पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। रोमांचक मुकाबलों से भरे इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंद्रजीत महिंद्रकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता रहे। हरियाणा के पृथ्वी शर्मा को द्वितीय उपविजेता का स्थान मिला।
अंतिम चक्र में शीर्ष बोर्ड पर क्रियाकोव ने शुरुआती गलती के बाद महज 13 चालों में मुकाबला ड्रॉ कर लिया। वहीं दूसरे बोर्ड पर इंद्रजीत महिंद्रकर ने बंगाल के परमब्रता सरकार को हराकर बढ़त बना ली। इसी बीच हरियाणा के पृथ्वी शर्मा ने नेपाल के चैंपियन रूपेश जायसवाल को हराकर शीर्ष समूह में जगह बनाई। तीनों खिलाड़ियों ने 8-8 अंक हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेक के आधार पर महिंद्रकर ने आधे अंक के अंतर से बाजी मारते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह
समापन समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं खेल मंत्री ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बिहार से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार, निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य पुरस्कार विजेता
- इंद्रजीत महिंद्रकर (महाराष्ट्र) – ₹1,00,000 + ट्रॉफी
- पीटर क्रियाकोव (रूस) – ₹60,000 + ट्रॉफी
- पृथ्वी शर्मा (हरियाणा) – ₹40,000 + ट्रॉफी
- के.के. चटर्जी (प. बंगाल) – ₹30,000
- आलेख्य मुखोपाध्याय (प. बंगाल) – ₹25,000
- सुन्दरम कुमार (नई दिल्ली) – ₹22,000
- अंकित दास (प. बंगाल) – ₹20,000
- किशन कुमार (बिहार) – ₹18,000
- विवेक शर्मा (बिहार) – ₹16,000
- समीर चौधरी (दिल्ली) – ₹14,000
अन्य प्रमुख पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ (S60): पी.के. सिंह (बिहार)
- सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: मरियम फातिमा (बिहार)
- 1800 रेटिंग वर्ग: शिवमोहन द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
- 1600 रेटिंग वर्ग: राइमा भट्टाचार्जी (प. बंगाल)
- सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड: अभिषेक राज (बिहार)
- सर्वश्रेष्ठ बिहार खिलाड़ी: कुमार गौरव
आयु वर्ग के विजेता (मुख्य)
अंडर-15: नवनील चट्टी, वेदांत राजेश, प्रखर चौरसिया
अंडर-13: शिवाय सिंह, देबाग्निक मोडक, अर्योजीत भौमिक
अंडर-11: देवांश केशरी, आदविक कुमार, मानस
अंडर-09: आर्यन कुमार, श्रेष्ठ कियान, मनोमय मंडल
अंडर-07: रुद्र प्रताप, अर्नव कुमार, कृष्णा के





