KRIDA NEWS

Alpha Winter Cup 2026 अंडर-13 टूर्नामेंट में अमित अग्रवाल एकेडमी और अल्फा हार्डिंग पार्क विजयी

पटना: अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी, पटना में आयोजित Alpha Winter Cup 2026 अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत 6 जनवरी को दो लीग मुकाबले खेले गए। दोनों ही मैचों में युवा खिलाड़ियों ने उत्साह, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। अमित अग्रवाल एकेडमी ने अल्फा क्रिकेट एकेडमी और अल्फा हार्डिंग पार्क ने बीआईओसी को हराया।

दिन के पहले मुकाबले में Alpha Cricket Academy और Amit Agarwal Cricket Academy आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आकर्षण राज ने 21 गेंदों पर 34 रन, दिव्यम ने 34 गेंदों पर 31 रन, जबकि विवेक कुमार ने 17 गेंदों पर 25 रन की उपयोगी पारी खेली।
अमित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार और अविनाश कुमार वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके, जिसमें आदित्य कुमार का इकोनॉमी रेट प्रभावशाली रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में दिव्यम के 31 रन अहम रहे, जबकि मयंक यादव ने 20 रन और कप्तान यश राज ने नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अल्फा क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रियांशु ठाकुर ने 3.4 ओवर में 2 विकेट लिए, लेकिन टीम जीत से चूक गई। इस तरह अमित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया।

अल्फा हार्डिंग पार्क ने बीआईओसी को हराया

दिन का दूसरा मुकाबला Alpha Harding Park और BIOC के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा हार्डिंग पार्क ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से अर्जुन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा राजवीर ने 21 रन और प्रियांशु कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। BIOC की ओर से गेंदबाजी में कुंदन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शुभम को 2 सफलता मिली।

जवाब में BIOC की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। BIOC की ओर से प्रियांशु कुमार ने 39 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पावास शर्मा ने नाबाद 21 रन बनाए। अल्फा हार्डिंग पार्क की गेंदबाजी में मोहित कुमार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कुंदन और प्रियांशु कुमार को 2-2 विकेट मिले। इस तरह अल्फा हार्डिंग पार्क ने मुकाबला 14 रन से जीत लिया।

Read More

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट: पटना अंडर-23 टीम का ऐलान, खिलाड़ियों को 25 फरवरी को रिपोर्ट करने का निर्देश

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च होने वाले बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा अभिनव सिंह की कप्तानी में कर दी गई है। पटना की टीम गत वर्ष बेगूसराय के साथ संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था।

चयनित खिलाड़ियों को 10 मार्च को को सुबह 7:30 बजे याशवन क्रिकेट ग्राउंड, विक्रम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चयन समिति के संयोजक धनंजय सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर दी। पटना जिला पाटलिपुत्र जोन में खेल रही है। पाटलिपुत्र जोन में अरवल, जहानाबाद और वैशाली की टीम है।

टीम इस प्रकार है

अभिनव सिंह (कप्तान), विकास कृष्णा, यश प्रताप, अनिमेष कुमार, यशश्वी शुक्ला, हर्षवर्धन, सिमुख कुमार, सत्यम कुमार, उत्कर्ष कुमार, रौशन कुमार, अक्षत मिश्रा, अमित गुंजन, अगस्त्य, ऋषभ राज, आकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ भारद्वाज, आदित्य शिवम, अमृतांशु राज, प्रखर ज्ञान, आर्यमन और प्रकाश कुमार शामिल हैं।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

  • 10 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम पटना
  • 11 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम अरवल
  • 12 मार्च 2026: वैशाली बनाम अरवल
  • 13 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम वैशाली
  • 14 मार्च 2026: पटना बनाम अरवल
  • 15 मार्च 2026: पटना बनाम वैशाली
Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्रनगर विजयी

पटना, 10 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्र नगर ने शानदार जीत दर्ज की। अल्फा स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया, जबकि जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड में वाईएसी राजेंद्र नगर ने बाटा सीसी को 52 रन से पराजित किया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को हराया

अल्फा स्पोट्स एकेडमी पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया। शर्मा स्पोर्टिंग ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए, जिसके जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन ही बना सकी।

शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आरके विराज ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आदित्य कुमार राय ने 35 रन और साहिल कुमार ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। क्रिसेंट सीसी की ओर से हिमांशु कुमार ने 3, प्रिंस कुमार ने 2, रितविक राज और आदित्य सहाय ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिसेंट सीसी की शुरुआत संभली हुई रही। टीम के कप्तान अभिनव सिन्हा ने 79 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आशीष राज ने 33 गेंदों पर तेजतर्रार 60 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 261 रन ही बना सकी। शर्मा स्पोर्टिंग की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। गौरव कुमार ने 7 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि राहुल कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर
शर्मा स्पोर्टिंग : 40 ओवर में 8 विकेट पर 292, आदित्य राय 35, अमन 17, अश्विनी राज 23, आरके विराज 107, अनीस कुमार 25, साहिल कुमार 41, अतिरिक्त 25, हिमांशु कुमार 3/52, रितविक राज 1/57, प्रिंस 2/52, आदित्य सहाय 1/38

क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन, मोहम्मद कैफ 42, अभिनव सिन्हा 89, आशीष राज 60,नदीम 11, आदित्य सहाय 11, उत्कर्ष 16, अतिरिक्त 20, गौरव कुमार 4/53, राहुल कुमार 2/54, अनीस 1/33.

वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को हराया

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को 52 रन से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बाटा सीसी की टीम 31.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। वाईएसी राजेंद्र नगर की ओर से आदित्य राज (49) ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा सौभाग्य मिश्रा (32) और हरिओम शर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाटा सीसी की शुरुआत तेज रही और पार्थ सिन्हा (37) ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मनीष मणि (26) और आर्यन राज (22) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, पर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में वाईएसी राजेंद्र नगर के पुष्कर (3/36) और दीपू कुमार (2/3) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अमृत कमल (2/19) ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर बाटा सीसी के लिए शिवम मुकुल सिंह (5/18) ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्रनगर : 33.3 ओवर में 192 रन, दीपू 24, आदित्य राज 49, सौभाग्य मिश्रा 32, हरिओम शर्मा 31, ओम प्रकाश 19, अतिरिक्त 20, विकेश यादव 2/40, सौरभ सिंह 1/40, शिवम सिंह 5/18, अर्जुन 1/28, आर्यन राज 1/5

बाटा सीसी : 31.2 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट 37, अभिनव 17, आर्यन राज 22, मनीष मणि 26, अतिरिक्त 12, पुस्कर 3/36, हरिओम शर्मा 1/19, ओम प्रकाश 1/16, अमृत कमल 2/19, दीपू कुमार 2/3

Read More

यूनिटी कप: शुभम सम्राट के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 6 विकेट से जीत

पटना : राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) स्थित मैदान पर The GamePlan Co द्वारा स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 24.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रॉकी ने 43 गेंदों में 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सुमित रॉय ने 14 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया।

खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में शुभम सम्राट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। वहीं अमन शर्मा ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट हासिल किया।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की ओर से अमन कुमार ने 70 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पार्थ ने 35 गेंदों में 42 रन बनाए। शुभम सम्राट ने भी 25 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रॉकी ने 2 विकेट, जबकि अंकित सिंह और अंकित कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए शुभम सम्राट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब – 148/9 (24.2 ओवर)
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी – 149/4 (24.1 ओवर)

Read More

उमंग के शानदार शतक से किरण क्रिकेट अकादमी की जीत, गया यूथ क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

गया। करजरा स्टेशन ग्राउंड में 8 मार्च को खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गया यूथ क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में उमंग के बेहतरीन शतक ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर किरण क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम की ओर से मुकुल राजेश पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 107 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं ऋषिकेश राज ने 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अंशु आदित्य 11 रन बनाकर नाबाद रहे। किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अनीश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि सोनू संजीत कुमार को भी एक सफलता मिली।

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने 32.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से उमंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा सोनू संजीत कुमार ने 35 रन और आयुष रंजन ने नाबाद 28 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई। गया यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीरव भारती और मुकुल राजेश पाल ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि ऋषिकेश राज को एक विकेट मिला।

मैच में शानदार शतक लगाने वाले उमंग और मुकुल राजेश पाल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन अंत में उमंग की नाबाद शतकीय पारी के दम पर किरण क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.