पटना: आगामी 31 मई से 4 जून 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 15वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल एवं बायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए बिहार की 23 सदस्यीय टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
टीम को रवाना करने के अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा, विधायक महेश पासवान, बिहार राज्य श्रम आयोग के अध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा नेता मोहित श्रीवास्तव, अमित पांडेय तथा बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। हाल के वर्षों में राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के इरादे से टीम अहमदाबाद रवाना हुई है।
पुरुष वर्ग की टीम में चंदन साहनी, प्रिंस कुमार, अनिल कुमार, शुभम कुमार, बिट्टू कुमार, हर्ष राज, सौरव कुमार, आदित्य उपाध्याय, उदल राज, अंकुश राज, प्रतीक पाठक, मनीष प्रसाद, दीपक, हिमांशु राज, आदित्य विष्णु, प्रिंस सिंह, अंशुमान, देवांश सिंह और सुशील चौरसिया शामिल हैं।
महिला वर्ग में प्रतिभा भारती, रूबी कुमारी, चांदनी कुमारी और रिधिमा राय बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं बेगूसराय के प्रिंस कुमार को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों की यह टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करेगी।






