10वीं पटना जिला भारोतोलन (कैडेट्स, यूथ, जूनियर,सीनियर) पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 23 जून को तपेंदू इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज, बी पी एड कॉलेज में आयोजन किया गया। जिसमें अमन ने 59 केजी भार वर्ग में 155 केजी एवं खुशी ने 55 केजी भार वर्ग में 158 केजी उठा कर बेस्ट लिफ्ट का खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का परिणाम पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान यश कुमार, अमन कुमार, आदित्य कुमार, क्षितिज सिंह, अमितेश कुमार, हर्ष रंजन, प्रभात कुमार, सूर्यांश रंजन। वहीं दूसरे स्थान पर- शमीर कुमार, सौरभ कुमार,सूरज, अमित ठाकुर, अनिकेत कुमार हर्ष कुमार। तीसरे स्थान पर – संदेश कुमार, राहुल कुमार, सेजल कुमार, गौतम कुमार, आलोक कुमार, रूपेश कुमार।
महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूनम कुमारी, सलोनी कुमारी, पिंकी कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया चंद्रा, कृतिका राज, पूजा कुमारी, खुशी कुमारी। वहीं दूसरे स्थान ~ कंचन कुमारी सुष्मिता, करुणा, श्रेया चंद्रा, संगम कुमारी, अंशु कुमारी जनक नंदनी। तीसरे स्थान पर मंचना कुमारी, सेजल, निशा, कुमकुम, प्रियंका, आकांक्षा रही। यह जानकारी पटना जिला भारोतोलन संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार ने दी।






