पटना। राजस्थान के ब्यावर में 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 36वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की बालक एवं बालिका टीम रवाना हो गई है। राज्य के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बिहार का गौरव बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बिहार राज्य थ्रोबॉल संघ द्वारा चयनित बालिका टीम में खुशी कुमारी, सुहानी सिंह, आद्या अमिता, अनन्या वर्मा, अंकिता शर्मा, अदिति कुमारी, अमृता कुमारी, ज्योति श्री, प्रतिज्ञा कुमारी, मुस्कान वर्मा, शिवानी कुमारी, स्तुति कुमारी, अवंतिका एवं रूपाली शामिल हैं।
वहीं बालक वर्ग की टीम में जैद हुसैन, समीर कुमार, भानु सिंह, विशाल सिन्हा, अनिकेत कुमार, आनंद कुमार, राहुल कुमार, सत्यम राज, निवास, आनंद, भावेश, रंजीव, अंकित एवं रौशन को जगह दी गई है। प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ निशांत कुमार झा, रितेश कुमार, प्रियेश रंजन, राजा कुमार एवं खुशबू अधिकारी के रूप में गए हैं।

इस अवसर पर बिहार राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव रवि शंकर कुमार तथा उपाध्यक्ष राजेश कुमार (मुन्ना) ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि बिहार की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी। वहीं क्रीड़ा प्रकोष्ठ भाजपा के सतीश कुमार श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
बिहार सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी बिहार टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे। बिहार राज्य थ्रोबॉल संघ ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेगी।






