बिहार शरीफ: नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में 11 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबलों में राजपुताना क्लब और लकी क्रिकेट क्लब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
पहला मुकाबला राजपुताना क्लब और डॉ. सरस्वती देवी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 263 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राजपुताना क्लब की ओर से नमन गौरव ने शानदार नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा मुन्ना कुमार ने 82 रन, अमृतांशु ने 35 रन और अंकित ने नाबाद 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सरस्वती देवी क्लब की ओर से आकाश ने 1 विकेट हासिल किया।
263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. सरस्वती देवी क्लब की टीम 25 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमित ने 82 रन और शुभम ने 17 रन बनाए। राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदित्य राज ने 4 विकेट, जबकि मनीष राज और नमन गौरव ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को जल्द समेट दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नमन गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका विश्वजीत कुमार और अभिषेक ने निभाई।

गौतम बेबी के शतक से लकी क्रिकेट क्लब की जीत
दूसरा मुकाबला लकी क्लब और हरनौत क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरनौत क्लब ने 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से अमन आदित्य ने 57 रन, बिट्टू ने 27 रन, अजय ने 26 रन और सुजल ने 25 रन का योगदान दिया। लकी क्लब की ओर से गेंदबाजी में गोलू और राजीव ने 2-2 विकेट हासिल किए।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकी क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के नायक रहे गौतम बेबी, जिन्होंने बेहतरीन 106 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा राजीव ने 34 रन और सुमित ने 13 रन का योगदान दिया। हरनौत क्लब की ओर से चंदू ने 2 विकेट लिए। शानदार शतक के लिए गौतम बेबी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा उर्फ पप्पू और सैयद जावेद इकबाल उर्फ महताब ने निभाई।
गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विकास, मयूरेश्वर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




