KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

DCCBI अवॉर्ड्स में सम्मानित हुए देश के होनहार खिलाड़ी, दिव्यांग क्रिकेट की प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच

आगरा: दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) द्वारा दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु दिव्यांग क्रिकेट अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल अमर में आयोजित हुआ, जहां भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम, और भारतीय दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स से नवाजा गया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय पद्मश्री अजीत वाडेकर मेमोरियल दिव्यांग क्रिकेट रत्न अवॉर्ड से तीन प्रमुख खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया:

  • स्टैंडिंग दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सुवरो जॉर्डर

  • व्हीलचेयर टीम के कप्तान रमेश सरतपे

  • महिला विंग से डॉ. खान शाहिना

वहीं, स्वर्गीय दीपक लोहिया मेमोरियल क्रिकेट अवॉर्ड्स की श्रेणी में विभिन्न खिलाड़ियों को निम्नलिखित पुरस्कार दिए गए:

  • क्रिकेटर ऑफ द ईयर (स्टैंडिंग टीम): सैयद शाह अज़ीज़

  • बेस्ट ऑलराउंडर ऑफ द ईयर: कैलाश प्रसाद

  • बेस्ट वुमन बैटर: रेखा सोलंकी

इसके अतिरिक्त, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से इकलाख अहमद, शील प्रकाश, सूरज मनकेले, मोहम्मद निजाम, मुकेश कंचन, दुर्गेश शर्मा, विशाल शर्मा, रमेश चंद, याहया पटेल, दिनेश भाटी, और मुबीन खान को नवाजा गया।

बेस्ट अंपायर श्रेणी में:

  • स्टैंडिंग: नागेंद्र सिंह राजपूत

  • व्हीलचेयर: प्रवीण वानखेड़े

  • महिला: समीर चौहान

बेस्ट स्कोरर: हरीश गुप्ता

तेज़ गेंदबाज़ी के लिए:

  • स्टैंडिंग में: रविंदर पाल

  • व्हीलचेयर में: मनोज परमार

  • महिला में: राधिका गुर्जर

बेस्ट ऑलराउंडर (महिला): स्मिता गावडे (स्व. वैजयंती देवी मेमोरियल अवॉर्ड)

युवा प्रतिभा अवॉर्ड:

  • यंग टैलेंट वूमन क्रिकेटर: दीक्षा साल्वे (स्व. विजेंद्र कुमार क्वात्रा मेमोरियल अवॉर्ड)

  • बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर: धर्मेंद्र कुमार

क्रिकेटर ऑफ द ईयर (महिला): जयश्री नकाते (स्व. माया देवी शर्मा मेमोरियल अवॉर्ड)
बेस्ट वुमन स्पिनर: दीपाली मुगाले और लव वर्मा (स्व. शिवजी राम रल्लन मेमोरियल अवॉर्ड)
बेस्ट रनर: मयूर दुमेसिया और संजुक्ता (स्व. आनंद शर्मा मेमोरियल अवॉर्ड)

बेस्ट फिजियोथैरेपिस्ट:

  • स्टैंडिंग टीम: डॉ. काजल गोयल

  • व्हीलचेयर टीम: डॉ. सौरभ सरीन (स्व. डॉ. विभा मल्होत्रा मेमोरियल अवॉर्ड)

समारोह में प्रसिद्ध गायक मुकेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को जीवंत कर दिया और दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर फिल्म अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी उर्फ नन्हे, बीसीसीआई फाइनेंस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, फिल्म अभिनेता एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पिरिचुअल स्पीकर ऑशिम खेतरपाल, दिव्यांग क्रिकेट के पितामह सुरेंद्र लोहिया, रिपब्लिकन पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर दीपक चावला, पंजाब नेशनल बैंक जोनल ऑफिस आगरा के चीफ मैनेजर प्रेम कुमार यादव, स्वर्गीय दीपक लोहिया की पत्नी डिंपल गोयल मौजूद रहीं।

साथ ही DCCBI से जुड़े कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें इकरांत शर्मा, डॉ. भगवान तलवारे, स्वतंत्र कुमार, भाग्यश्री वर्तक, मुकेश कंचन, दुर्गेश शर्मा, कंचन शर्मा, श्वेता शर्मा, आर. मुरुगन राज, योगेश शिंदे, नफीस सिद्दीकी, पुरुषोत्तम निहलानी, और विशेष रूप से महाराष्ट्र से आईं योगिता तलवारे शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में DCCBI के महासचिव हारून रशीद ने सभी प्रतिभागियों, पुरस्कार विजेताओं, और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.