KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर–15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीएसी सीनियर ने किया अपने नाम

पटना: जीएसए ग्राउंड पर खेले गए परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर–15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीएसी सीनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर जीएसी सीनियर ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 127 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित की।

शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसी सीनियर ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 232 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की इस बड़ी जीत की नींव ओपनर बल्लेबाज रोहित लाजी कुमार और अविनाश कुमार की शानदार पारियों ने रखी।

रोहित लाजी कुमार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 90 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और सात छक्के शामिल रहे। वहीं, दूसरे छोर से अविनाश कुमार ने बेहतरीन संयम और आक्रमण का संतुलन दिखाते हुए नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी 40 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से पूरी की। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रोशन ने दो विकेट लिए, जबकि राहुल कुमार, अभिनव ठाकुर और प्रत्युष राज को एक–एक सफलता मिली।

लक्ष्य की पारी लड़खड़ाई

232 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। जीएसी सीनियर के गेंदबाज आयुष जितेंद्र पटेल की धारदार गेंदबाजी के सामने लक्ष्य के बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम महज 18 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान अर्श ने संघर्ष करते हुए नाबाद 28 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिल सका। इस तरह जीएसी सीनियर ने फाइनल मुकाबला 127 रन से जीतकर परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर–15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

आयुष जितेंद्र प्लेयर आफ द फाइनल

पुरस्कार वितरण में प्लेयर आफ द फाइनल का खिताब आयुष जितेंद्र पटेल को दिया गया। प्लेयर आफ द ​सीरीज के खिताब से लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के अनिरुद्ध राज को नवाजा गया। जबकि बेस्ट बेटर लर्निग स्कूल आफ क्रिकेट के अमन और बेस्ट बॉलर जीएसी सीनियर के प्रतीक सिन्हा रहे।

मैच समाप्ति उपरांत संजय सिंह टाइगर, माननीय मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, संतीश राजू, संयोजक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, अजय कुमार निषाद, जिला संयोजक, कैमूर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, विकास कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, संतोष रंजन, प्रदेश मंत्री, भाजपा, राजीव रंजन यादव, सह संयोजक, सुमित झा, प्रवक्ता, बलराम जी, भाजपा नेता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया। सबका स्वागत और धन्यवाद व्यक्त संतोष तिवारी, संस्थापक, सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन ने किया।

संक्षिप्त स्कोर
जीएसी सीनियर: 25 ओवर में सात विकेट खोकर 232 रन, प्रियांशु कुमार सिंह 11, रोहित लजी कुमार 90, निरज खूबलाल 15, अविनाश नाबाद 61, कार्तिक गुड्ड पांडे 13, अतिरिक्त 32, रोशन 2/41, राहुल 1/63, अभिनव ठाकुर 1/17, प्रत्युष राज 1/44.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 18 ओवर में 107 रन पर आलआउट, अर्श नाबाद 28, प्रत्युष राज 17, रोशन 18, अतिरिक्त 19, आयुष जितेंद्र पटेल 5/27, आयुष राज 2/14, कार्तिक गुड्ड पांडे 1/16, प्रतीक मनोज सिन्हा 1/21.

Read More

बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप शुरू, राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

सीतामढ़ी। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पांच दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के रेटेड एवं उभरते खिलाड़ी खिताब के साथ-साथ राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में स्थान बनाने के उद्देश्य से अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेविका राखी सिंह एवं सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिकेत सुमन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर एवं शशिनंद कुमार, मुख्य निर्णायक मनीष कुमार, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी तथा आयोजन सचिव विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में 35 और बालिका वर्ग में 14 फिडे रेटेड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले ही दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और कई बोर्डों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। जयेश, प्रेम, प्रणीत, अर्पिता, नव्या और शालिनी सहित कई वरीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर विजयी शुरुआत की।

पहले दिन का सबसे बड़ा उलटफेर
बालिका वर्ग के शीर्ष बोर्ड पर देखने को मिला। किशनगंज की शीर्ष वरीयता प्राप्त धान्वी कर्मकार को मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी ने काले मोहरों से शानदार खेल दिखाते हुए पराजित कर दिया। सौ से अधिक रेटिंग अंकों के अंतर के बावजूद दिशा की इस जीत ने प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बना दिया तथा खिताबी दौड़ को खुला बना दिया।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, भागलपुर, छपरा, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, गया, जमुई, सुपौल, बेगूसराय, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण सहित बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अखिल बिहार शतरंज संघ के अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम का चयन किया जाएगा। इसी कारण प्रतियोगिता का प्रत्येक मुकाबला खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More

बारिश के कारण रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट अब 1 अगस्त से

पटना। लगातार हो रही बारिश और मैदान के गीला होने के कारण 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की नई तिथि घोषित कर दी गई है। अब यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित होगी। पहले टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई से प्रस्तावित था।

पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से टूर्नामेंट की तिथि में बदलाव का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्रतियोगिता उपलब्ध कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मैच निर्णायक होगा, जिससे टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आयोजकों का मानना है कि इससे दर्शकों को रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमों और प्रतिभागियों से अधिक जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Read More

18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण, 25 जुलाई से होगा आगाज

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा की स्मृति में आयोजित होने वाले 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कारों का अनावरण सोमवार को एक समारोह में किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में किया जाएगा।

ट्रॉफी का अनावरण बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सचिव सतीश राजू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि रणधीर वर्मा जैसे साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के नाम पर आयोजित प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ देशसेवा और नैतिक मूल्यों की भी प्रेरणा देती है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर देने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि इस वर्ष भी टूर्नामेंट को बेहतर सुविधाओं और उच्च स्तर पर आयोजित करने की पूरी तैयारी की गई है। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, जहां टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इससे दर्शकों को भी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में पटना ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विक्रम के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, आईटी सेल प्रमुख मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी अभीराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टूर्नामेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.