पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण के क्वार्टरफाइनल मुकाबले सोमवार को खेले गए। पहले क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने ट्रैम्फैंट क्रिकेट एकेडमी को 99 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मुकाबले में श्रीराम खेल मैदान ने गोल क्रिकेट एकेडमी को 21 रन से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
पहले क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 5 विकेट पर 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में 9 छक्के और 9 चौकों की मदद से 105 रन की शतकीय पारी खेली। युवराज ऋषि शंकर शर्मा ने 50 रन बनाए, जबकि प्रिंस कुमार नाबाद 24 रन और अभिनव यादव व हरिओम कृष्ण शर्मा ने 11-11 रन का योगदान दिया। ट्रैम्फैंट की ओर से विराज ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 4 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। रोहित ने 32, विराज ने 31 और श्रेयांश राज ने 30 रन बनाए। बसावन पार्क की ओर से हरिओम कृष्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। आदित्य को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 19 ओवर में 237/5, आदित्य 105, युवराज रिषि शंकर शर्मा 50, प्रिंस कुमार नाबाद 24, अभिनव यादव 11, हरिओम कृष्ण शर्मा 11, अतिरिक्त 13, विराज 2/61, आदित्य राज 1/33, समर 2/23.
ट्रैम्फैंट क्रिकेट एकेडमी : 19 ओवर में 138/4, रोहित 32, विराज 31, श्रेयांश राज 30, आदित्य राज नाबाद 11, अतिरिक्त 19, हरिओम कृष्ण शर्मा 4/38.

दूसरे क्वार्टरफाइनल में श्रीराम खेल मैदान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 113 रन बनाए। शिबू भूषण ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली, जबकि अमन ने 19 और रुपेश ने 16 रन बनाए। गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनिश ने 3 विकेट लिए।
जवाब में गोल क्रिकेट एकेडमी की टीम 21 ओवर में 9 विकेट पर 92 रन ही बना सकी। मोनू सिंह और अमन ने 23-23 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। श्रीराम खेल मैदान की ओर से विनय ने 3 विकेट लिए, जबकि रुपेश ने 2 विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिबू भूषण को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
श्रीराम खेल मैदान: 16.1 ओवर में 113/10, अमन 19, शिबू भूषण 42, करन 11, रुपेश 16, अतिरिक्त 10, अमन 1/39, अंकित सिंह 2/27, मधुकर पांडे 1/24, अनिश 3/19, ज्ञानेश 1/2, आदर्श 1/0.
गोल क्रिकेट एकेडमी: 21 ओवर में 92/9, मोनू सिंह 23,अमन 23, अंकित सिंह 17, अतिरिक्त 8, करन 1/12, विनय 3/17, शिबू भूषण 1/14, रुपेश 2/25, अमन 1/2, रेयान केशरी 1/21.
सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल: श्रीराम खेल मैदान बनाम ट्रैम्फैंट क्रिकेट एकेडमी, सुबह 8 बजे से।
दूसरा सेमीफाइनल: बिहार क्रिकेट एकेडमी बनाम बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी, 11 बजे से।






