KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

सरदार पटेल सम्मान समारोह में खेल समेत अन्य क्षेत्रों के हस्तियों को किया गया सम्मानित

पटना: यह सम्मान समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। खेल, शिक्षा, कला और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं और हस्तियां समाज को नई दिशा देती हैं। विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करेगा। ये बातें टर्निंग प्वायंट व ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में 23 मई यानी शनिवार को आयोजित सरदार पटेल सम्मान समारोह-2026 के दौरान वक्ताओं ने कही।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ समारोह का उद्घाटन

राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगाशाला में शनिवार यानी 23 मई को आयोजित इस भव्य समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना विकास विभाग के मंत्री संजय कुमार पासवान, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार, टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा,भाजपा नेत्री सागरिका चौधरी, जीएनआईओटी के आउटरीच हेड पंकज सिंह, मानव रचना विश्वविद्यालय के एजीएम राजू मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों को बुके, शॉल व स्मृति चिह्न समर्पित स्वागत ग्रामीण एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव पूजा शर्मा ने किया। बाद में शाहपुर विधानसभा के विधायक राकेश ओझा, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू ने आकर मंच की शोभा बढ़ाई और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ईशाउद्दीन को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड और वरिष्ट खेल आयोजक नीरज कुमार पप्पू को सरदार पटेल खेल रत्न अवार्ड दिया गया। वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती और अली राशिद को सरदार पटेल खेल विभूति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कमेंटेटर मृत्युंजय झा को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा को खेल के विकास में योगदान के लिए और कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन की ओर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार को स्कूल क्रिकेट लीग आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक और समारोह के आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि अगले वर्ष इसका आयोजन और भव्य तरीके से होगा।

टीम भावना व अनुशासित रहना सीखें

अपने उद्घाटन उद्बोधन में बिहार सरकार के गन्ना विकास विभाग के मंत्री संजय पासवान ने कहा कि प्रतिभाएं गावों में छिपी है, वहां से निकालने की जरुरत है। इस कार्य को टर्निंग प्वायंट, ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन संस्था वर्षों से बखूबी कर रही है जो काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेलों के विकास के लिए ढेर सारे कार्य कर रही है। बिहार में बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। हर गांव में खेल मैदान की व्यवस्था की जा रही है। हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। मेडल लाओ-नौकरी पाओ के तहत बिहार सरकार भी नौकरी दे रही है। इसीलिए आप खिलाड़ी गण बिना किसी चीज की चिंता किये हुए खेल पर ध्यान दे और जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर नाम रौशन करें।

अन्य क्षेत्रों से ज्यादा कठिन है खेल

बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र सीखने का पहला माध्यम परिवार के बाद स्कूल आता है। ये संस्थाएं स्कूली पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे लाने का प्रयास करती है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वो जमाना खत्म हो गया जब यह कहा जाता था कि खेलोगे-कूदोगे होगे खराब। अब जमाना आ गया है खेलोगे कूदोगे बनोगे नबाव। उ‌न्होंने कहा कि पढ़ाई से ज्यादा कठिन है खेल का क्षेत्र। यहां तो मात्र 11 की वैकेंसी है। उसमें जगह बनाना काफी कठिन होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में चार डी पर ध्यान दें तो पांचवां डी आपको अपने आप मिल जायेगा। यह चार डी है डिजायर यानी इच्छा, डेडिकेशन यानी समर्पण, डिटरमिनेशन यानी दृढ़संकल्प और डिसिपलीन यानी अनुशासन। इन पर आपने अमल कर लिया तो देश के लिए खेलने का मौका आपको मिल गया।

समाज के हर क्षेत्र के लोगों को किया गया सम्मानित

इस सम्मान समारोह में खेल समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

इस कार्यक्रम के दौरान भर ले उड़ान संस्था की खुशी गुप्ता, अदिती, आशी पांडेय, सृ्ष्टि, समेत धीरज कुमार सिंह, आलिया श्रीवास्तव, अंजलि ने भक्ति से लेकर फिल्मी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। विशु बाबा सोनी एवं पपिया गांगुली के संगीत ने ने खूब तालियां बटौरीं। सबों का धन्यवाद व्यक्त संतोष तिवारी ने किया जबकि मंच संचालन मृत्युंजय कुमार झा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन नवीन कुमार और उनकी टीम का बहुत बड़ा योगदान रहा।

सम्मानित होने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं-

सरदार पटेल लाइट टाइम एचीवमेंट अवार्ड : मोहम्मद ईशाउद्दीन (वरिष्ट खेल पत्रकार)
सरदार पटेल रत्न अवार्ड : नीरज कुमार पप्पू (वरिष्ट खेल आयोजक)
सरदार पटेल खेल विभूति अवार्ड : सौरभ चक्रवर्ती (वरिष्ट क्रिकेटर), अली राशिद (वरिष्ट क्रिकेटर)।
विशेष अवार्ड : मृत्युंजय झा (युवा कमेंटेटर)।

सम्मानित होने वाले खेल पत्रकार

आशीष कुमार (हिन्दुस्तान), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), धर्मनाथ (प्रभात खबर), शशिभूषण (आज), सुरेश मिश्रा पिंकू (पुरविया न्यूज), राजीव नयन (‌आज), विपिन सिंह (एरा न्यूज), शुभम कुमार (अंश भारत), अंकित कुमार (न्यूज बीट), अविनाश कुमार (टीएनपी न्यूज), रमन कुमार (बिहान इन स्टार),अंजनी सिंह (बिहार दिन रात), संजय कुमार (राष्ट्र टीवी), जितेंद्र कुमार (दैनिक भास्कर), जेपी (प्रभात खबर), मनीष कुमार (आईनेक्सट)।

सम्मानित होने वाले खेल प्रशिक्षक व ऑफिसियल

पंकज कुमारी (सीनियर वीमेंस टीम मैनेजर), कुमारी संगीता (योगा), वर्षा सागर (सॉफ्टबॉल व बेसबॉल), पंकज पांडेय (टेबुल टेनिस (प्रशाखा पदाधिकारी, सचिवालय), प्रीति कुमारी (शूटिंग,सचिवालय), संतोष कुमार (वाईसीसी,क्रिकेट), अशोक कुमार छोटू (ट्रैम्फेंट सीए, क्रिकेट), रोहित कुमार (करुणा एकेडमी, क्रिकेट), तुषारकांत (दीन दयाल एकेडमी, क्रिकेट), प्रभाष कुमार (नसीब एकेडमी, क्रिकेट), राजू प्रसाद ‌(बिलियड्र्स रेफरी), सीमा सिन्हा (एथलेटिक्स), अभिषेक केशव (वॉलीबॉल), माइकल (बीओएसी, क्रिकेट), उज्ज्वल राजेश (22 यार्ड सीसी, क्रिकेट), मोहम्मद हामिद (मैग्सटरा सीए, क्रिकेट), राजू राय (आशा बाबा एकेडमी)।

स्पोट्र्स प्रोमोटर अवार्ड

रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलवॉल संघ), मोहित श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, रिमझिम कुमारी, ज्योति कुमार, सर्वेश हंसराज, विकास कुमार सिंह, कंचन कुमारी, राजेश यादव, धीरेंद्र सिन्हा, योगेंद्र कुमार, सुमन अग्रवाल।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

नमिता सिन्हा (सेपक टाकरा), सुधा कुमारी (पॉवरलिफ्टिंग), अभिलाषा कुमारी (सांबो), अंकिता राज (शतरंज), अंजलि कुमारी (तीरंदाजी), मीरा कुमारी (शूटिंग), श्यामा रानी (फुटबॉल), अंशु कुमारी (रग्बी), खुशबू कुमारी (कैरम), चांदनी राज (जुजुत्सू), सौम्या (‌ताइक्वांडो), रिंकी कुमारी (एथलेटिक्स), धर्मेंद्र कुमार (दिंव्यांग क्रिकेट)।

ऑफिसियल
प्रवीण सिन्हा (अंपायर), रामभगत (अंपायर), बैजनाथ प्रसाद (अंपायर), राजीव कुमार (स्कोरर), डॉ बब्लू कुमार (फीजियो), चंदन कुमार (ग्राउंड प्रभारी), संदीप पाटिल (कमेंटेटर), डॉ सचिन कुमार (फीजियो), परदेशी कुमार (ग्राउंड स्टॉफ), डॉ अमरदीप कुमार (फीजियो), डॉ पुलकित राज (फीजियो), डॉ काजल (फीजियो), डॉ सुदीक्षा (फीजियो), निशि सिंह ‌(फीजियो), डॉ सांभवी सिंह (फीजियो), डॉ खुशी कुमारी (फीजियो), डॉ चंदन कुमार (फीजियो), डॉ अभिमन्यु (फीजियो), डॉ सौरभ कुमार (फीजियो)।

आयोजन के लिए सहयोग- सौरभ कुमार, दीपमाला गुप्ता।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में– डॉ सरिता अखौरी (राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित)।

राज्य के महिला प्लेयर : अपूर्वा मेहता (पूर्णिया, क्रिकेट), भाग्य श्री (पूर्णिया, क्रिकेट), अनामिका राज (भोजपुर, क्रिकेट), सना अली (भागलपुर, क्रिकेट), शिखा सिंह (पटना, क्रिकेट), अर्चना सिंह (कटिहार, क्रिकेट), अंशु अपूर्वा (पूर्वी चंपारण, क्रिकेट), प्रीति कुमारी (पूर्वी चंपारण, क्रिकेट), अज मुन्ना (शूटिंग)।

शिक्षा के क्षेत्र में- रौनित नारायण (कंप्यूटर एडुकेशन), रामस्वरुप पासवान (प्रधानाध्यापक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल, पटना), श्री राकेश कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक,राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर,पटना) आशुतोष कुमार श्रीवास्तव (वरीय शिक्षक, श्री रघुनाथ प्रसाद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंकड़बाग,पटना)।

कला के क्षेत्र : आरती कुमारी (आर्ट एंड क्राफ्ट), पापिया गांगुली (अंतरराष्ट्रीय सिंगर), प्रताप सिंह (सिंगर), श्रेया श्रीवास्तव (सिंगर), शिवानी भट्ट (सिंगर), धीरज सिंह (सिंगर), सुहानी भट्ट (सिंगर), विशु बाबा सोनी।

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.