रदेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में हैप्पी यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

PHED मंत्री संजय सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बिहार की दोनों टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

1 अगस्त को होंगे निर्णायक मुकाबले

प्रतियोगिता के फाइनल और अन्य निर्णायक मुकाबले 1 अगस्त को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में खेले जाएंगे। बिहार की महिला टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि पुरुष टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.