पटना: पटना के होली फेथ इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को 19वीं बिहार ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजन कुमार सिंह, अजय कुमार झा, एलजेपी(आर) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रूपक कुमार, के.के. शाश्वत और अश्विनी कुमार शरण उपस्थित रहे। वहीं, ऑफिशियल के रूप में संजीत कुमार, अक्षय कुमार, इंद्रजीत भारती, राकेश कुमार, सुमन कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, गोलू ली और कीर्ति कुमारी सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह प्रतियोगिता मार्शल आर्ट एकेडमी ऑफ बिहार एवं परफेक्ट डिफेंस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

स्वर्ण पदक विजेता: शाइनी प्रिया, आराध्या, भारती, बीजिया विभूति, रूद्र भारद्वाज, साहिल, नेहा, सिमरन कुमारी, रुद्र तेज, वैभव, तनिष्क और शौर्य कुमार।
रजत पदक विजेता: शानवी सिन्हा, तृषा, प्रिंस, खुशी भारती, फरहीन प्रवीण, आरव, आदित्य, लकी वर्मा, एडविक और समीर।
कांस्य पदक विजेता: हर्षिका, वैष्णवी, अमन, सरस, राधे कृष्णा, आयांश, रुद्रांश, विकास, ध्यानु और चंद्र प्रकाश।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।





