KRIDA NEWS

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शनिवार यानी 7 मार्च को खेले गए मुकाबले में वाईएमसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 6 विकेट से हराया। एक अन्य मैच में वाईसीसी के नहीं आने से अधिकारी इलेवन को वॉकओवर मिला। स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बीएसईबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में 172 रन बनाए, जिसके जवाब में वाईएमसीसी ने 21 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस बीएसईबी ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। बीएसईबी की ओर से अभिलाष कुमार 30, गौरव कुमार 31 और पंकज कुमार मिश्रा 32 ने उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी राकेश शुक्ला 24 और दीपक कुमार 20 ने भी दोहरे अंक में योगदान दिया। वाईएमसीसी के गेंदबाजों में कार्तिक गुड्डू पांडे 4/24, गौरव राज 2/22 और विराट अरुण पांडे 2/37 ने अहम विकेट लेकर बीएसईबी को बड़े स्कोर से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन इसके बाद श्यामल पांडे (नाबाद 67) और अमित अनिल कुमार (53) की शानदार पारियों ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में आर्यन राज ने नाबाद 18 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार 3/38 सबसे सफल रहे, जबकि शंभु कुमार 1/28 ने एक विकेट लिया। विजेता टीम के श्यामल पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी : 172 ऑल आउट (35.2 ओवर), गौरव कुमार 31, पंकज कुमार मिश्रा 32, अभिलाष कुमार 30, प्रदीप 14, दीपक 20, यशस्वी शुक्ला 24, कार्तिक पांडे 4/24, गौरव राज 2/22, रिषभ राकेश 1/9, विराट पांडेय 2/37, सत्यम कुमार 1/42

वाईएमसीसी : 173/4 (21 ओवर), श्यामल पांडे नाबाद 67, अमित कुमार 53,आर्यन राज नाबाद 18, साकेत कुमार 3/38, शंभु कुमार 1/28

Read More

अरुण सिंह स्मृति ‘यूनिटी कप’ अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, स्किल क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ की शुरुआत

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पीटमास स्थित मैदान पर स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन द गेमप्लान कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें शहर की विभिन्न टीमों के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, शक्ति कुमार शोला, जयप्रकाश यादव, सद्दाम हुसैन (प्रमुख), प्रभात कुमार और नेहाल खान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमिटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में स्किल क्रिकेट एकेडमी, पटना और रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब, पटना के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम स्किल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17.1 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से शंभू कुमार ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि करण कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। स्किल क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में वीर प्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं आयुष आलोक और ओम प्रकाश ने दो-दो विकेट हासिल किए।

88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्किल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से राहुल राज ने 32 रन और अक्षित सिंह ने 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से मयंक को एक विकेट मिला। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए वीर प्रताप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शक्ति कुमार शोला द्वारा प्रदान किया गया।

Read More

आज से पटना में अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग, कई राज्यों की खिलाड़ी लेंगी भाग

पटना: साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा 7 से 8 मार्च तक पटना के जेपी गंगा पथ पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग (पूर्वी क्षेत्र) का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है।

इस लीग में मेजबान बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, उड़ीसा और मणिपुर की महिला साइकिलिस्ट भाग लेंगी। पूर्वी क्षेत्र की इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को दिन में एक बजे पटना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा (आईपीएस) करेंगे।

इस अवसर पर बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, साई पटना क्षेत्र के प्रभारी सोमेश्वर राव, बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह तथा बिहार राइफल संघ के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जगजीवन सिंह करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्ग महिला एलीट, महिला जूनियर और महिला सब-जूनियर में किया जाएगा। इन सभी वर्गों में व्यक्तिगत समय परीक्षण और सामूहिक दौड़ स्पर्धाएं आयोजित होंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता महिला साइकिलिस्टों को कुल एक लाख बीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Read More

10 मार्च से शुरू होगा बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 मार्च 2026 से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेली जाएगी, जिसमें विभिन्न टीमों के उभरते हुए युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 50 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंडर-13 वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी क्रिकेट प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने का अनुभव मिलेगा।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या भागीदारी के लिए इच्छुक टीमें 62009 94426 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच साबित होगी।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.