पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में मूनलाइट सीसी और ईगल सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। मूनलाइट सीसी ने वैशाली सीसी को 6 विकेट और ईगल सीसी ने जेपी सीसी को 3 विकेट से हराया।
मूनलाइट सीसी ने वैशाली सीसी को 6 विकेट से हराया
जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में वैशाली सीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवर में केवल 75 रन पर सिमट गई। टीम के लिए चिराग झा ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त रन 29 रहे। मूनलाइट की ओर से पीयूष सिंह और आशीष रंजन ने 3-3 विकेट झटके। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मूनलाइट सीसी ने 11.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषु राज ने 38 रनों की तेज पारी खेलकर जीत की नींव रखी, जबकि कप्तान कृष राज 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। वैशाली की ओर से आशु ने 2 विकेट लिए।

ईगल सीसी ने जेपी सीसी को 3 विकेट से हराया
मंगल तालाब मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में जेपी सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 199 रन बनाए। अन्वेश ने 45, कृष राज ने 32 तथा श्री ओम ने 24 रन का योगदान दिया। ईगल सीसी की ओर से आयुष कुमार, समर्थ शांडिल्य, वेद किशोर और अंश पांडेय ने दो-दो विकेट हासिल किए।
200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईगल सीसी ने 20.2 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। कप्तान प्रियांशु राज ने 33 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि आर्यन राज ने 38 और प्रखर सिन्हा ने 27 रन बनाए। जेपी सीसी की ओर से कृष राज ने 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
संक्षिप्त स्कोर
वैशाली सीसी: 75 (26.3 ओवर), चिराग झा18, आशु 9, पीयूष सिंह 3/7, आशीष रंजन 3/12, सार्थक सिंह 1/15.
मूनलाइट सीसी: 76/4 (11.5 ओवर), ऋषु राज 38, क्रिस राज नाबाद 10, अवनीश अरविंद 2/30, आशु 2/9।
जेपी सीसी: 199 (30 ओवर), अन्वेश 45, कृष राज 32, श्री ओम 24, आयुष कुमार 2/32, समर्थ शांडिल्य 2/44, वेद किशोर 2/26, अंश पांडेय 2/42।
ईगल सीसी: 200/7 (20.2 ओवर), प्रियांशु राज 58, आर्यन राज 38, प्रखर सिन्हा 27, कृष राज 3/3






