KRIDA NEWS

RCB vs LSG Dream 11 Prediction, 15th Match, IPL 2024: लखनऊ के खिलाफ जीतकर वापसी करना चाहेगी बैंगलोर की टीम, देखें संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी 11 की टीम

RCB vs LSG Dream 11 Prediction, 15th Match, IPL 2024: IPL 2024 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। घर पर पिछला मैच हारने के बाद बैंगलोर की नजरें वापसी पर होगी। वहीं लखनऊ को पिछली मैच में मिली जीत की लय इस मैच में भी कायम रखने की कोशिश करेंगे। लखनऊ के कप्तान अब केवल इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर के खेल रहे हैं। जबकि टीम का नेतृत्व निकोलस पूरन कर रहे हैं। बैंगलोर के लिए विराट कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। बैंगलोर को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तब उनके गेंदबाजी डिपार्टमेंट के साथ बल्लेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच में इन खिलाड़ियों को शामिल करके बना सकते हैं अपनी ड्रीम 11 और फैंटेसी 11 की टीम।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के लिए फैंटेसी 11 की टीम

विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, अनुज रावत, निकोलस पूरन
बल्लेबाज- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस,
ऑलराउंडर- ग्लैन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज- मयंक यादव, नवीन उल हक, मोहम्मद सिराज

कप्तान- विराट कोहली, निकोलस पूरन
उपकप्तान- कैमरून ग्रीन, क्रुणाल पांड्या

RCB vs LSG: Match Details & Live Streaming 

Date 2 April 2024
Venue M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru
Timing 7:30 PM onwards
Broadcast & Live Streaming Star Sports and Jio Cinema

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 (RCB vs LSG Dream 11 Prediction, 15th Match, IPL 2024)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11 ( Royal Challengers Bangalore Probable Playing 11)
फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, लॉकी फर्गुसन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 (Lucknow Super Giants Probable Playing 11)
केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयूष बदोनी, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि विश्नोई, नवीन उल हक, मयंक यादव, मोहसिन खान

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: गया की दमदार जीत, शेखपुरा को 57 रन से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के तीसरे मुकाबले में गया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 57 रनों से हरा दिया। मुकाबला 17 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया, जहां गया ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रीतम राज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। उनके अलावा उज्ज्वल ने 52 रन, यशराज ने 49 रन और राजन ने 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी में कन्हैया और सूरज ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सत्तार और गगन को 1-1 विकेट मिला, लेकिन गेंदबाज रन गति पर नियंत्रण नहीं रख सके।

280 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन जीत से दूर रह गई। पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सचिन और रिक्की ने 47-47 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि रोहित ने नाबाद 33 रन, आदित्य ने 31 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

गया की ओर से गेंदबाजी में प्रीतम राज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं अभिषेक और यशराज ने 2-2 विकेट लेकर शेखपुरा की पारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। मैच के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रीतम राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 18 मार्च 2026 को नालंदा और शेखपुरा के बीच खेला जाएगा।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: पेसू और शर्मा स्पोर्टिंग की रोमांचक जीत, पीयूष कुमार सिंह का शानदार शतक

पटना, 17 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पेसू और शर्मा स्पोर्टिंग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में पेसू ने आरबीएनवाईएसी को 4 विकेट से हराया, जबकि फतेहपुर स्थित जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर हुए दूसरे मुकाबले में शर्मा स्पोर्टिंग ने पीएसी को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

पीयूष कुमार सिंह का शतक

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में पेसू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरबीएनवाईएसी को 4 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी की टीम ने 37.4 ओवर में 237 रन बनाए, जिसके जवाब में पेसू ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर मैच ऑफ द मैच पीयूष कुमार सिंह ने शतकीय पारी खेली

श्लोक कुमार की अर्धशतकीय पारी से मजबूत हुआ स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएनवाईएसी की शुरुआत सामान्य रही। टीम के लिए श्लोक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा रौनित ने 55 गेंदों में 42 रन और हर्ष राज राज ने 35 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया।

सिद्धांत विजय ने भी 28 रन बनाए, जबकि नंद राज किशोर ने 22 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से आरबीएनवाईएसी की टीम 37.4 ओवर में 237 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पेसू की ओर से गेंदबाजी में हर्ष राज और पवन कुमार कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं अभिजीत साकेत ने दो विकेट अपने नाम किए।

पीयूष कुमार सिंह के शतक से पेसू की जीत

पेसू की टीम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन बाद में पीयूष कुमार सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। पीयूष ने 86 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा बाबुल कुमार ने 51 गेंदों में 53 रन की उपयोगी पारी खेली। पवन कुमार ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि कप्तान निखिलेश रंजन 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पंकज कुमार ने 15 रन का योगदान किया। पेसू ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाते हुए मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।आरबीएनवाईएसी की ओर से मनमोहन ने 2 विकेट लिए, जबकि सिद्धांत विजय, रुपेश कुमार और उत्कर्ष कुमार को एक-एक सफलता मिली।

शर्मा स्पोर्टिंग की रोमांचक जीत

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने पीएसी को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान अनुप कुमार ने 15 और सचिन कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अनिश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। आर्यन राज ने 2 विकेट और आदित्य ने 2 विकेट लेकर टीम को सफलता दिलाई।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की शुरुआत तेज रही। आदित्य कुमार राय ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा कप्तान अनिश कुमार ने 20 गेंदों में 31 रन और चंद्र मणि पटेल ने 15 गेंदों में 27 रनों की उपयोगी पारी खेली।

हालांकि बीच में कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, लेकिन अंत में दिलखुश यादव और गौरवकुमार ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर 2 विकेट से जीत दिला दी। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार और ध्रुव कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कृत साहनी ने दो विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: अनुराग और रणवीर के तूफान में उड़ी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम, YCC की 191 रन से बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में YCC क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में YCC के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बनाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर विशाल 326 रन बनाए। टीम की ओर से रणवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 102 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

वहीं कप्तान अनुराग राणा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 44 गेंदों पर नाबाद 96 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा अवधेंद्र कुमार ने 41 रन और सूरज ने नाबाद 37 रनों का अहम योगदान दिया। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ टीम की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ राज तिवारी, शिवम, गौरव कुमार, सागर सिंह और अवधेंद्र कुमार को 1-1 विकेट मिला, लेकिन गेंदबाज YCC के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो सके।

327 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए ‘बी’ टीम की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अवधेंद्र कुमार ने 41 रन और आदित्य कुमार ने 29 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 20.1 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। YCC क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अनुराग राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं सचिन कुमार ने 2 विकेट और सूरज, रोहित कुमार व रुद्र नारायण ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत को आसान बना दिया। इस तरह YCC क्रिकेट एकेडमी ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को पूरी तरह अपने नाम किया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : नालंदा ने नवादा को 19 रन से हराया, हर्षित राज बने मैन ऑफ द मैच

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के दूसरे मैच में नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवादा को 19 रन से हरा दिया। यह मुकाबला 16 मार्च को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश ने 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं हर्षित राज ने 39 रन, ए.एस. गौरव ने 36 रन, कुश ने 32 रन और आदित्य ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि लव ने 19 रन जोड़े।

नवादा की ओर से गेंदबाजी में सुमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा अर्णव ने 49 रन देकर 2 विकेट और योगेश ने 2 विकेट हासिल किए।

257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम 45.4 ओवर में 237 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नवादा की ओर से दीपक ने 55 रन, अनुराग ने 45 रन और हर्ष ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा सुभाष ने 24 रन, सुमन ने 15 रन और अर्णव ने 12 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

नालंदा की ओर से गेंदबाजी में आदर्श ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए। शशि ने 63 रन पर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन पर 2 विकेट, हर्षित ने 50 रन पर 2 विकेट और गौरव ने 33 रन पर 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नालंदा के हर्षित राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार और अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैच में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई। टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में 17 मार्च को गया और शेखपुरा की टीमें आमने-सामने होंगी।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.