पटना। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में रविवार को खेले गए मैचों में संत जोसफ चैंजर्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की। वहीं आदित्य दबंग ने मैच 50 रन से अपने नाम किया।
पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर दिन का पहला मैच ऑक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम संत जोसफ चैंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चैंजर्स ने सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरकिंग्स की पूरी टीम 18.4 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। जवाब में चैंजर्स ने लक्ष्य को ओपनर बल्लेबाज प्रियांशु कुमार सिंह के 53 रन और युवराज सिंह के 34 रन की मदद से 9.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. चैंजर्स के प्रियांशु प्लेयर आफ द मैच रहे।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स : 18.4 ओवर में 92 रन पर आलआउट, हर्ष राज 11, आरव कुमार चंद्रा 26, भविष्य कुमार 27, अतिरिक्त 20, जीत यादव 2/14, आरव अरविंद 1/9, तेजस झा 1/15, श्रीजन 1/12, अर्पित लाल 3/11.
संत जोसफ चैंजर्स: 9.5 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन, प्रियांशु कुमार सिंह 53, युवराज सिंह 34, अतिरिक्त 3, हिमांशु 1/16, अंशु कुमार 1/26.
दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आदित्य दबंग बनाम एआरकेए जैन टाइटंस के बीच खेला गया। दबंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांशु के शानदार 63 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में टाइटंस की 19.4 ओवर में 126 रन पर आलआउट हो गई. दबंग के दिव्यांशु को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
आदित्य दबंग: 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन, शंकू राजेश कुमार 18, दिव्यांशु 63, रुणित सिन्हा 13, युगवीर यादव 22, धीरज 14, हर्ष कुमार 15, अतिरिक्त 16, सार्थक राज 3/41, अमृत राज 2/29, पार्थ पुष्कर 1/28, आशीष 1/27, स्वणिक 1/38.
एआरकेए जैन टाइटंस : 19.4 ओवर में 126 रन पर आलआउट, आशीष 19, अमृत राज नाबाद 27, प्रिंस सिंह 19, अतिरिक्त 37, निखिल कुमार 3/20, अनमोल तिवारी 3/17, हर्ष 1/11, आदर्श राज 1/24, दिव्यांशु 1/6.






