KRIDA NEWS

इंडो-नेपाल U-13 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ट्रायल अब 3 फरवरी को, पटना में दिखेगी नन्हे क्रिकेटरों की प्रतिभा

पटना: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सपने संजोए नन्हे खिलाड़ियों के लिए पटना से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। भारत और नेपाल के बीच आयोजित होने वाली स्वर्गीय नरेंद्रनाथ बास्तोला मेमोरियल अंडर-13 इंडो-नेपाल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन अब 3 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाले ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। यह ट्रायल दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

इस ट्रायल का आयोजन हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी में किया जा रहा है, जहाँ बिहार समेत आसपास के राज्यों के होनहार अंडर-13 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह चयन प्रक्रिया युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

पटना बनेगा युवा क्रिकेट प्रतिभाओं का केंद्र

आयोजकों के अनुसार, यह टूर्नामेंट भारत और नेपाल के युवा क्रिकेटरों के बीच खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी इंडो-नेपाल मुकाबलों में हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त करेंगे।

3 फरवरी को हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी में होगा ट्रायल

इंडो-नेपाल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए होने वाला ट्रायल 3 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे से हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। यह एकेडमी विकास विहार कॉलोनी, उफ्फरपुरा बगीचा, फुलवारी शरीफ, पटना में स्थित है। ट्रायल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एवं अभिभावक 7903234207 पर संपर्क कर सकते हैं।

आकर्षक इनामी राशि बढ़ाएगी रोमांच

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹1,00,000 नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को ₹50,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को सही दिशा, बेहतर मंच और पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। क्रिकेट प्रेमियों और अभिभावकों में इस ट्रायल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस ट्रायल से निकलकर कई युवा खिलाड़ी भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Read More

पटना जिला क्रिकेट लीग में पार्थ व कृत चमके, पंचशील सीसी और पीएसी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी और पीएसी ने जीत हासिल की। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट जबकि अल्फा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीएसी ने क्रिसेंट सीसी को 92 रन से हराया।

पंचशील सीसी की ओर से पार्थ ने नाबाद 103 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच हुए। इस सत्र में पार्थ का यह दूसरा शतक है। पीएसी की ओर से कृत साहनी ने शतक जमाया व पांच विकेट चटकाये और मैन ऑफ द मैच बने।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी स्टूडेंट क्लब ने 32.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम के लिए राहुल कुमार (59) और बालजीत सिंह बिहारी (58) ने अर्धशतक जमाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में साझेदारी के बावजूद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पंचशील सीसी की ओर से राजकुमार सिंह और मोहम्मद सुल्तान ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि शिवम और प्रियांशु प्रतीक ने 2-2 विकेट झटके।

पार्थ का शतक, जीत हुई आसान
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पार्थ अविनाश कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए 102 गेंदों पर नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें अभिषेक कुमार (31) और सोनू कुमार (19) का अच्छा सहयोग मिला। अंत में आयुष शर्मा ने तेज 12 रन बनाकर टीम को 33.5 ओवर में जीत दिला दी।सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से सुधंशु, रजनीकांत और राहुल कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

दूसरा मैच

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पीएसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन बनाये। कृत साहनी ने 86 गेंदों में 14 चौका व 2 छक्का की मदद से 100 रन बनाये। ध्रुव कुमार ने नाबाद 73 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। रितविक राज ने 44 रन की पारी खेली। कृत साहनी ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन,सचिन कुमार 17,हर्ष 35, कृत साहनी 100, आलोक सिंह 12, ध्रुव कुमार नाबाद 73, अभिनव सिन्हा 1/66, प्रिंस कुमार 1/25, सूरज कुमार 1/43, नदीम 1/29, आदित्य सहाय 2/10

क्रिसेंट सीसी : 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट, आशीष राज 26,अभिनव सिन्हा 12,अमन कुमार 16, आदित्य सहाय 18, रितविक राज 44, सूरज कुमार 29, अतिरिक्त 23, मनीष 1/35, कृत साहनी 5/30, सूरज केसरी 2/32, अनूप कुमार 2/25

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल संपन्न, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल शाखा मैदान, राजेंद्र नगर, पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 250 प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ट्रायल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

पारदर्शी तरीके से हुआ खिलाड़ियों का चयन

खिलाड़ियों के चयन हेतु गठित चयन समिति में सुशील कुमार सिन्हा, राम भगत एवं दिलीप कुमार शामिल रहे। चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।

जगजीवन स्टेडियम में होगा टूर्नामेंट

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को रंगीन खेल पोशाक आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं पटना से बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, सचिव रणजीत सिंह, सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी पूजा ऋतुराज, संयोजक रजनीकांत तथा विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुशासन पर रहेगा विशेष ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन एवं खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में माना जाएगा। टूर्नामेंट को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जबकि Bihar Cricket Association (BCA) से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बिहार की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, सुरक्षित एवं पेशेवर मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी सुनील दत्त (मो. 8581968911) से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

रोहित राज के हरफनमौला खेल से बिहार क्रैम्बिज एकेडमी विजयी, ईशान किशन एकेडमी को 5 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर 24 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने ईशान किशन एकेडमी को 5 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे रोहित राज, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।

पहले बल्लेबाजी में ईशान किशन एकेडमी 154/8

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। आयुष्मान जैन ने 25 रन, रौनक गुप्ता ने 27 रन और अर्जुन राणा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। बिहार कैम्ब्रिज की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 6 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिषेक शर्मा (2/17) और रियान सैनी (2/23) ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।

रोहित राज की नाबाद 84 रन की पारी

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 22.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित राज ने नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 110 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। कप्तान करन पटेल रंजन ने 23 रन और अंकुश यादव ने 18 रनों का योगदान दिया।

रोहित राज का प्रदर्शन इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रहा। पहले गेंद से 3 विकेट और फिर बल्ले से नाबाद 84 रन बनाकर उन्होंने टीम को आसान जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बिहार क्रैम्बिज क्रिकेट एकेडमी ने सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मंगल महरूर के दोहरे शतक से जीता गया, शेखपुरा को 8 विकेट से हराया

नालंदा: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के तीसरे मुकाबले में गया ने शेखपुरा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच 24 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया, जिसकी मेजबानी नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने की।

अंकुश का शतक, शेखपुरा ने बनाए 309 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 309 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अंकुश राज ने शानदार 119 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभम (44), अमरजीत (44), रश्मि (25), सूरज (22) और संजीव (17) ने उपयोगी योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में निक्कू ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि गौतम और शिवम ने 2-2 विकेट झटके।

मंगल महरूर का ऐतिहासिक दोहरा शतक

310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने महज 37.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान मंगल महरूर ने नाबाद 211 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए और शेखपुरा के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। उनके अलावा गौतम (35), अभिषेक (26) और राजीव (20) ने टीम की जीत में योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से नवाज खान और सूरज को 1-1 विकेट मिला। शानदार नाबाद 211 रनों की पारी के लिए गया के कप्तान मंगल महरूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर राजीव रंजन, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार और नीरज कुमार ने निभाई।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.