KRIDA NEWS

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बोरिंग रोड, क्रिसेंट और एमसीसी जीते

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजधानी के तीन ग्राउंड पर चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में बोरिंग रोड इलेवन, क्रिसेंट सीसी और एमसीसी ने जीत हासिल की। 

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में बोरिंग रोड इलेवन ने एलायंस सीसी को सात विकेट, पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में क्रिसेंट सीसी ने जेपीसीसी को 3 विकेट जबकि वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में एमसीसी ने बीएसएनएल को चार विकेट से पराजित किया। 

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में  टॉस एलायंस सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 89 रन बनाये। जवाब में बोरिंड रोड इलेवन ने 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आकाश सिंह (63 रन, तीन विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर हुए मैच में  क्रिसेंट सीसी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जेपीसीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 26.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी ने 24.3 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बना कर मैन अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रितिक रौशन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में  एमसीसी के खिलाफ बीएसएनल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बनाये। जवाब में एमसीसी ने 26.4 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के ब्रजेश प्लेयर ऑफ द मैच बने। 

संक्षिप्त स्कोर

खेमनीचक ग्राउंड

एलायंस सीसी : 19.2 ओवर में 89 रन पर ऑल आउट प्रिंस कुमार 13 रन, आदित्य राज 10 रन, आकाश राज 15 रन, राज 24 रन, आयुष राज 10 रन, अतिरिक्त 11 रन, गौतम 2/18, सुजीत यादव 2/15,नरोत्तम कुमार राव 1/36, अरुण कुमार 1/19,आकाश सिंह 3/0

बोरिंड रोड इलेवन : 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन पीयूष यादव 14 रन, आकाश सिंह 63 रन, प्रिंस कुमार 3/4

पटना हाईस्कूल ग्राउंड

जेपीसीसी : 26.3 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट रिषभ राज 11 रन, आयुष कुमार 11 रन, सुधांशु राज 45 रन, कार्तिक कुमार 30 रन, सत्यम कुमार 11 रन, अतिरिक्त 37 रन, रितिक रौशन 3/35,संतोषी राज 1/16, प्रशांत कुमार 2/16,रौनक शर्मा 3/17,वरुण सिंह 1/44

क्रिसेंट सीसी : 24.3 ओवर में सात विकेट पर 159 रन, राहुल मिश्रा 22 रन, प्रशांत कुमार 31 रन, वरुण सिंह 30 रन, अतिरिक्त 41 रन, कार्तिक कुमार 1/30, जीशू 1/38, रिषभ राज 3/37, सत्यम कुमार 2/14

वेटनरी कॉलेज ग्राउंड

बीएसएनएल : 30 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन, ज्योतिरादित्य राज 85 रन, हुसैन रजा 13 रन, शिवराज 26 रन, पार्थ सैनी 19 रन, अतिरिक्त 23 रन, आयुष कुमार 1/21, ब्रजेश 3/41,गौतम कुमार सिंह 1/40, आयुष कुमार 2/26,आदित्य शिवम 1/39

एमसीसी : 26.4 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन आदर्श कुमार 45 रन, आयुष राज 27 रन, रितेश कुमार 12 रन, सूरज सुमन 15 रन, रिशु राज नाबाद 47 रन, अतिरिक्त 33 रन पंकज 1/40,आशीष कुमार यादव 1/36, हुसैन राजा 1/32,सौरभ कुमार 1/37, शिवराज 2/27

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग: केएनसीसी की धमाकेदार जीत, बीएसईबी भी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार यानी 26 फरवरी को खेले केएनसीसी और बीएसईबी (विद्युत बोर्ड) ने जीत हासिल की।

अल्फा स्पोट्र्स ‌ग्राउंड पर खेले गए मैच में केएनसीसी ने अदालतगंज सीसी को 172 रन और बीएसईबी ने विद्यार्थी सीसी को 9 विकेट से पराजित किया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 32 ओवर में 1 विकेट पर विशाल 308 रन बनाए। जवाब में अदालतगंज सीसी की पूरी टीम 29.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।

केएनसीसी के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया। अनमोल कुमार बॉनी ने 69 गेंदों पर 125 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सिमुख ने नाबाद 104 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। कप्तान प्रखर प्रखर ज्ञान ने 29 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर टीम को 300 के पार पहुंचाया।

शुभम सिंह की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज टीम शुरुआत से दबाव में रही। शुभम सिंह ने 7 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। श्रेयश ने 2 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ी।

अदालतगंज के लिए विश्वास आर्य (48) और कप्तान सिकंदर फहाद (27) ही कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी – 308/1 (32 ओवर)
सिमुख नाबाद 104, अनमोल कुमार बॉनी 125, प्रखर ज्ञान नाबाद 57, सौरभ कुमार 1/34

अदालतीगंज सीसी : 136 ऑल आउट (29.5 ओवर), विश्वास आर्य 48, सिकंदर फहाद 27
शुभम सिंह 6/23, श्रेयश 2/16, आदित्य शिवम 1/36

दूसरा मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यार्थी सीसी की टीम 37.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान सनी ने 48 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। राजू राय ने 48 रन बनाए। केआर रोहित ने 21 रन का योगदान दिया।बीएसईबी की ओर से साकेत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके और बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

बीएसईबी की विस्फोटक बल्लेबाजी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसईबी ने केवल 14.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुमुद रंजन ने 20 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। अभिलाष कुमार 56 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी शुक्ला ने 50 रन की शानदार पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की।

संक्षिप्त स्कोर

विद्यार्थी सीसी : 159 ऑल आउट (37.2 ओवर)
सनी 48, राजू राय 48, केआर रोहित 21
साकेत कुमार 5/22, हसनैन 1/20, पंकज मिश्रा 1/11, प्रदीप 1/18, तुषारकांत 1/26

बीएसईबी – 160/1 (14.5 ओवर)
अभिलाष कुमार नाबाद 56, कुमुद रंजन 51, यशस्वी शुक्ला नाबाद 50, राजू राय 1/33

Read More

पटना जिला क्रिकेट लीग में पार्थ व कृत चमके, पंचशील सीसी और पीएसी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी और पीएसी ने जीत हासिल की। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट जबकि अल्फा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीएसी ने क्रिसेंट सीसी को 92 रन से हराया।

पंचशील सीसी की ओर से पार्थ ने नाबाद 103 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच हुए। इस सत्र में पार्थ का यह दूसरा शतक है। पीएसी की ओर से कृत साहनी ने शतक जमाया व पांच विकेट चटकाये और मैन ऑफ द मैच बने।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी स्टूडेंट क्लब ने 32.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम के लिए राहुल कुमार (59) और बालजीत सिंह बिहारी (58) ने अर्धशतक जमाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में साझेदारी के बावजूद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पंचशील सीसी की ओर से राजकुमार सिंह और मोहम्मद सुल्तान ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि शिवम और प्रियांशु प्रतीक ने 2-2 विकेट झटके।

पार्थ का शतक, जीत हुई आसान
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पार्थ अविनाश कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए 102 गेंदों पर नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें अभिषेक कुमार (31) और सोनू कुमार (19) का अच्छा सहयोग मिला। अंत में आयुष शर्मा ने तेज 12 रन बनाकर टीम को 33.5 ओवर में जीत दिला दी।सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से सुधंशु, रजनीकांत और राहुल कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

दूसरा मैच

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पीएसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन बनाये। कृत साहनी ने 86 गेंदों में 14 चौका व 2 छक्का की मदद से 100 रन बनाये। ध्रुव कुमार ने नाबाद 73 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। रितविक राज ने 44 रन की पारी खेली। कृत साहनी ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन,सचिन कुमार 17,हर्ष 35, कृत साहनी 100, आलोक सिंह 12, ध्रुव कुमार नाबाद 73, अभिनव सिन्हा 1/66, प्रिंस कुमार 1/25, सूरज कुमार 1/43, नदीम 1/29, आदित्य सहाय 2/10

क्रिसेंट सीसी : 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट, आशीष राज 26,अभिनव सिन्हा 12,अमन कुमार 16, आदित्य सहाय 18, रितविक राज 44, सूरज कुमार 29, अतिरिक्त 23, मनीष 1/35, कृत साहनी 5/30, सूरज केसरी 2/32, अनूप कुमार 2/25

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल संपन्न, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल शाखा मैदान, राजेंद्र नगर, पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 250 प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ट्रायल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

पारदर्शी तरीके से हुआ खिलाड़ियों का चयन

खिलाड़ियों के चयन हेतु गठित चयन समिति में सुशील कुमार सिन्हा, राम भगत एवं दिलीप कुमार शामिल रहे। चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।

जगजीवन स्टेडियम में होगा टूर्नामेंट

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को रंगीन खेल पोशाक आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं पटना से बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, सचिव रणजीत सिंह, सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी पूजा ऋतुराज, संयोजक रजनीकांत तथा विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुशासन पर रहेगा विशेष ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन एवं खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में माना जाएगा। टूर्नामेंट को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जबकि Bihar Cricket Association (BCA) से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बिहार की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, सुरक्षित एवं पेशेवर मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी सुनील दत्त (मो. 8581968911) से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

रोहित राज के हरफनमौला खेल से बिहार क्रैम्बिज एकेडमी विजयी, ईशान किशन एकेडमी को 5 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर 24 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने ईशान किशन एकेडमी को 5 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे रोहित राज, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।

पहले बल्लेबाजी में ईशान किशन एकेडमी 154/8

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। आयुष्मान जैन ने 25 रन, रौनक गुप्ता ने 27 रन और अर्जुन राणा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। बिहार कैम्ब्रिज की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 6 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिषेक शर्मा (2/17) और रियान सैनी (2/23) ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।

रोहित राज की नाबाद 84 रन की पारी

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 22.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित राज ने नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 110 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। कप्तान करन पटेल रंजन ने 23 रन और अंकुश यादव ने 18 रनों का योगदान दिया।

रोहित राज का प्रदर्शन इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रहा। पहले गेंद से 3 विकेट और फिर बल्ले से नाबाद 84 रन बनाकर उन्होंने टीम को आसान जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बिहार क्रैम्बिज क्रिकेट एकेडमी ने सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.