पटना – 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सात सदस्यीय आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है। यह निर्णय आज आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह टूर्नामेंट 25 जुलाई के स्थान पर 1 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेला जाएगा।
पूर्व आईपीएस रणधीर वर्माफाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने समिति के गठन और तैयारियों की आधिकारिक जानकारी साझा की।

मुख्य बिंदु:
- आयोजन समिति के सदस्य: राजेश यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सचिन राणावत, अभिराम शर्मा\
- भौतिक चिकित्सा टीम -डॉ यश्मित कुशान एवं डॉक्टर पूरब सिन्हा
- मैच का प्रारूप: सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट फॉर्मेट में होंगे, जिससे हर मैच निर्णायक और रोमांचक होगा।
- आकर्षक पुरस्कार: प्रत्येक मैच के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट के लिए ‘बेस्ट बैट्समैन’, ‘बेस्ट बॉलर’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार दिए जाएंगे।
- तैयारियां पूरी: खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्रतियोगिता मंच देने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
पंजीकरण और संपर्क:
टूर्नामेंमें भाग लेने की इच्छुक स्कूल टीमें और प्रतिभागी अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से उनके मोबाइल नंबर 9386962380 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।




