पटना, 2 मई 2026: दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में ‘मैट्रिक्स 2026’ के तहत इंटर-स्कूल मैथमेटिक्स फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गणितीय प्रतिभा, तार्किक चिंतन और नवाचार को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच बना, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना, तार्किक सोच को बढ़ावा देना तथा प्रतिस्पर्धा की भावना को सशक्त करना रहा। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न रोचक और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की प्रेरक पंक्ति “Pure Mathematics is, in its way, the poetry of logical ideas” अल्बर्ट आइंस्टीन ने छात्रों को गणित की सुंदरता और गहराई को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय कुमार (कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना), डॉ. अमरेंद्र नारायण (पटना विश्वविद्यालय) और डॉ. अभिषेक सिंह (जीडीएमएम, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) सहित कई शिक्षाविद एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसके अलावा एनआईटी पटना के शोधार्थी और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शेखर अखंड सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
फेस्टिवल के दौरान पोस्टर निर्माण, क्विज प्रतियोगिता, ‘जस्ट ए मिनट’ प्रतियोगिता और अन्य गणितीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में गणित के प्रति रुचि जगाने का सफल प्रयास किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
मैथ्स रिले (समूह प्रतियोगिता):
- प्रथम स्थान – इंटरनेशनल स्कूल
- द्वितीय स्थान – डीपीएस पटना ईस्ट
- तृतीय स्थान – नोट्रेडेम अकादमी
जैम (Just A Minute – व्यक्तिगत प्रतियोगिता):
- प्रथम स्थान – नोट्रेडेम अकादमी
- द्वितीय स्थान – ज्ञान निकेतन
- तृतीय स्थान – डीपीएस पटना ईस्ट
कार्यक्रम का समापन विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल छात्रों की गणितीय प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया।






