KRIDA NEWS

RCB ने बैंगलोर में जल संकट की समस्या से निबटने के लिए की मदद, तीन झीलों का किया कायाकल्प

RCB: बैंगलौर में पानी की संकट को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने आगे आकर मदद की है। आरसीबी (RCB) फ्रेंचाइजी की गो ग्रीन पहल के तहत तीन झीलों का कायाकल्प किया है। बैंगलोर में पिछले कुछ समय से पानी की समस्या चल रही है। पानी की समस्या को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने तीन झील का उद्धार किया है।

इंडिया केयर्स फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी ने कन्नूर झील में नागरिक सुविधाएं जोड़ने के अलावा इत्तगलपुरा झील और सादेनहल्ली झील का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया है। आरसीबी ने पिछले अक्टूबर में अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में झील सुधार कार्य परियोजना शुरू की थी जिसमें उक्त क्षेत्रों में जल स्रोतों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था क्योंकि उनकी कावेरी जल तक पहुंच नहीं है और वे पूरी तरह से भूजल और सतही जल पर निर्भर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इत्तगलपुरा झील और सादेनहल्ली झील से 1.20 लाख टन से अधिक गाद और रेत हटाई गई है। मिट्टी का उपयोग झीलों के आसपास रास्ते बनाने के लिए किया गया है और 52 किसानों ने इसे अपने खेतों में भी इस्तेमाल किया है। परिणामस्वरूप इन झीलों की जल धारण क्षमता 17 एकड़ तक बढ़ गई है। कन्नूर झील के आसपास जैव विविधता में सुधार के उद्देश्य से औषधीय पौधों के पार्क, बांस का पार्क और तितलियों का पार्क बनाया गया है।

वहीं अगर बात करें आरसीबी टीम की तो यह सीजन भी अच्छा नहीं रहा है। टीम केवल 1 जीत हासिल करने में सफल रही है। अब बैंगलोर के लिए आगे के रास्ते बंद हो गए हैं।

 

Read More

Khelo India Youth Games 2025: बिहार ने रग्बी में रचा इतिहास, लड़के-लड़कियों ने दिलाए दो स्वर्ण

पटना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) में मेज़बान बिहार ने रग्बी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबलों में बिहार की लड़कियों और लड़कों की टीमों ने ओडिशा को पराजित कर दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। यह जीत न केवल बिहार के लिए गर्व का क्षण रही, बल्कि रग्बी जैसे तेजी से लोकप्रिय होते खेल में राज्य की मजबूत उपस्थिति का प्रमाण भी बनी।

लड़कियों की टीम ने दिखाया दबदबा

लड़कियों के फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ने पूरी तरह से एकतरफा खेल दिखाया और ओडिशा को 22-0 से शिकस्त दी। मुकाबले के दौरान ओडिशा की टीम को ट्राई करने का एक भी मौका नहीं मिला। बिहार की खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक खेल का बेहतरीन संयोजन पेश किया, जिससे जीत बेहद आसान साबित हुई।

लड़कों का मुकाबला बना रोमांच का पर्याय

वहीं दूसरी ओर, लड़कों का मुकाबला पूरी तरह से सांसें थाम देने वाला रहा। ओडिशा की टीम जब 12-7 से आगे थी और मुकाबले में कुछ ही मिनट शेष थे, तब लगा कि मेहमान टीम खिताब जीत सकती है। लेकिन बिहार के खिलाड़ियों ने जबरदस्त जज़्बा दिखाते हुए आखिरी पलों में निर्णायक ट्राई किया और स्कोर 14-12 कर जीत अपने नाम की। दर्शकों ने इस संघर्ष को खड़े होकर देखा और तालियों से स्टेडियम गूंज उठा।

पदक तालिका में सुधार की ओर बिहार

इन जीतों के साथ अब बिहार के खाते में कुल 3 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक हो गए हैं। वह पदक तालिका में 13वें स्थान पर है। तालिका के शीर्ष पर महाराष्ट्र बना हुआ है, उसके बाद क्रमशः कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा का स्थान है।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में क्रिसेंट सीसी विजयी

पटना: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार यानी 9 मई को खेले गए मुकाबले में क्रिसेंट सीसी ने अधिकारी इलेवन को 35 रन से हराया। टॉस क्रिसेंट सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट 198 रन बनाये। अभिनव सिन्हा ने 69 रन की पारी खेली। आलोक सिंह ने नाबाद 42 रन बनाये। कुमार रजनीश ने 3 विकेट चटकाये।

जबाब में अधिकारी इलेवन की टीम 25.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश राज ने 53 रन की पारी खेली जबकि सचिन कुमार ने 40 रन बनाये। क्रिसेंट सीसी की ओर अे आमिर ने 3 और मोहम्मद यासिन ने 5 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आमिर (15 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन, मोहम्मद रफी 22, अभिनव सिन्हा 69,आमिर 15,अब्दुल्लाह वजीह 16,पीयूष कुमार सिंह 11,आलोक सिंह नाबाद 42, अतिरिक्त 14,सचिन कुमार 1/35, कुमार रजनीश 3/39, पुलस 2/30, मोनू कुमार 2/16

अधिकारी इलेवन : 25.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट, कुमार रजनीश 11, आकाश राज 53, पुलक 32,सचिन 40, अतिरिक्त 10,आमिर 3/33, मोहम्मद रफी 1/48, मोहम्मद यासिन 5/23

Read More

सरदार पटेल स्कूल क्रिकेट फेस्टिवल 20 मई से पटना में, खिलाड़ियों का लगेगा मेला

पटना: सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन अपने 25वें वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 20 मई से ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईओटी) द्वारा प्रायोजित सरदार पटेल स्कूल क्रिकेट फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में अंडर-12, अंडर-13, अंडर-14 और अंडर-15 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे। यह फेस्टिवल 15 दिनों तक चलेगा। हर कैटेगरी में 12 टीम भाग लेंगी।

संतोष तिवारी ने बताया कि यह फेस्टिवल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन अपने गठन के समय से ही स्कूली क्रिकेट को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट से प्रतिभाएं सामने निकल कर सामने आती हैं।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान पुरस्कारों की बारिश होगी। सभी वर्ग में विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा। टूर्नामेंट के संबंध में विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More
Khelo India Youth Games 2025 के पदक तालिका में महाराष्ट्र का दबदबा, देखें मेडल टैली की पूरी लिस्ट

Khelo India Youth Games 2025 के पदक तालिका में महाराष्ट्र का दबदबा, देखें मेडल टैली की पूरी लिस्ट

पटना: बिहार में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2025) में अभी तक महाराष्ट्र का दबदबा है। महाराष्ट्र ने कुल 55 मेडल जीतकर पदक के लिस्ट में पहले नंबर पर है। वहीं बिहार ने भी गोल्ड में अपना खाता खोल लिया है। मेजबान बिहार की टीम 12 मेडल के साथ 17वें नंबर पर है।

बिहार के खिलाड़ियों ने पिछले दो दिन में शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार ने अभी तक 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुका है। उम्मीद है कि पदक तालिका में बिहार का प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा। बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को पांच शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस खेल का आयोजन पटना, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय और गया में किया जा रहा है। उसके अलावा दिल्ली में भी यूथ गेम्स को आयोजित किया जा रहा है।

Khelo India Youth Games 2025 की पदक तालिका

रैंक राज्य स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल
1 महाराष्ट्र 21 18 16 55
2 राजस्थान 11 4 5 20
3 कर्नाटक 10 15 4 29
4 मध्य प्रदेश 9 4 5 18
5 हरियाणा 5 6 11 22
6 तमिलनाडु 5 5 11 21
7 तेलंगाना 5 1 6 12
8 पंजाब 4 8 8 20
9 झारखंड 4 3 3 10
10 मणिपुर 4 3 2 9
11 चंडीगढ़ 4 2 2 8
12 दिल्ली 3 3 10 16
13 केरल 3 2 1 6
14 गुजरात 2 2 4 8
15 असम 2 1 1 4
16 उत्तर प्रदेश 1 6 6 13
17 बिहार 1 5 6 12
18 आंध्र प्रदेश 1 3 7 11
19 छत्तीसगढ़ 1 1 5 7
20 जम्मू और कश्मीर 1 0 0 1
21 पश्चिम बंगाल 0 3 1 4
22 अरुणाचल प्रदेश 0 0 2 2
23 नागालैंड 0 0 2 2
24 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 0 0 1 1
25 मेघालय 0 0 1 1
26 पुडुचेरी 0 0 1 1
27 त्रिपुरा 0 0 1 1

राजस्थान और कर्नाटक के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर

राजस्थान और कर्नाटक के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान 11 गोल्ड मेडल के साथ पदक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं 10 गोल्ड के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। हालांकि कर्नाटक के पास पदकों की संख्या की राजस्थान से ज्यादा है। राजस्थान ने अभी तक 20 पदक जीते हैं। जबकि कर्नाटक ने अभी तक 29 पदक अपने नाम किए हैं।

कई राज्यों ने कांस्य पदक से खोला खाता

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूद, मेघालय, पुडुचेरी और त्रिपुरा ने भी यूथ गेम्स में पदक जीतकर खाता खोल लिया है। सभी ने कांस्य पदक से अपना खोला है। वहीं नागालैंड ने 2 कांस्य पदक जीता है।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.