पटना : बिहार में महिला क्रिकेट को नई पहचान और बेहतर मंच देने के उद्देश्य से 20 मई से 22 यार्ड मैदान में पद्मश्री रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप (महिला) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
टूर्नामेंट के कन्वेनर प्रभात कुमार ने बताया कि आयोजन की सूचना बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एवं पीडीसीए को भेज दी गई है। इस प्रतिष्ठित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान, शाहाबाद, पटना और सारण की टीमें मैदान में उतरेंगी। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

भाग लेने वाली टीमें एवं खिलाड़ी
लाइटनिंग क्वींस, समस्तीपुर: नेहा चौधरी (कप्तान), मेघा कुमारी, बॉबी कुमारी, खुशी कुमारी, मनीषा कुमारी, अनन्या तिवारी, अनुश्का सिंह, अर्चना ठाकुर, ऋषिका कश्यप, पुष्पांजलि, अन्वी कश्यप, एंड्री रानी, इकरा, अदिति राठौर।
गोल्डन एंजेल्स, गोपालगंज: ममता पटेल (कप्तान), ऋषु कुमारी, आराध्या सिंह, काजल कश्यप, खुशी राय, अंजलि पंडित, प्रिया कुमारी सिंह, स्नेहा प्रकाश, श्रेया कुमारी, रोज़, आदिश्री अग्रवाल, हर्षिता मिश्रा, तन्या राज, शिल्पी सोलंकी.
रॉयल टाइटंस, सिवान: निरजला रावत (कप्तान), मुस्कान कुमारी, खुशी सहाय, वर्षा उपाध्याय, सागरिका कुमारी, शिवांगी शर्मा, अन्नू सिंह कुशवाहा, अंशिका राज, काजल तिवारी, नित्या कुशवाहा, मुस्कान वर्मा, अनम जमाल, अंजलि राज, अन्नू कुमारी।
पिंक पैंथर्स, शाहाबाद: सिमरन कुमारी (कप्तान), शिल्पी यादव, निशु, अनुश्का राजपूत, आकृति सिंह, जूली कुमारी, खुशबू, माही कुमारी, रौशनी सिंह, प्राची कुमारी, खुशबू यादव, हर्षिका, पार्वती, इशा भारती।
एलीट क्वींस, पटना: सिद्धि कुमारी (कप्तान), रिद्धि कुमारी, आयुषी कुमारी, रितिका कुमारी, साधना कुमारी, कुसुम यादव, महिमा कुमारी भारती, सुनिधि शाही, आराध्या कुमारी, सलोनी कुमारी, साक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, शिवी सिंह, पूर्वांशी आनंद, अनन्या चंद्रा।
क्राउन वॉरियर्स, सारण: प्रगति सिंह (कप्तान), श्रुति गुप्ता, निक्की कुमारी, आंचल कुमारी, कोमल कुमारी, रेखा कुमारी, महालक्ष्मी, अनु कुमारी, खुशी सिंह, सेजल, अमृता कुमारी, कशिश सिंह, सौम्या कुमारी, माही कुमारी।
महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
यह टूर्नामेंट बिहार की उभरती महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में महिला क्रिकेट को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगी।





