पटना: पटना जिला ताइक्वांडो संघ और सिटी सेंटर मॉल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पटना जिला इन्वीटेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट का समापन सोमवार को सिटी सेंटर मॉल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में पटना की आठ टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब सिटी ताइक्वांडो क्लब ने अपने नाम किया, जबकि क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल उपविजेता और प्लीजेंट वैली स्कूल तीसरे स्थान पर रही।
आयोजन सचिव जेपी मेहता ने बताया कि टूर्नामेंट में तीन इवेंट—पूमसे, स्पीड किकिंग और फाइटिंग—में खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल की डायरेक्टर शालु श्रॉफ, क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के राजीव रंजन यादव, विकास सिंह और सिटी सेंटर मॉल के अभिषेक गौरव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव जेपी मेहता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मॉल मैनेजर अभिषेक गौरव ने किया।
पदक विजेताओं की सूची
बालिका वर्ग – स्वर्ण पदक
हिमाद्री, रिषिका, अनमोल, भूमी, सुकृति, रिंकी, सुनिधि, गौरी, शुभ प्रिया, आराध्या, सिद्धी कोठारी, आरिका, परी, शेफाली, अवनी नारायण, आरोही शर्मा, आदर्शनी, अंकिता, जैनब अली।
बालक वर्ग – स्वर्ण पदक
स्वप्निल, अभिनव, कौशिक, प्रतिक राज, आकाश, हर्ष वर्धन, रौनक, अनिकेत, हर्ष राज, रनबीर, आदित्य, यक्ष कुशवाहा, अर्पित, राज वर्धन, अनुराग, आरब राज, प्रियांशु, आयुष देव, अंश कश्यप, मयंक राज, शिवांशु खत्री, रणबीर सिंह, रकक्षित ओझा।
बालिका वर्ग – रजत पदक
आर्या श्रीवास्तव, आकृति कुमारी, नित्या, गौरी, मायरा जोशी, प्रीती, पुषपम, देवांशी, रिधि, पिहु, राधिका शिवानी, स्मृति कुमारी, सिद्धी।
बालक वर्ग – रजत पदक
मिसबाह शमशेर, अभिनव, आयुष्मान, विदयुत सिंह, आलोक, शिवंश, रौनक, रियांश, गणेश, सुर्या, मोहित शर्मा, चिरंजीव, अमिरुल इस्लाम, हुजैफा अमनुल्ला, प्रतीक अग्रवाल।
बालिका वर्ग – कांस्य पदक
पाखी, अंशिका, शौर्य, आनवी, कयुरी राज, रौशनी, आनया अग्रवाल।
बालक वर्ग – कांस्य पदक
अरनव राज, रियांश, विश्वजीत, रमण राज, श्रेष्ठ राज, आलोक राजपूत, विराज अग्रवाल, सार्थक गुप्ता, अनिकेत, दिवयांशु, साहिल, रितिक, लक्ष्य राज, शौर्या।