KRIDA NEWS

सबुज तिवारी मेमोरियल सम्मान समारोह में खिलाड़ियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों को किया गया सम्मानित

पटना, 23 नवंबर। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में कासा पिकोला रेस्टूरेंट द्वारा प्रायोजित समाजसेविका सबुज तिवारी की याद में उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को सबुज तिवारी मेमोरियल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

श्री राम खेल मैदान सुल्तानपुर दानापुर कैंट में फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी की माता जी सबुज तिवारी के याद में आयोजित समारोह में पटना के सीनियर से लेकर उदीयमान क्रिकेटरों, क्रिकेट प्रोमोटरों और खेल पत्रकारों संग समाजसेवी व शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर सबुज तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, शिवम कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिन्हा, जीएसटी कमिश्वर शशि शेखर, यूनियन बैंक अधिकारी अरविंद पथिक और टर्निंग प्वायंट के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने सबों को सम्मानित व पुरस्कृत किया। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने जबकि मंच का संचालन उद्घोषक अजय अम्बष्ट ने किया। धन्यवाद व्यक्त संतोष तिवारी ने किया।

अतिथियों ने इस मौके पर क्या कहा? 

मुख्य अतिथि मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सबुज तिवारी जी सामाजिक मूल्यों और खेल भावना की मिसाल थीं। उनके नाम पर आयोजित यह समारोह युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।

वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी ने कहा कि फाउंडेशन जिस समर्पण से खिलाड़ियों और समाजसेवियों को प्रोत्साहित कर रहा है, वह सराहनीय है। आज सम्मानित होने वाले सभी लोग समाज और खेल जगत में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। जो बच्चे मैदान से जुड़ते हैं, वे अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व के गुण सीखते हैं। फाउंडेशन का यह प्रयास युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाता है।

जीएसटी कमिश्नर शशि शेखर ने कहा कि समाज सेवा और खेल दोनों का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना जगाना है। आज जिनका सम्मान हुआ है, वे वास्तव में इसके योग्य हैं।

यूनियन बैंक अधिकारी अरविंद पथिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबुज तिवारी जी का जीवन समाज के लिए समर्पित था। उनका नाम लेकर युवाओं को सम्मानित करना न सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए एक संदेश भी है।

टर्निंग प्वाइंट के निदेशक विजय शर्मा बोले कि पटना में इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। फाउंडेशन जिस पारदर्शिता और भावना से कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है।

सम्मानित होने के नाम
राजेश अग्रवाल (समाजसेवी, रोटरी क्लब आफ पटना के पूर्व प्रेसिडेंट,फिल्म समीक्षक), विजय शर्मा (स्पोट्र्स प्रोमोटर), सुमित शर्मा (स्पोट्र्स प्रोमोटर),रंजन कुमार गुप्ता (सचिव,पिकलवॉल), मोहित श्रीवास्तव (स्पोट्र्स प्रोमोटर), रिमझिम सिंह (पूर्व मैनेजर बिहार अंडर-19 बिहार महिला क्रिकेट टीम), श्रीमोद पाठक (कोच बैडमिंटन), अजीत कुमार (कोच, क्रिकेट), प्रियदर्शना (कोच, योगा), राजू चंद्रवंशी (समाजसेवी), अभिषेक प्रियदर्शी (कोच मार्शल आर्ट), तन्नु गुरुंग (हैंडबॉल), अभिमन्यु प्रताप सिंह (कबड्डी), रोहित कुमार (कोच, क्रिकेट), अशोक कुमार (कोच, क्रिकेट), माइकल (क्रिकेट कोच)।सम्मानित होने वाले खिलाड़ी
पंकज कुमार (पिकलवॉल), रुद्रा भूषण (मिनी गोल्फ), शिवांगी (साफ्ट टेनिस), रवि कुमार (जिम्नास्टिक), ज्योति कुमारी (पिकलबॉल), प्रज्ञा सिंह ‌(पिट्टो), स्नेहा वर्मा (सेपक टॉकरा), अनुष्का कुमारी (पिट्टो), सुहानी (गेटबॉल), भाग्य श्री (मिनी गोल्फ), अभिषेक राज (सॉफ्ट टेनिस), जयवीर सिंह (सेपक टाकरा), रीतेश रंजन (बैडमिंटन), रिया कुमारी (गेटबॉल), प्रेम कुमार (बैडमिंटन), ओम प्रकाश (क्रिकेट), अंजना कुमारी (एथलेटिक्स), स्वीटी कुमारी (आर्चरी), निभा कुमारी (हैंडबॉल), अभिजीत राज (बैडमिंटन), वैभवी राज (फुटबॉल), आदिबा उल्ला (शतरंज), स्नेहा वमरा (सेपक टॉकरा), सृष्टि कुमारी (बॉक्सिंग), प्रगति कुमारी (क्रिकेट), रिद्धि कुमारी (क्रिकेट), सिद्धि कुमारी (क्रिकेट), सलोनी कुमारी (क्रिकेट), रचना कुमारी (क्रिकेट), दिव्या भारती (क्रिकेट)।

प्रोमोसिंग प्लेयर
आशीष राज, आयुष्मान जैन, अमन कुमार, आर्यन सिंह, अनन्या चंद्रा, विराज सिंह, रोहन सिंह, ओसामा फरीद।

प्रेस प्रतिनिधि
आलोक सिंह (दैनिक भास्कर), आशीष कुमार (दैनिक हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (प्रभात खबर), शशिभूषण (आज), आलोक नवीन (सन्मार्ग), विकास पांडेय (आई नेक्सट), सुरेश मिश्रा (पुरविया न्यूज), शुभम कुमार (न्यूज एरा), अंकित कुमार (न्यूज विट), आदर्श कुमार (4 सिटी लाइव), उज्जवल कुमार सिन्हा (क्रीड़ा न्यूज), आशीष गुप्ता (फोटो जर्नलिस्ट), जितेंद्र कुमार (फोटो जर्नलिस्ट)।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: लो स्कोरिंग मैच में लक्ष्य इंजीटेक जीता, केएनसीसी को 19 रन से हराया

पटना। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार यानी 6 फरवरी को खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में कमला नेहरू क्रिकेट क्लब (केएनसीसी) पर लक्ष्य इंजीटेक क्लब की टीम भारी पड़ी और 19 रन की शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के सूरज ओझा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।

स्थानीय अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस लक्ष्य इंजीटेक क्लब ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य इंजिटेक की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि कप्तान निशांत मोहन ने मोर्चा संभालते हुए तेज तर्रार अंदाज़ में बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी इस पारी ने टीम को कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मध्यक्रम में सत्यम संतोष कुमार ने धैर्य के साथ 37 गेंदों पर 25 रन जोड़े, जबकि निचले क्रम में महताब आलम ने नाबाद 23 रन बनाकर पारी को संभाला। लक्ष्य इंजिटेक की पूरी टीम 23 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केएनसीसी की ओर से गेंदबाजी में शुभम सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा प्रखर प्रखर ज्ञान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान राहुल रत्न को भी 2 सफलता मिली।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएनसीसी की टीम ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन लक्ष्य इंजीटेक के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। अनमोल कुमार बोनी ने 23 रन और मंजीत कुमार ने 22 रनों की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, परंतु अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिल पाने से टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। सिमुख ने 19 रन बनाये।

लक्ष्य इंजीटेक की गेंदबाजी में सूरज ओझा ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 7.5 ओवर में मात्र 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए और केएनसीसी की कमर तोड़ दी। वहीं मोहम्मद यासीन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से केएनसीसी की पूरी टीम 25.5 ओवर में 103 रन ही बना सकी। इस तरह लक्ष्य इंजिटेक ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसने लीग तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

संक्षिप्त स्कोर
लक्ष्य इंजीटेक: 122/10 (23 ओवर), निशांत मोहन 39,सत्यम कुमार 25, महताब आलम नाबाद 23, शुभम सिंह 5/27, राहुल रत्न 2/49, प्रखर ज्ञान 2/11, अक्षत मिश्रा 1/15,

केएनसीसी: 103/9 (25.5 ओवर), अनमोल कुमार बोनी 23, मंजीत कुमार 22, सिमुख 19, प्रखर ज्ञान 16, विक्की आनंद 10,सूरज ओझा 4/16, मोहम्मद यासीन 3/10, उत्तम कुमार 1/21, आदित्य कुमार 1/25

Read More

लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी भिड़ंत दबंग व थंडरबोल्ट के बीच रविवार को

पटना: लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट को उसके दोनों फाइनलिस्ट मिल गए हैं। खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दबंग ने चैंपियंस को 13 रन से हराकर जहां खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में थंडरबोल्ट ने लायंस को एक विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। अब रविवार को श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक, पटना में दबंग और थंडरबोल्ट के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

दबंग की जीत का सिलसिला बरकरार

पहले सेमीफाइनल में चैंपियंस ने टॉस जीतकर दबंग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दबंग के बल्लेबाजों ने इस मौके को शानदार प्रदर्शन में बदला। आदर्श राज ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रूणित सिन्हा ने 34 और युगवीर यादव ने 22 रन का अहम योगदान दिया। दबंग ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस की टीम लक्ष्य के करीब तो पहुंची, लेकिन जीत से चूक गई। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। इस पारी में अतिरिक्त 51 रन चैंपियंस के स्कोर का बड़ा हिस्सा रहे। दबंग की ओर से हर्ष राज (4/26) और पियूष राज (2/20) ने शानदार गेंदबाजी की। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आदर्श राज को दीपमाला गुप्ता और निशा सिन्हा ने संयुक्त रूप से मैच आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
दबंग:20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन, आदर्श राज 66, रूणित सिन्हा 34, युगवीर यादव 22, अतिरिक्त 20। गेंदबाजी: ध्रुव कुमार 1/13, दिव्यांशु 1/29, हरिओम 1/20
चैंपियंस: 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन, मुन्ना 22, ध्रुव 16, विनीत 15, अतिरिक्त 51। गेंदबाजी: हर्ष राज 4/26, पियूष राज 2/20, आदर्श राज 2/8

थंडरबोल्ट की सांस रोक देने वाली जीत

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल लायंस और थंडरबोल्ट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर थंडरबोल्ट ने लायंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लायंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। थंडरबोल्ट की ओर से विश्वजीत, अभिनव राज, सुजल राज और हिमांशु ने सटीक गेंदबाजी करते हुए लायंस की कमर तोड़ दी। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडरबोल्ट की पारी भी आसान नहीं रही। लगातार विकेट गिरने के बावजूद टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोमांचक जीत में विश्वजीत के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
लायंस: 17.3 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट, सचिन 22, आर्यन अरविंद सिंह 10, मयंक 10, अतिरिक्त 15। गेंदबाजी: विश्वजीत 2/20, अभिनव राज 2/27, सुजल राज 2/21, हिमांशु 2/9
थंडरबोल्ट: 16 ओवर में 88/9. आयुष 16, श्रेयांश शर्मा 12, नवीन नाबाद 12, अतिरिक्त 25। गेंदबाजी: शिबू भूषण 4/9, सचिन 2/16, मयंक 1/17

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट में क्रिसेंट सीसी ने हासिल की बड़ी जीत, विद्यार्थी सीसी को 10 विकेट से हराया

पटना, 4 फरवरी: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी एम एम प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबले में क्रिसेंट क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया। प्रिंस कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विद्यार्थी सीसी की पारी: सनी की जुझारू बल्लेबाजी

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला विद्यार्थी सीसी के लिए भारी पड़ गया और पूरी टीम 26 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। कप्तान सनी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए नाबाद 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों का सामना किया और 7 चौके व 2 छक्के लगाए। हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम 26 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। क्रिसेंट सीसी की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। प्रिंस कुमार और रित्विक ने तीन-तीन विकेट झटके। हिमांशु कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जिससे विद्यार्थी सीसी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

लक्ष्य का पीछा: क्रिसेंट सीसी का दबदबा

120 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट सीसी की टीम ने शुरू से ही मैच पर नियंत्रण बना लिया। सलामी बल्लेबाज अभिनव सिन्हा और मोहम्मद कैफ ने बिना कोई जोखिम लिए शानदार बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

अभिनव सिन्हा ने 60 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। वहीं मोहम्मद कैफ ने 78 गेंदों पर 47 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई नाबाद साझेदारी के दम पर क्रिसेंट सीसी ने 22.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर
विद्यार्थी सीसी: 120/10 (26 ओवर), सनी नाबाद 69, प्रिंस कुमार 3/18, रित्विक 3/29, हिमांशु कुमार 2/15
क्रिसेंट सीसी: 123/0 (22.4 ओवर), अभिनव सिन्हा नाबाद 64, मोहम्मद कैफ नाबाद 47

Read More

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बिहार रूरल लीग का कैंप शुरू, 105 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बिहार रूरल लीग के तहत खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी, दीघा (पटना) में आज से चयन कैंप का शुभारंभ हो गया। कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और कुल 105 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंप बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने और मजबूत टीम तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कैंप कन्वेनर प्रभात कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान फिटनेस टेस्ट, स्किल असेसमेंट और मैच प्रैक्टिस सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों की क्षमता का सही आकलन किया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जहां एक ओर बड़ी संख्या में खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए, वहीं सैकड़ों खिलाड़ियों ने काउंसिल की परीक्षाओं का हवाला देते हुए कैंप और मैच की घोषित तिथियों में बदलाव की मांग की है। खिलाड़ियों की इस मांग पर रूरल लीग मैनेजमेंट गंभीरता से विचार कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पटना सहित आसपास के सभी खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि भले ही वे कैंप का हिस्सा नहीं बन पाए हों, फिर भी कैंप स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इससे चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा और टीम को अंतिम रूप देने में सहूलियत होगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि बिहार रूरल लीग के माध्यम से नए और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.