पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान पर The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने स्किल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गुप्ता ने 49 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हर्षित सिंह ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि किशन ने 8 गेंदों में तेज़ 21 रन का योगदान दिया। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज़ी में अमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अमन कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 22.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिनव अकेला ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली।
उनके अलावा अमन कुमार ने 37 गेंदों में 38 रन और शुभम सम्राट ने 32 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से राहुल राज को एकमात्र विकेट मिला। मैच में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।





