पटना। बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के आगामी सत्र के लिए 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ट्रायल के मद्देनजर चयन समिति का औपचारिक गठन कर दिया गया है। इसकी जानकारी ओपन माइंड्स बिड़ला स्कूल, सगुना मोड़, दानापुर के निदेशक सह टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री अमित रंजन ने दी।
अमित रंजन ने बताया कि अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का ट्रायल दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे से हाई परफार्मेंस क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। चयन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों से निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व मैदान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
चयन समिति के सदस्य (Selectors)
- श्री समर क़ादरी – पूर्व दलीप ट्रॉफी एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (झारखंड एवं बिहार)
- अंशुमान गौतम – पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (बिहार)
- रेहान दास गुप्ता – पूर्व विश्वविद्यालय स्तरीय खिलाड़ी

अमित रंजन ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित होगी। चयन समिति का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने सभी विद्यालयों, खेल शिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।





