KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

भोजपुर हॉकी क्लब और आर के रॉय हॉकी अकादमी ने जीता बालक एवं बालिका वर्ग का खिताब

पटना, 2 दिसम्बर , आर के रॉय फाउंडेशन के तत्वाधान में पांचवी आर के रॉय मेमोरियल फाईव ए साइड हॉकी टूर्नामेंट के बालक वर्ग में भोजपुर हॉकी क्लब ने आर के रॉय हॉकी अकादमी को 4-2 से, जबकि बालिका वर्ग में आर के रॉय हॉकी अकादमी ने केआईएससी, वैशाली को 6-0 से हारकर जीता बालक एवं बालिका वर्ग का खिताब।

फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि संजीव सिंह, निदेशक, तक्षशिला एजुकेशन सोसाइटी और निर्मल मिश्रा, आईएसपीएल के निदेशक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फ़ाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। आर के रॉय फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक रॉय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अतिथियों का स्वागत पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी योगेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरुणिमा रॉय ने किया। मंच संचालन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजय तिवारी ने किया।

इस बात की जानकारी देते हुए अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह आयोजन सचिव अजितेश राय ने बताया की विजेता और उपविजेता टीम को अतिथि संदीप गौतम, एच डी एफ सी के जोनल हेड, बिपिन कुमार सिंह, महामना मालवीय इकाई बिहार के अध्यक्ष, मृणाल वर्मा, अंजनी कुमार, अनुभा सिंह, मनोज सिंह ने दिया ।

इंडियन ऑइल सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार डी पी एस, पटना को मिला।  केआईएससी, वैशाली की रिमी को उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार के रूप में साईकिल दिया गया।  

फाउंडेशन की ओर से पूर्व खिलाड़ी स्मिता, स्वेतनिशा, पूनम, माधुरी, रंजना, भीम, प्रीतम, नरेंद्र, गौतम, राहुल, अनिकेत और को सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व खेले गये बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में आर. के. रॉय हॉकी अकादमी ने डीपीएस पटना को 8-0 से, केआईएससी वैशाली ने आर के रॉय फाउंडेशन को 1-0 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आर. के. रॉय हॉकी अकादमी ने वैशाली हॉकी क्लब को 4-3 से भोजपुर हॉकी क्लब ने केईएससी वैशाली को 6-3 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई

मैच का संचालन अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर प्रीति के नेतृत्व में मिन्नी, शशि राणा,जयप्रकाश, दानिश और विकास, अभय, सूरज ने किया।

Read More

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट: प्रियांशु के ऑलराउंड खेल से ट्रैम्फैंट सीसी की बड़ी जीत

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैम्फैंट सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडरबोल्ट को 101 रन से करारी शिकस्त दी। ट्रैम्फैंट की जीत में प्रियांशु यादव ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले उपयोगी पारी खेलते हुए 37 रन बनाए और इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए दो विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गय

145 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया

मैच में थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से आकर्ष राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। वहीं प्रियांशु यादव ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अर्पित राज ने 18 और अभिषेक कुशवाहा ने 10 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 28 रन भी शामिल रहे।

थंडरबोल्ट की ओर से सार्थक सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि अब्दुल मुदैस्सर ने दो विकेट चटकाए। आरव चंद्रा को एक सफलता मिली। इसके बावजूद ट्रैम्फैंट के बल्लेबाजों ने निर्धारित ओवरों में अच्छा स्कोर खड़ा कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

44 रन पर सिमटी थंडरबोल्ट की टीम

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडरबोल्ट की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रैम्फैंट सीसी के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक विकेट चटकाते हुए पूरी टीम को 18.2 ओवर में सिर्फ 44 रन पर समेट दिया। थंडरबोल्ट की ओर से कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। अतिरिक्त के रूप में मिले 15 रन टीम के लिए सर्वाधिक योगदान रहा।

ट्रैम्फैंट की ओर से प्रियांशु यादव ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में महज छह रन देकर दो विकेट हासिल किए। आदर्श ने तीन, जबकि समर ने दो विकेट झटके। रौणित बरनवाल, मयंक और राहुल को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के कारण थंडरबोल्ट की पूरी पारी 44 रन पर समाप्त हो गई।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड

ट्रैम्फैंट सीसी : 145/7 (21 ओवर), आकर्ष राज 38, प्रियांशु यादव 37, अर्पित राज 18, अभिषेक कुशवाहा 10, अतिरिक्त 28। सार्थक सिंह 3/34, अब्दुल मुदैस्सर 2/20, आरव चंद्रा 1/12।

थंडरबोल्ट : 44/10 (18.2 ओवर), अतिरिक्त 15। आदर्श 3/6, प्रियांशु यादव 2/6, समर 2/7, रौणित बरनवाल 1/6, मयंक 1/5, राहुल 1/0।

Read More

यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार बना डबल चैंपियन, पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब

हाजीपुर: पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के निर्देशन में सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार तथा सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार का दबदबा देखने को मिला। पुरुष वर्ग के फाइनल में हैप्पी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि महिला वर्ग में निक्की कुमारी को वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

पुरुष वर्ग में बिहार ने झारखंड को 7 विकेट से हराया

पुरुष वर्ग के फाइनल में झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाए। अंकित ने शानदार 102 रन, जबकि मनीष यादव ने 15 रन की पारी खेली। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। बिहार की ओर से हैप्पी कुमार ने 75 और अनिकेत ने 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

महिला वर्ग में बिहार ने 57 रन से दर्ज की जीत

महिला वर्ग के फाइनल में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 173 रन का विशाल स्कोर बनाया। निक्की कुमारी ने 36 गेंदों पर 102 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि प्रीती ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए। जवाब में शेष बिहार की टीम 10 ओवर में दो विकेट पर 116 रन ही बना सकी। प्रिया ने 31 गेंदों पर 69 और दीपा ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। बिहार ने मुकाबला 57 रन से अपने नाम किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

फाइनल मुकाबलों के बाद बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में जिला पार्षद मुकेश पासवान, समाजसेवी संजीत कुमार, सतीश पाठक, चिकित्सक संघर्ष मोर्चा के सचिव डॉ. रंजन कुमार, इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान, संयुक्त सचिव नाजिर खान, मदन सिंह राठौड़, पर्यवेक्षक अनिल लहरी, झारखंड के सचिव संजीव कुमार झा, सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा और राजेंद्र कुमार बनफूल मौजूद रहे।

समारोह की अध्यक्षता सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सुजय सौरभ ने की। अतिथियों का स्वागत वैशाली जिला संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बिहार संघ के सचिव ज्योति कुमार ने दिया। मंच संचालन दीपक सिंह कश्यप और सुरेश मिश्रा ने किया।

Read More

रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट: सीएबी रेड और देव क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

पटना: 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेले गए पहले मुकाबले में सीएबी रेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर को 34 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं दूसरा मैच उर्जा टर्फ सीसी ने सात विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी रेड की टीम 20.4 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनंत राज सिंह ने 16, आयुष राठौर ने 13 और वमनजीत सिंह ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में टीम को 46 रन मिले। मैक्सट्रा की ओर से आशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। अर्जुन ने 2, विराज सिंह ने 2 और आदित्य आनंद ने 1 विकेट लिया।

116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम कभी भी लक्ष्य की ओर मजबूती से नहीं बढ़ सकी और निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 81 रन ही बना सकी। मयंक ने 13, आर्यन शंकर ने 12 और आदित्य आनंद ने 11 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सीएबी रेड की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। मयंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि कमल नयन राय ने भी 2 विकेट हासिल किए। माही और वमनजीत सिंह को एक-एक सफलता मिली। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी रेड: 20.4 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट, आयुष राठौर 13, अनंत राज सिंह 16, वमनजीत सिंह 11, अतिरिक्त 46. गेंदबाजी: आशिक 4/22, अर्जुन 2/13, विराज सिंह 2/2, आदित्य आनंद 1/14.

मैक्सट्रा स्पोर्ट्स सेंटर: 21 ओवर में 81/7, मयंक 13, आर्यन शंकर 12, आदित्य आनंद 11, अतिरिक्त 36. गेंदबाजी: मयंक 2/7, कमल नयन राय 2/7, माही 1/8, वमनजीत सिंह 1/7।

मो. सैफ की तूफानी पारी

दिन के खेले गए दूसरे मुकाबले में देव क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उर्जा टर्फ सीसी को 7 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए मो. सैफ ने शानदार नाबाद 44 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उर्जा टर्फ सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम निर्धारित 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना सकी। आरव कुमार ने 19, ऋषभ रंजन ने 16 और यश राज ने 11 रन बनाए, जबकि आयु 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 32 रन मिले। देव क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवेक कुमार, शौर्य, परख गिरी और वेदांत राज ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट हासिल किया।

92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव क्रिकेट एकेडमी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। मो. सैफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रन की पारी खेली, जबकि दर्श कुमार ने 16 रन का योगदान दिया। टीम ने महज 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। उर्जा टर्फ की ओर से ऋषभ रंजन को एकमात्र सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर
उर्जा टर्फ सीसी: 21 ओवर में 91/5, आरव कुमार 19, ऋषभ रंजन 16, यश राज 11, आयु नाबाद 10, अतिरिक्त 32. गेंदबाजी: विवेक कुमार 1/6, शौर्य 1/1, परख गिरी 1/12, वेदांत राज 1/7.

देव क्रिकेट एकेडमी: 14.1 ओवर में 95/3,मो. सैफ 44, दर्श कुमार 16, अतिरिक्त 29.गेंदबाजी: ऋषभ रंजन 1/18.

Read More

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट: आदित्य सैनी की घातक गेंदबाजी, रायल रूल्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

पटना: 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज शनिवार को श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में रायल रूल्स ने आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर्स ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इससे पहले आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा भाजपा नेता अभिमन्यु यादव और बक्सर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव ‘राजू’, सहसंयोजक विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, प्रवक्ता डॉ. अभिराम शर्मा, नागेंद्र कुमार सिंह, सुखलाल मार्डी और आईटी सेल संयोजक मोहित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संतोष तिवारी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायल रूल्स ने निर्धारित 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। टीम के लिए आदित्य राज ने 25 और अभि आकर्ष ने 23 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.2 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। युवराज भट ने 44 और प्रशांत कुमार ने 19 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम जीत से 6 रन दूर रह गई। रायल रूल्स के आदित्य सैनी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। आदित्य सैनी को घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
रायल रूल्स: 21 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन, अभि आकर्ष 23, आदित्य राज 25, रयान अख्तर 11, आदित्य नाबाद 10, अतिरिक्त 29,गेंदबाजी: रोहित 2/17, शिव आयुष 1/6, उमंग 1/12.

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी: 20.2 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट, युवराज भट 44, प्रशांत कुमार 19, अतिरिक्त 16. गेंदबाजी: आदित्य सैनी 5/20, आरजू नवाब खान 1/18, आदित्य राज 1/6, आदित्य 2/9.

कार्तिक की घातक गेंदबाजी
खेले गए दूसरे मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में रही और पूरी टीम 20.5 ओवर में सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। प्रतिक कुमार ने 19, प्रतिक पटेल और आयुष आनंद ने 12-12 रन बनाए, जबकि टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।

93 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए। सम्राट देव सिंह ने नाबाद 40 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट सिंह 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आसानी से जीत की मंजिल तक पहुंचाया। मैच के नायक कार्तिक चौधरी रहे, जिन्होंने कसी हुई और घातक गेंदबाजी करते हुए महज 4 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 20.5 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट, प्रतिक कुमार 19, प्रतिक पटेल 12, आयुष आनंद 12, अतिरिक्त 19. गेंदबाजी:कार्तिक चौधरी 4/4, आयुष अमन 1/10, नंदन शरण 1/6, पार्थ पुष्कर 1/1.

थंडर स्ट्राइकर्स: 14.1 ओवर में 94/3, सम्राट देव सिंह नाबाद 40, विराट सिंह नाबाद 16, अतिरिक्त 14. गेंदबाजी: राजवीर राज 2/23, अली अहमद 1/19.

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.