पटना, 18 दिसंबर 2025: श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। यह प्रक्रिया आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों एवं मुख्य चयनकर्ताओं की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
ओपन ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल 12 टीमों का गठन किया गया, जिन्हें चार पूल में विभाजित किया गया है। सभी पूल में तीन-तीन टीमों को शामिल किया गया। जिससे प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में सभी टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
सभी पूल इस प्रकार है:
| पूल–1 | पूल–2 | पूल–3 | पूल–4 |
|---|---|---|---|
| जन धन योद्धा | जल जीवन स्ट्राइकर्स | डिजिटल इंडिया थंडर्स | ड्रोन दीदी डिजिटल वॉरियर्स |
| स्वच्छ भारत वॉरियर्स | आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स | अग्निपथ राइजिंग स्टार | उज्ज्वला रॉयल चैलेंजर्स |
| आयुष्मान भारत स्टार्स | पीएम आवास लीजेंड्स | सूर्य घर हीरोज | महिला शक्ति सुपर किंग्स |
आयोजकों के अनुसार, लीग चरण में प्रत्येक पूल से शीर्ष एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता टीमों के बीच 25 दिसंबर 2025 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, विकास कुमार गोल्डी, जय प्रकाश मेहता, विकास सिंह एवं कुंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि सभी मुकाबलों का निर्धारित मैच शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
मैच कार्यक्रम (टाई-शीट)
20 दिसंबर 2025
| मुकाबला | मैदान | समय |
|---|---|---|
| स्वच्छ भारत वॉरियर्स 🆚 आयुष्मान भारत स्टार्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 09:20 AM – 12:20 PM |
| जल जीवन स्ट्राइकर्स 🆚 पीएम आवास लीजेंड्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 12:45 PM – 03:45 PM |
| डिजिटल इंडिया थंडर्स 🆚 अग्निपथ राइजिंग स्टार | CAB ग्राउंड | 12:30 PM – 03:30 PM |
21 दिसंबर 2025
| मुकाबला | मैदान | समय |
|---|---|---|
| ड्रोन दीदी डिजिटल वॉरियर्स 🆚 उज्ज्वला रॉयल चैलेंजर्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 09:20 AM – 12:20 PM |
| जन धन योद्धा 🆚 स्वच्छ भारत वॉरियर्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 12:45 PM – 03:45 PM |
| आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स 🆚 जल जीवन स्ट्राइकर्स | CAB ग्राउंड | 12:45 PM – 03:45 PM |
22 दिसंबर 2025
| मुकाबला | मैदान | समय |
|---|---|---|
| आत्मनिर्भर ग्लैडिएटर्स 🆚 पीएम आवास लीजेंड्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 09:20 AM – 12:20 PM |
| जन धन योद्धा 🆚 आयुष्मान भारत स्टार्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 12:45 PM – 03:45 PM |
| ड्रोन दीदी डिजिटल वॉरियर्स 🆚 महिला शक्ति सुपर किंग्स | CAB ग्राउंड | 10:30 AM – 12:30 PM |
| डिजिटल इंडिया थंडर्स 🆚 सूर्य घर हीरोज | CAB ग्राउंड | 12:45 PM – 03:45 PM |
23 दिसंबर 2025
| मुकाबला | मैदान | समय |
|---|---|---|
| अग्निपथ राइजिंग स्टार 🆚 सूर्य घर हीरोज | मोइनुल हक स्टेडियम | 09:20 AM – 12:20 PM |
| उज्ज्वला रॉयल चैलेंजर्स 🆚 महिला शक्ति सुपर किंग्स | मोइनुल हक स्टेडियम | 12:45 PM – 03:45 PM |
24 दिसंबर 2025
| मुकाबला | मैदान | समय |
|---|---|---|
| सेमीफाइनल – 1 | मोइनुल हक स्टेडियम | 09:20 AM – 12:20 PM |
| सेमीफाइनल – 2 | मोइनुल हक स्टेडियम | 12:45 PM – 03:45 PM |
25 दिसंबर 2025
| मुकाबला | मैदान | समय |
|---|---|---|
| ग्रैंड फाइनल | मोइनुल हक स्टेडियम | 08:00 AM – 11:00 PM |




आयोजन सचिव नवीन कुमार ने कहा कि दूसरे सेलेक्शन ट्रायल से लगभग तीन टीमों के प्लेयरों का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल अंडर-12 के बच्चों का अलग से ट्रायल लिया जायेगा जो आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले जूनियर स्कूल क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगे।
