पटना/नालंदा: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) मेंस T20 टूर्नामेंट के तहत नवादा के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले के लिए नालंदा की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान नमन् गौरव को सौंपी गई है, जबकि अर्नव किशोर को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम चयन के साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और सभी खिलाड़ी पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल रहा है, जिससे नालंदा की टीम मजबूत नजर आ रही है।
टीम इस प्रकार है:
नमन् गौरव (कप्तान), अर्नव किशोर (उपकप्तान), अंकित राज, मनीष राज, मुन्ना कुमार, राजमणि, सुमन सौरव, आदित्य राज, आदर्श राज, आकाश राज, लव कुमार, कुंदन वर्मा, अमन आदित्य, दिव्यांश राज, चंद्रशेखर (विकेटकीपर), कुश कुमार (विकेटकीपर), प्रिंस कुमार, अमित कुमार। स्टैंडबाय खिलाड़ी: एएस गौरव, गौतम कुमार, पवन सिंह, कुमार नीरज, मोहम्मद समीर।

टीम के कोच एवं मैनेजर की जिम्मेदारी दीपक प्रसाद को दी गई है, जो खिलाड़ियों को रणनीतिक मार्गदर्शन देंगे। टीम प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे कप्तान और कोच के संपर्क में रहें, ताकि मैच की रणनीति और तैयारी को अंतिम रूप दिया जा सके।
नालंदा की टीम इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।





