KRIDA NEWS

सरदार पटेल सम्मान समारोह के लिए जारी हुई सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची

पटना, 26 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 1 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में शिक्षा, कला, खेल समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

खेल से लेकर अन्य क्षेत्र के दिग्गज होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपनी जिंदगी बीता देने वालों से लेकर उदीयमान प्लेयरों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल होंगे। इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

सम्मानित होने वाले दिग्गजों की सूची इस प्रकार है-
लाइफ टाइम एचीवमेंट- नीरज कुमार पप्पू (सचिव, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार)
सरदार पटेल खेल रत्न- रंजीत भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), देवकी नंदन दास (वरिष्ठ क्रिकेट कोच)
सरदार पटेल खेल विभूति- अधिकारी मदन मोहन प्रसाद (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), नंद किशोर प्रसाद (एनआईएस कोच, फुटबॉल), अभिषेक कुमार (एनआईएस कोच, एथलेटिक्स)
सरदार पटेल विशेष खेल सम्मान- नवीन कुमार-प्रशिक्षक लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट

खेल के क्षेत्र में
रिमझिम सिंह (मैनेजर बिहार महिला अंडर-19 टीम), हिमांशु हरि-रणजी ट्रॉफी प्लेयर, प्रतीक कुमार-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्लेयर, शांभवी राज (अधिवक्ता, लीग एडवाइजर डब्ल्यू सीसी), राजू राय-वरिष्ठ क्रिकेट प्लेयर सह कोच

चिकित्सा के क्षेत्र में
डॉ कुंदन-फीजियो बिहार रणजी ट्रॉफी, डॉ सरिता अखौर-मनोचिकित्सक राष्ट्रपति अवार्डी

सम्मानित होने वाले पटना नगर निगम के जन प्रतिनिधि
इंद्रदीप चंद्रवंशी (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), आशीष कुमार (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), कुमार संजीत (पार्षद वार्ड संख्या-34), संजीव आनंद (पार्षद वार्ड संख्या-37), विनय कुमार बालक (पार्षद वार्ड संख्या-54)

प्रेस प्रतिनिधि
मो ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अमरनाथ (दैनिक आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), रजी अहमद (कौमी तंजुम), राहुल सिंह (दैनिक हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (दैनिक प्रभात खबर), पिंटू कुमार (दैनिक जागरण), अक्षय पांडेय (दैनिक जागरण), पुलस्कर कुमार (दैनिक भास्कर), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), राजनंदन (खेल बिहार), सुरेश मिश्रा (पुरविया न्यूज), उज्ज्वल कुमार (क्रीड़ा न्यूज), विकास पांडेय (दैनिक जागरण आई नेक्सट), आशीष गुप्ता (फोटो ग्राफर), जितेंद्र कुमार (फोटोग्राफर), जेपी (फोटोग्राफर)।

शिक्षा के क्षेत्र में
जैनेंद्र शर्मा-शिक्षक, उच्च विद्यालय,पैनाल, रौनित नारायण-वीटेक एडुकेशन, सोमा चटर्जी-संत कैरेंस हाईस्कूल, मिथिलेश कुमार-मिथिलेश कामर्स, अखिलेश आनंत-भौतिकी, रघुवीर कुमार-कंप्यूटर, डॉ रतन कुमार-कॉमर्स, चंद्रभूषण-अंग्रेजी, शिवानी सिन्हा-बॉयोलॉजी, कंचन यादव-हिंदी, सुमोना घोष-अंग्रेजी, मधुप्रिया-इतिहास, संजय कुमार-जीव विज्ञान, राजीव कुमार-कंप्यूटर, अजय सिंह-संत डोमनिक, कौशलेंद्र कुमार-गणित।

खेल प्रशिक्षक
पवन सिंह (पूर्व कोच,बिहार सीनियर क्रिकेट टीम), प्रमोद कुमार (कोच, बिहार रणजी ट्रॉफी), नेहा सिंह (कोच, शतरंज), पिंकी कुमारी (कोच, कराटे), सपना कुमारी (कोच, फुटबॉल), निर्मल कुमार (कोच, एथलेटिक्स), रंजन कुमार गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), एमपी वर्मा (वरीय क्रिकेट कोच), चंदन कुमार (स्पोट्र्स प्रोमोटर), अतुल कुमार (क्रिकेट प्रोमोटर), अजीत कुमार (क्रिकेट कोच), हसनैन अख्तर (क्रिकेट कोच), उद्भव सिंह (कोच), कृष्णा पटेल (क्रिकेट कोच), अशोक कुमार छोटू (क्रिकेट कोच), मुकेश कुमार (क्रिकेट कोच), संतोष कुमार (क्रिकेट कोच), सत्यजीत आदित्य (कैरम कोच), प्रियदर्शना (योगा कोच), रोहित कुमार (क्रिकेट कोच)।

टीम फ्रेंचाइजी
कपिल मित्तल (सांस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा), जुनैद बसरी (वीजूयू विश्वविद्यालय, जयपुर), दीपक पांडेय (आंजिक्या डीवी पाटिल,पुणे), मनीष कुमार (बद्दी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश), राजू मिश्रा (मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद), हरिओम गांधी (आदित्य विश्वविद्यालय), अरमान अब्बास (जेआईएस ग्रुप बेस्ट बंगाल), एके शेखावत (बिहर्स,पटना), सुधांशु कुमार (ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज,पटना), शशिभूषण (क्वाटंम विश्वविद्यालय,रुड़की), जावेश अशरफ (आरआईटी रुड़की), सौरभ कुमार (क्वाड एआई,पटना), अंकुर गर्ग (स्वामी विवेकानंद ग्रुप), मनीष कुमार (ग्रेटर नोएडा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)।

खेल को बढ़ाने देने वाले संस्थान व व्यक्ति
बेस्ट स्कूल-ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर,  बेस्ट कोचिंग-राइज कोचिंग फॉर आईआईटी, बेस्ट क्रिकेट एकेडमी-एचिवर इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट, शांति लाल रेस्टूरेंट, पटना, बिरला ओपन माइंड प्री स्कूल, सगुना मोड़ के डायरेक्टर निशिका, कीड्जी इलिमेंट्री स्कूल, गुलतारा बाजार, बिहटा के डायरेक्टर अमित रंजन।

महिला खिलाड़ी : निवेदिता भारती (क्रिकेट, गोपालगंज), शिल्पी कुमारी (क्रिकेट, गया), तान्या रानी (क्रिकेट, गया), सौम्या अखौरी (क्रिकेट,पटना), चैताली संजीत (क्रिकेट,पटना), रिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), सिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), प्रतिभा साहनी (क्रिकेट, मधुबनी), कशीश सिंह (क्रिकेट, मुजफ्फरपुर), सरिता कुमारी (क्रिकेट, दरभंगा), अंजलि चौधरी (क्रिकेट, वैशाली), रिमझिम कुमारी (मलखंभ, खेलो इंडिया), सुधा कुमारी (अंतरराष्ट्रीय प्लेयर पॉवरलिफ्टिंग), कुमकुम कुमारी (बॉल बैडमिंटन), गुड़िया रानी सिंह (नेशनल खिलाड़ी, कैरम), भूमि गुप्ता (पिकलबॉल, नेशनल खिलाड़ी), शिखा परवीन (स्टेट टेबुल टेनिस), आदित्य गुप्ता (नेशनल खिलाड़ी,पिकलबॉल), प्रेम कुमार (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पिकलबॉल)

Read More

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट: पटना अंडर-23 टीम का ऐलान, खिलाड़ियों को 25 फरवरी को रिपोर्ट करने का निर्देश

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च होने वाले बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा अभिनव सिंह की कप्तानी में कर दी गई है। पटना की टीम गत वर्ष बेगूसराय के साथ संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था।

चयनित खिलाड़ियों को 10 मार्च को को सुबह 7:30 बजे याशवन क्रिकेट ग्राउंड, विक्रम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चयन समिति के संयोजक धनंजय सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर दी। पटना जिला पाटलिपुत्र जोन में खेल रही है। पाटलिपुत्र जोन में अरवल, जहानाबाद और वैशाली की टीम है।

टीम इस प्रकार है

अभिनव सिंह (कप्तान), विकास कृष्णा, यश प्रताप, अनिमेष कुमार, यशश्वी शुक्ला, हर्षवर्धन, सिमुख कुमार, सत्यम कुमार, उत्कर्ष कुमार, रौशन कुमार, अक्षत मिश्रा, अमित गुंजन, अगस्त्य, ऋषभ राज, आकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ भारद्वाज, आदित्य शिवम, अमृतांशु राज, प्रखर ज्ञान, आर्यमन और प्रकाश कुमार शामिल हैं।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

  • 10 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम पटना
  • 11 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम अरवल
  • 12 मार्च 2026: वैशाली बनाम अरवल
  • 13 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम वैशाली
  • 14 मार्च 2026: पटना बनाम अरवल
  • 15 मार्च 2026: पटना बनाम वैशाली
Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्रनगर विजयी

पटना, 10 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्र नगर ने शानदार जीत दर्ज की। अल्फा स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया, जबकि जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड में वाईएसी राजेंद्र नगर ने बाटा सीसी को 52 रन से पराजित किया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को हराया

अल्फा स्पोट्स एकेडमी पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने क्रिसेंट सीसी को 31 रन से हराया। शर्मा स्पोर्टिंग ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए, जिसके जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन ही बना सकी।

शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आरके विराज ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आदित्य कुमार राय ने 35 रन और साहिल कुमार ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। क्रिसेंट सीसी की ओर से हिमांशु कुमार ने 3, प्रिंस कुमार ने 2, रितविक राज और आदित्य सहाय ने 1-1 विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिसेंट सीसी की शुरुआत संभली हुई रही। टीम के कप्तान अभिनव सिन्हा ने 79 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आशीष राज ने 33 गेंदों पर तेजतर्रार 60 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 261 रन ही बना सकी। शर्मा स्पोर्टिंग की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। गौरव कुमार ने 7 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि राहुल कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर
शर्मा स्पोर्टिंग : 40 ओवर में 8 विकेट पर 292, आदित्य राय 35, अमन 17, अश्विनी राज 23, आरके विराज 107, अनीस कुमार 25, साहिल कुमार 41, अतिरिक्त 25, हिमांशु कुमार 3/52, रितविक राज 1/57, प्रिंस 2/52, आदित्य सहाय 1/38

क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 261 रन, मोहम्मद कैफ 42, अभिनव सिन्हा 89, आशीष राज 60,नदीम 11, आदित्य सहाय 11, उत्कर्ष 16, अतिरिक्त 20, गौरव कुमार 4/53, राहुल कुमार 2/54, अनीस 1/33.

वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को हराया

जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी राजेंद्रनगर ने बाटा सीसी को 52 रन से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बाटा सीसी की टीम 31.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। वाईएसी राजेंद्र नगर की ओर से आदित्य राज (49) ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा सौभाग्य मिश्रा (32) और हरिओम शर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाटा सीसी की शुरुआत तेज रही और पार्थ सिन्हा (37) ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मनीष मणि (26) और आर्यन राज (22) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, पर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। गेंदबाजी में वाईएसी राजेंद्र नगर के पुष्कर (3/36) और दीपू कुमार (2/3) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अमृत कमल (2/19) ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर बाटा सीसी के लिए शिवम मुकुल सिंह (5/18) ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्रनगर : 33.3 ओवर में 192 रन, दीपू 24, आदित्य राज 49, सौभाग्य मिश्रा 32, हरिओम शर्मा 31, ओम प्रकाश 19, अतिरिक्त 20, विकेश यादव 2/40, सौरभ सिंह 1/40, शिवम सिंह 5/18, अर्जुन 1/28, आर्यन राज 1/5

बाटा सीसी : 31.2 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट 37, अभिनव 17, आर्यन राज 22, मनीष मणि 26, अतिरिक्त 12, पुस्कर 3/36, हरिओम शर्मा 1/19, ओम प्रकाश 1/16, अमृत कमल 2/19, दीपू कुमार 2/3

Read More

यूनिटी कप: शुभम सम्राट के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 6 विकेट से जीत

पटना : राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) स्थित मैदान पर The GamePlan Co द्वारा स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 24.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रॉकी ने 43 गेंदों में 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सुमित रॉय ने 14 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया।

खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में शुभम सम्राट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। वहीं अमन शर्मा ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट हासिल किया।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की ओर से अमन कुमार ने 70 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पार्थ ने 35 गेंदों में 42 रन बनाए। शुभम सम्राट ने भी 25 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रॉकी ने 2 विकेट, जबकि अंकित सिंह और अंकित कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए शुभम सम्राट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब – 148/9 (24.2 ओवर)
खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी – 149/4 (24.1 ओवर)

Read More

उमंग के शानदार शतक से किरण क्रिकेट अकादमी की जीत, गया यूथ क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

गया। करजरा स्टेशन ग्राउंड में 8 मार्च को खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गया यूथ क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में उमंग के बेहतरीन शतक ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर किरण क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम की ओर से मुकुल राजेश पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 107 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं ऋषिकेश राज ने 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अंशु आदित्य 11 रन बनाकर नाबाद रहे। किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अनीश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि सोनू संजीत कुमार को भी एक सफलता मिली।

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने 32.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से उमंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा सोनू संजीत कुमार ने 35 रन और आयुष रंजन ने नाबाद 28 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई। गया यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीरव भारती और मुकुल राजेश पाल ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि ऋषिकेश राज को एक विकेट मिला।

मैच में शानदार शतक लगाने वाले उमंग और मुकुल राजेश पाल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन अंत में उमंग की नाबाद शतकीय पारी के दम पर किरण क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.