KRIDA NEWS

Search
Close this search box.

KRIDA NEWS

सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम का ट्रायल 3 मार्च को अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी, देखें पूरी डिटेल्स

पुतुल फाउंडेशन के द्वारा सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मार्च में किया जाएगा। सुनैना वर्मा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8, 9 और 10 मार्च किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में सारे मैच अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में दो टीमें बिहार और झारखंड की टीम को शामिल किया जाएगा। 

बिहार की टीम ट्रायल के माध्यम से बनेगी। जिसके लिए अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार 3 मार्च को ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस ट्रायल में पूरे बिहार की लड़कियां शामिल हो सकती है। इस दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। ट्रायल के बाद 15 खिलाड़ियों का चयन करके बिहार की टीम का ऐलान किया जाएगा। जिसका मुकाबला झारखंड की टीम से होगा।

इस टूर्नामेंट के बारे में विशेष जानकारी देते हुए अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 2 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा किया जायेगा। इस दौरान किसी खिलाड़ी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का तीन दिन कैंप लगाया जाएगा। जिसकी सारी देख रेख कमिटी करेगी।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेटकीपर सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेंगे। आयु प्रमाण पत्र हेतू आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र साथ में ट्रायल के दौरान लाना होगा। विशेष जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 7903319578 पर संपर्क कर सकते हैं।

ट्रायल और कैंप का आयोजन भी अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में किया जाएगा। यहां बच्चों के रहने के लिए एवं खाने के लिए सुविधा उपलब्ध है। वहीं अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए तीन टर्फ विकेट, एक एस्ट्रो टर्फ, एक सीमेंटेड विकेट भी है। जहां खिलाड़ियों को ट्रेनिग भी दी जाएगी। इस एकेडमी में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए जिम की सुविधा भी उपलब्ध है।

Read More

पटना में लर्निग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने गणपति पूजा भव्य तरीके से मनाया, बिहार क्रिकेट के उन्नति के लिए बप्पा से की प्रार्थना

पटना। गणेश चतुर्थी के अवसर पर लर्निग स्कूल आफ क्रिकेट, श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ दानापुर ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से की। इस खास मौके पर स्कूल के क्रिकेट प्रशिक्षुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के पास ट्रॉफी, मेडल, बैट और बल्ला रखकर बिहार क्रिकेट की स्थिति में सुधार लाने की मन्नत मांगी।

पूजा समारोह में लर्निंग स्कूल के निदेशक और प्रशिक्षक नवीन कुमार जजमान के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूजा का आयोजन पुरोहित भोला बाबा ने किया। इस आयोजन में सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी और कई क्रिकेट प्रशिक्षक तथा उनके अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने देश में शांति और समृद्धि की कामना की। इस भव्य पूजा के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों और प्रशिक्षुओं ने भगवान गणेश से अपने सपनों की पूर्ति और क्रिकेट की तरक्की के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More

Duleep Trophy 2024 में भारत सी ने भारत डी को 4 विकेटों से हराया, रुतुराज गायकवाड की टीम ने जीत के साथ की शुरुआत

Duleep Trophy 2024 में भारत सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत डी को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर भारत डी को बैकफूट पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद भारत सी ने मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर दलीप ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत कर दी है।

मैच के तीसरे दिन भारत सी को 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी बल्लेबाजी को संवारना था। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (36), आर्यन जुयाल (47), और रजत पाटीदार (44) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। खासकर, अभिषेक पोरेल ने दबाव की परिस्थितियों में नाबाद 35 रन की पारी खेलकर भारत सी को जीत दिलाई।

भारत डी ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 206 रन से की, जहां अक्षर पटेल और हर्षित राणा क्रीज पर थे। सुथार ने अक्षर पटेल (28) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और आदित्य ठाकरे (0) को भी पवेलियन भेजा। इस प्रकार, भारत डी की दूसरी पारी 236 रन पर समाप्त हो गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए, गायकवाड़ और साई सुदर्शन (22) ने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद सारांश जैन ने सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को समाप्त किया और गायकवाड़ को भी चलता किया। जुयाल और पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई। जैन ने पाटीदार को आउट किया और इसके तुरंत बाद अर्शदीप सिंह ने जुयाल को पवेलियन भेजा।

भारत सी की टीम 191 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद संकट में थी, लेकिन पोरेल और सुथार (नाबाद 19) ने सातवें विकेट के लिए 42 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। भारत डी के दायें हाथ के ऑफ स्पिनर जैन ने चार विकेट झटके, लेकिन उनकी मेहनत नाकाम रही और भारत सी ने मैच जीतकर खेल के प्रति अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

Read More

अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 10 सितंबर से पंजाब में, बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त है यह टूर्नामेंट

चंडीगढ़ – भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 29वें संस्करण की तैयारी पूरी हो गई है। यह टूर्नामेंट 10 से 20 सितंबर तक पंजाब क्रिकेट संघ के स्टेडियमों में आयोजित किया जाएगा।

इस साल के टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें भारतीय रेलवे, हरियाणा क्रिकेट संघ कोल्ट्स, हिमाचल क्रिकेट संघ, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ और पंजाब क्रिकेट संघ कोल्ट्स शामिल हैं। आयोजक सचिव सुशील कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की कि इन टीमों को चार पूल में विभाजित किया जाएगा। सभी मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे, और प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। विजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी प्राप्त होगी, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपये और एक ट्रॉफी मिलेगी। यह भारतीय क्रिकेट के युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

Read More

पटना में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का शानदार समापन, देखें किसने मारी बाजी

पटना, 06 सितंबर 2024: पटना जिले में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का समापन पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुआ। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कबड्डी मुकाबले में अंडर-19 बालिका वर्ग में शीला गल्र्स स्कूल, औंटा ने श्रीराम सेन्टेनियल को 27-8 से हराकर चैम्पियन का खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में एस0आर0पी0 स्कूल ने शिवम कॉन्वेंट को 17-10 से हराया। बालक अंडर-17 में बाल विद्या निकेतन ने एस0आर0पी0एस0 को 27-11 से हराया, जबकि बालिका अंडर-14 में ए0एन0एस0 बाढ़ ने ओपेन माइंड बिरला को 20-12 से हराया।

वॉलीबॉल में बालक अंडर-17 वर्ग में शिवम कॉन्वेंट ने क्राइस्ट चर्च को 25-12, 25-14 से हराया, जबकि अंडर-14 वर्ग में शोषित समाधान केन्द्र ने डी0पी0एस0 पटना को 25-10, 25-15 से पराजित किया। फुटबॉल के अंडर-17 में डी0पी0एस0 ने ज्ञान निकेतन को 3-0 से हराया।

पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री तनय सुल्तानिया (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त, पटना ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आज दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हो जो खेलों से किसी न किसी रूप में जुड़ा न हो। उन्होंने राज्य सरकार की खेल विभाग की पहल और खेल अवसंरचनाओं के विकास के प्रयासों की भी सराहना की।

समारोह का संचालन अभिषेक कुमार, एन0आई0एस0 प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षा शिक्षक, उच्च विद्यालय पैनाल ने किया। कार्यक्रम में किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एथलेटिक्स में बालिका अंडर-14 वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में स्तुति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऊँची कूद में यासमीन परवीन ने जीत हासिल की। बालक अंडर-14 में लंबी कूद में गुलशन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका में 200 मीटर की दौड़ में उम्मे हबीबा और बालक अंडर-17 में 200 मीटर दौड़ में अगस्त्य किशोर ने क्रमशः पहले स्थान प्राप्त किए।

सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए खेल विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश ने समापन समारोह की औपचारिकताओं को पूरा किया। कार्यक्रम के अंत में जंबल मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का ध्वज अवरोहण और राष्ट्रगान के साथ समाप्ति की घोषणा की गई।

एथलेटिक्स
बालिका अंडर-14
200 मीटर
1. स्तुति कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
2. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
3. ऋतु राज, संत जोसेफ।

400 मीटर
1. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
2. अर्चणा कुमारी, शिव काॅन्वेंट।
3. एजेंल सिंह, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

लंबी कूद
1. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
2. अर्चणा कुमारी, शिव काॅन्वेंट।
3. एजेंल सिंह, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

ऊँची कूद
1. यासमीन परवीन, के0जी0बी0एम0एस खगौल।
2. चाहत कुमारी, के0जी0बी0एम0एस खगौल।
3. सृष्टि कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. शिवम काॅन्वेंट।
3. माउंट लिट्रा जी।

बालक अंडर-14
लंबी कूद
1. गुलशन कुमार, एस0वी0एम0 बाढ़।
2. अक्श राज, बाल विद्या निकेतन।
3. किशन कुमार, एस0एस0के0 दानापुर।

ऊँची कूद
1. अंकित कुमार, जी0सी0 हाई स्कूल, बिहटा।
2. राहुल कुमार, एस0आर0पी0एस0 गर्वनमेंट सेकेण्ड्री स्कूल।
3. ए0एन0एस0 हाई स्कूल, डुमरी।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. बाल विद्याल निेतन।
2. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. शिवम काॅन्वेंट।

बालिका अंडर-17
200 मीटर
1. उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. निधि, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. चंचल, ज्ञान निकेतन।

1500 मीटर
1. प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. प्राची कुमारी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. रहमती परवीन, गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

डिस्कस थ्रो
1. शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. तृप्ति सिंह, नोट्रेडेम एकेडमी।
3. उन्नति जैन, नोट्रेडेम एकेडमी।

ऊँची कूद
1. श्रेया सिंह, सेंट कैरेन्स।
2. निक्की कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
3. प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

लंबी कूद
1. उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. राजनंदिनी सिंह, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. ममता कुमारी, गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

जैवलीन थ्रो
1. मोना कुमारी, आर्य कन्या, मछुआटोली।
2. अपराजिता श्रीवास्तव, शिवम इंटरनेशनल।
3. शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. सेंट जोसेफ, बाढ़।
3. गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

अंडर-19 बालक
200 मीटर
1. मनीष जयसवाल, काॅलेज आॅफ काॅमर्स।
2. अभिवन सिंह, शिवम काॅन्वेंट।
3. तजश कुमार राव, ज्ञान निकेतन।

5000 मीटर
1. अनंत सागर, एस0एम0जी0के0 $2 मसौढ़ी।
2. संजीत कुमार, एन0के0 हाई स्कूल, बहरामपुर।
3. अंकित राज, एस0एम0जी0के0 $2 मसौढ़ी।

डिस्कस थ्रो
1. यश राज, न्यु एरा हाई स्कूल।
2. मो0 फैजान, हाई स्कूल फतुहाँ।
3. हिमांशु, हाई स्कूल फतुहाँ।

लंबी कूद
1. कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल हाई स्कूल।
2. मुकेश कुमार, गवर्नमेंट हाई स्कूल करंजा।
3. मो0 तौहिद, हाई स्कूल लखना।

ट्रिपल जम्प
1. कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल।
2. प्रिंस कुमार, रेडिएंट रेसिडेंसियल।
3. सुमित कुमार, एम0आईएस0 ब्रह्मपुरा।

अंडर-17 बालिका
200 मीटर
1. प्रियांसी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. अनन्या श्री, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. रोसल रंजीत, नोट्रेडेम।

डिस्कस थ्रो
1. सृष्टि कुमारी, कस्तुरबा गांधी विद्यालय।
2. मिहिका सुचिता, नोट्रेडेम।
3. अनुष्का कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. नोट्रेडेम।
3. ज्ञान निकेतन।

अंडर-17 बालक
200 मीटर
1. अगस्त्य किशोर, सेंट कैरेन्स।
2. अयुराज कुमार गोंड, मिलर हाई स्कूल।
3. गुलशन कुमार, ए0एन0एस0 बाढ़।

1500 मीटर
1. सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।
2. निरेज कुमार, एन0के0 हाई स्कूल बहरामपुर।
3. गौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।

300 मीटर
1. सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।
2. अमिनेश कुमार, ज्ञान निकेतन।
3. गौतम कुमार, एन0के0 हाई स्कूल बहरामपुर।

लंबी कूद
1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी लंका कछुआरा।
2. प्रतिक राज, ए0एन0एस0 हाई स्कूल, बाढ़।
3. विपिन कुमार, ए0एन0एस0 हाई स्कूल, उस्फा।

ऊँची कूद
1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी लंका कछुआरा।
2. सुमित कुमार, एस0ए0एन0एस0 नरौली।
3. अर्णव सिंह, वी0एम0 विद्या मंदिर, फुलवारीशरीफ।

डिस्कस थ्रो
1. सौम्य प्रताप सिंह, ज्ञानोदय।
2. ऋित्विक राज, मदर इंटरनेशनल
3. राकेश कुमार, एन0के0 हाई स्कूल।

जैवलीन थ्रो
1. सुरज कुमार, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल।
2. रचित कुमार, न्यु एरा हाई स्कूल।
3. हिमांशु कुमार, ज्ञानोदय।

ट्रिपल जम्प
1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी0 लंका कछुआरा।
2. प्रतिक राज, ए0एन0एस0 बाढ़।
3. उत्सव राज, सेंट कैरेन्स।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. शिवम काॅन्वेंट
2. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. ए0एन0एस0 बाढ़।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.