पटना। जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को शहीद भगत सिंह बनाम वीर कुंवर सिंह के बीच मैच खेला गया। जिसमें वीर कुंवर सिंह ने पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। राजेंद्र प्रसाद की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
शहीद भगत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साक्षी सिंह के 43 व तेजस्वनी के 29 की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वीर कुंवर सिंह की टीम ने ओपनर कीपर बल्लेबाज सोनी कुमारी के 54 रन की मदद से 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।विजेता टीम की साक्षी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
शहीद भगत सिंह: 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन, तेजस्वनी 20, साक्षी सिंह 43, अतिरिक्त 24,अन्नू सिंह कुशवाहा 2/9, जसमीत प्रकाश 1/27, डॉली 4/14, नंदनी पंडित 2/5।
वीर कुंवर सिंह: 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन, सोनी कुमारी 54, नंनदी पंडित 13, डॉली 12, नेहा कुमारी 11, अतिरिक्त 13, सिमरन 4/24, कृतिका कनक 1/23।
दूसरा मैच
राजेंद्र प्रसाद इलेवन बनाम बटुकेश्वर दत्त के बीच खेला गया। राजेंद्र प्रसाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। प्रतिभा के शतक की बदौलत राजेंद्र प्रसाद ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 203 रन बनाए। प्रतिभा ने 61 गेंदों में एक छक्का और 21 चौके की मदद से 115 रन बनाए।
जवाब में बटुकेश्वर दत्त की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 108 रन ही बना सकी। प्राची ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। मैच समाप्ति उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संगीता सिंह ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। आयोजन सचिव के अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सरदार पटेल एवम् बनाम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बीच रविवार को खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर
राजेंद्र प्रसाद इलेवन : 20 ओवर में 3 विकेट पर 203 रन, ममता कुमारी 29, प्रतिभा नाबाद 115, अंशिका राज 29, अतिरिक्त 23, साक्षी 1/39, नेहा 2/29।
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 7 विकेट पर 108 रन, नित्या 16, प्राची 37, वंदना सिंह 19, अतिरिक्त 18, सुर्याशी 2/21, वर्षा उपाध्याय 3/18, निर्जला राउत 1/7।







