पटना: लगुन वाटर पार्क रिसोर्ट में रविवार को आयोजित दूसरी बिहार स्टेट मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल/बिएथल स्टेट चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 60 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश श्रीवास्तव ‘राजू’ एवं युवा समाजसेवी प्रवीण पंकज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में बक्सर के चंदन साहिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं हर्ष कुमार, अनिल कुमार (शेखपुरा) और दीपक कुमार ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
सीनि

यर महिला वर्ग में प्रतिभा भारती ने स्वर्ण पदक जीता। चांदनी कुमारी को रजत तथा ज्योति कुमारी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
जूनियर बालिका वर्ग में बेगूसराय की रिद्धिमा प्रथम, दरभंगा की खुशी द्वितीय तथा पटना की प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर बालक वर्ग में बेगूसराय के चंदन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मुजफ्फरपुर के आदित्य विष्णु और बक्सर के आरियन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
समारोह में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकाश कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. अभिराम शर्मा, जीत बलराज, हर्ष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार और सचिव कनक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






