पटना: लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को श्रीकृष्ण खेल मैदान में हुआ. पहले दिन खेले गए मुकाबले में बॉम्बर्स ने 12 रन से और नाइडरर्स ने 135 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीराम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड राजीव रंजन व ऑडिट उपेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों का स्वागत नवीन कुमार ने मोमेंटो देकर ओर धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया।
पहला मैच
शुक्रवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ब्लास्टर ने टॉस जीतकर बॉम्बर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. बॉम्बर्स ने निर्धारित 20 ओवर में प्रेम राज के शानदार 94 रन की मदद से सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। प्रेम ने 56 गेंदों में 2 छक्के और 15 चौकों की बदौलत 94 रन बनाकर रन आउट हो गए। सार्थक ने तीन और जैकी ने दो विकेट लिए। जवाब में ब्लास्टर की टीम कमाल नहीं दिखा सकी निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। ब्लास्टर की ओर से सौरभ ने नाबाद 53 रन बनाए। प्लेयर आफ द मैच विजेता टीम के प्रेम राज को प्रदान किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
बॉम्बर्स : 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन, रेयांश कार्तिक 24, प्रेम राज 94, प्रियांशु 17, अतिरिक्त 11, जैकी 2/17, अमन 1/11, सार्थक 3/32.
ब्लास्टर: 20 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन, रोहित झा 22, अमन कुमार 19, अर्णव 14, सौरभ कुमार नाबाद 53, अतिरिक्त 15, अंश राज 3/23, प्रियांशु 4/25, प्रेम राज 1/5.

दूसरा मैच
पहले दिन का दूसरा मैच नाइडर्स बनाम जाबांज के बीच खेला गया। नाइडरर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। नाइडरर्स के लिए कप्तान शाह गोस्वामी ने 66 , करन ने 46 और अमन राज ने 35 रन बनाए। जवाब में जाबांज के बल्लेबाजी नाइडरर्स के गेंदबाजों का समाना नहीं कर सके. पूरी टीम 14.5 ओवर में 61 रन पर आल आउट हो गई। इस तरह नाइडरर्स ने यह मैच 135 रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शाह गोस्वामी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
नाइडरर्स: 18 ओवर में 8 विकेट 196 रन, शाह गोस्वामी 66, करन 46, अमन राज 35, अतिरिक्त 18, सार्थक राज 3/23, स्वनिक 2/32, पार्थ पुष्कर 1/19.
जाबांज: 14.5 ओवर 61 रन पर आलआउट, सार्थक राज 21, अतिरिक्त 15, श्रेयांश राज 2/11, पियूष 3/18, प्रेम 4/15, नातिक अर्णव 1/12.





