पटना: पटना साहिब स्थित रामदेव महतो सभागार में दो दिवसीय 31वीं पटना जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइटिंग इवेंट में न्यू एरा हाई स्कूल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि सिटी ताइक्वांडो क्लब उपविजेता रहा। वहीं पुमसे इवेंट में तरुणाई एकेडमी को उपविजेता घोषित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार, पटना की उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी और क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के विकास कुमार गोल्डी, विक्रांत पंकज, रविश रमण और विकास सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चैंपियनशिप का आयोजन पाटलिपुत्र परिषद, मंगल तालाब (पटना सिटी) में किया गया, जिसमें पूरे पटना जिले से लगभग 270 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन सचिव जेपी मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आकर्षिता, देवांशी, अवनी नारायण, कयूरी, आरोही, आदर्शनी, मानया नंदन, आरिका, मानवी एंजल, शाक्या, प्रगया, ऐश्वर्या, अनमोल प्रियदर्शी, ऋषिका, स्मृति, भूमि कुमारी, अंजली, शनाया, जैनव अली, अक्षांश, शिवांश, सूर्यांश, प्रज्वल, दिव्यांशु, अक्षीत, आयुष, अभिज्ञान, आर्यन, सूर्य, विश्वास, अर्नव, हर्षवर्धन, अंकुश, आयुष देव, ईशान, प्रियंशु, संयम, सार्थक गुप्ता, सानु कुमार, पीयूष, नमन कुमार, विजय कुमार, आलोक कुमार, ऋषु राज और राहुल कुमार प्रमुख रहे।





