DCA Award Ceremony: धनबाद में क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य के अन्य जिलों से कहीं बेहतर है। इसे और सशक्त बनाने के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) निरंतर काम करता रहेगा। यह बात जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने रविवार को धनबाद क्लब के ऑडिटोरियम में आयोजित धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) के वार्षिक सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि धनबाद में टर्फ विकेट वाले जितने मैदान हैं, उतना अन्य जिलों में नहीं है। “अगर यहां से क्रिकेटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करते हैं, तो यह हमारी बड़ी उपलब्धि होगी। डीसीए के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला क्रिकेट सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और जेएससीए सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा।”
इस अवसर पर डीसीए सत्र 2024-25 के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
- पुरुष सीनियर : कोनैन कुरैशी
- महिला सीनियर : अनंदिता किशोर
- पुरुष जूनियर : सिद्धार्थ सिन्हा
- महिला जूनियर : वूष्टि
इसके अलावा विभिन्न टूर्नामेंटों में सर्वाधिक रन बनाने वाले और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व सचिव राजेश वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव बधान, कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश कुमार सिंह, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार और वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2028 में संघ अपने 50 वर्ष पूरे करेगा। इसके लिए “मिशन 2028” की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य है कि झारखंड की सभी आयु वर्ग की टीमों में धनबाद के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व हो। उन्होंने कहा – “जैसे कोटा शिक्षा का हब है, वैसे ही हम चाहते हैं कि धनबाद और झारखंड क्रिकेट का हब बने। बाहर से क्रिकेटर यहां ट्रेनिंग के लिए आएं।”
उन्होंने धनबाद प्रीमियर लीग के आयोजन की भी घोषणा की और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनंदिता किशोर की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई।
इस अवसर पर जामताड़ा, दुमका, रांची समेत अन्य जिलों के क्रिकेट संघों के पदाधिकारी, बीसीसीएल, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक जगत से जुड़े गणमान्य लोग भी सम्मानित किए गए।


भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


