पटना 15 सितंबर 2026: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा सेवा, सामाजिक सरोकार एवं खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अति आवश्यक बैठक निशांत रीजेंसी में आहुत किया गया। बैठक कि अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने किया।
बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन मनोज कमलिया स्टेडियम, पटना साहिब में सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ संध्या में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 25 से 30 सितंबर के बीच विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों के साथ संध्या समय सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं समापन के अवसर पर 17 अक्टूबर को एक दिवसीय महिला/पुरुष थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सप्ताह में किसी एक दिन वृद्धाश्रम, अनाथालय अथवा दिव्यांग आश्रम में भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
बैठक में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विकास कुमार गोल्डी, राजीव रंजन यादव, जेपी मेहता, रेणु कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, संयोजक आईटी सेल मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. अभिराम शर्मा, विपुल कुमार, पटना महानगर से अजय कुमार मुन्ना, डॉ. रवि, पटना ग्रामीण से शंकर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा, सामाजिक समरसता और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा का संदेश पहुंचाना है।





