पटना। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA) और अभिनव क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मुकाबले में KTCA ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे पार्थ, जिन्होंने नाबाद शतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अभिनव क्रिकेट अकादमी के लिए भारी पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए KTCA ने 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पार्थ ने शानदार नाबाद 101 रन बनाए। उनके अलावा आयुष रंजन ने 76 रन, आदित्य चौहान ने 34 रन, प्रिंस ने 20 और हर्षिका ने 15 रन का योगदान दिया। अभिनव क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अभिनव ने 55 रन देकर 2 विकेट और अभि तिवारी ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिनव क्रिकेट अकादमी की टीम 18 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कृष्णा ने 59 रन बनाए, जबकि अभिनव ने 15 रन का योगदान दिया। KTCA की ओर से गेंदबाजी में जैकी ने 31 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा सनी ने 2/37, ओम ने 2/15 और कान्हा ने 2/20 का शानदार प्रदर्शन किया।
अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पार्थ को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार अभिनव क्रिकेट अकादमी के ओनर अखिलेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।





