पटना – 21 नवंबर 2025: आज बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में नव नियुक्त खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि सुश्री श्रेयसी सिंह के कार्यभार संभालने से बिहार में खेलों को नई दिशा और गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में खेल मंत्रालय निश्चित रूप से खिलाड़ियों के हित में महत्वपूर्ण और सार्थक कदम उठाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते श्रेयसी सिंह खिलाड़ियों की जरूरतों और समस्याओं को बेहतर समझते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
राजू ने आगे कहा कि आने वाले समय में बिहार में खेल आयोग का गठन, खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण, खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप खेल सुविधाओं का विस्तार और खेल विकास से जुड़े अन्य निर्णय तेजी से लिए जाने की उम्मीद है। इससे राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश कुमार, धीरेन्द्र सिन्हा, राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, जय प्रकाश मेहता, विकास कुमार गोल्डी, वर्षा पांडेय, कंचन, ज्योति गुप्ता, रेणु कुमारी, विकास सिंह, कुंदन कुमार और अजय मुन्ना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




