KRIDA NEWS

बिहार की सॉफ्टबॉल टीमों ने रचा इतिहास, BSSA के डीजी ने पुरुष और महिला टीम को किया सम्मानित

पटना: बिहार की सॉफ्टबॉल टीमों ने 15वीं पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को गर्व का अवसर दिया है। जमशेदपुर के प्रतिष्ठित रीगल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष टीम ने उपविजेता और महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

राज्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद दोनों टीमों ने सोमवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण से भेंट की। शंकरण ने खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। लक्ष्य सिर्फ राज्य स्तर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी है।

सॉफ्टबॉल ओलंपिक खेलों का हिस्सा है और मेरी यह प्रबल इच्छा है कि बिहार के खिलाड़ी आने वाले वर्षों में ओलंपिक पदक जीतें। इस अवसर पर डीजी शंकरण ने खिलाड़ियों को प्रशंसा स्वरूप स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट किए, जिससे सभी खिलाड़ियों में उत्साह और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

शंकरण ने विशेष रूप से संघ की सचिव प्राची शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके सक्रिय नेतृत्व और निरंतर कार्यों की बदौलत ही बिहार की सॉफ्टबॉल टीम ने वर्षों बाद यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

6 वर्षों बाद ट्रॉफी बिहार की झोली में

गौरतलब है कि यह पिछले छह वर्षों में बिहार की पहली बड़ी सॉफ्टबॉल ट्रॉफी है, जो राज्य में इस खेल के पुनरुत्थान का संकेत देती है। प्रतियोगिता के दौरान सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रवीण अनौकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने बिहार की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ी शानदार ऊर्जा और समर्पण के साथ खेले। यदि यह मेहनत और जोश बरकरार रहा, तो जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का दबदबा देखने को मिलेगा।

इस स्वागत समारोह में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष पवन कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी मधु शर्मा, दोनों टीमों के खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि को मिलकर मनाया और खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More

कुसुमराज खेल सम्मान समारोह: खेल, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान देने वाले हस्तियों को किया गया सम्मानित

पटना, 1 मार्च। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा कुसुमराज एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन के सहयोग से एक मार्च यानी रविवार को कुसुमराज खेल सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने कुसुम राज एजुकेशनल इंस्टीच्यूसन को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ, दानापुर (पटना) में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मौजूद पटना नगर निगम के उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, कुसुम राज एजुकेशनल इंस्टीच्यूसन के प्रबंध निदेशक डॉ अमरेंद्र कुमार अम्रीश, यूनियन बेंक के अरविंद पथिक, जीएन आईटी के अश्विनी शर्मा, मानव रचना यूनिवर्सिटी के राजू मिश्रा, टर्निंग प्वाइंट के एमडी सह चेयरमैन स्कूल क्रिकेट लीग के विजय शर्मा व चंदन यादव ने सबों को सम्मानित किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। साथ ही खेल के विकास में योगदान देने वाले गर्व महसूस करते हैं कि उनके कार्य को सम्मान दिया गया। इन सबों ने आयोजक संस्था सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जरूरी कार्य कर रही है वह अद्वितीय है। इन सबों ने संस्था के संस्थापक संतोष तिवारी की दृढ़इच्छा शक्ति की काफी सराहना की।

सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न समर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा खेल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

सम्मानित होने वालों के नाम

उत्कृष्ठ खिलाड़ी: नीरज कुमार (इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर), सोनिया कुमारी (फुटबॉल), आदिश्री अग्रवाल, चांदनी कुमारी, ऋृषिका कश्यप, रिया राज, हेमा कशिश, अनुष्का सिंह (सभी क्रिकेट), प्राची राजन (ताइक्वांडो), देवंती कुमारी, अमेशा राजपूत, नैना कुमारी (कबड्डी), रिया राजन, सावणी कुमार (तीरंदाजी), सिल्की कुमारी (कराटे), सौभ्या अखौरी, अन्नया चंद्रा (महिला क्रिकेट खिलाड़ी), अंतरा राज, प्रज्ञा सिंह (पिट्टो नेशनल खिलाड़ी), सारिका राय, राजेश्वरी कुमारी (गेटबॉल नेशनल खिलाड़ी), लक्ष्मी मंडल, नीतू कुमारी (नेशनल पिकलबॉल खिलाड़ी), प्रियंकर कश्यप, शिवांगी (सॉफ्टबॉल), तन्नु कुमारी, सिमरन (मिनी गोल्फ), अनमोल कुमारी (योगा), नव्या गोयंका, श्रेया कोमालम(शतरंज)।

खेल प्रशिक्षक: पिंकी कुमारी (कराटे), सपना कुमारी (फुटबॉल), नेहा सिंह (शतरंज), राजीव रंजन (बैडमिंटन), स्मिता कुमारी (कबड्डी), अजीत कुमार सिंह (युवा क्रिकेट प्रशिक्षक), प्रियदर्शनी (योगा), राजू प्रसाद (रेफरी बिल्यर्डस), श्रीमोद पाठक (बैडमिंटन), आकिब जावेद खां (ताइक्वांडो)।

खेल प्रमोटर: सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव (प्रमोटर), राजकुमार सिंह (सचिव, बिहार पिट्टो संघ), रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), धर्मवीर कुमार (सचिव, बिहार साफ्टबॉल), सतीश कुमार (सचिव, ग्रेपलिंग कुश्ती संघ), दीप नारायण प्रसाद (सचिव, बिहार गेटबॉल), ओमप्रकाश (चेयरमैंन, बिहार पिट्टो संघ), मृत्युंजय झा (उदद्योषक, दूरदर्शन)।

प्रोमोसिंग प्लेयर अवार्ड: आर्यन कुमार, अंशुभान जैन, रुद्रांश कुमार, आरव कुमार, शशांक शेखर, आशीष राज, शरद सिंह, मानव कुमार, हार्दिक काव्याण (सभी युवा क्रिकेटर)।

खेल पत्रकार: आशीष कुमार, (दैनिक हिन्दुस्तान), आलोक सिंह (दैनिक भास्कर), जितेंद्र कुमार(फोटो जर्नलिस्ट, दैनिक भास्कर), धर्मनाथ जी (प्रभात खबर), बृज बिहारी जी, (दैनिक जागरण, दानापुर), शशि भूषण जी (दैनिक आज), पीयूष शर्मा (दैनिक जागरण आईनेक्स्ट), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), सुरेश मिश्रा (पुरबिया न्यूज ), सूरज कुमार (अंश भारत), चंदन कुमार (प्राइम न्यूज), अविनाश कुमार (न्यूज 21), शुभम कुमार (न्यूज ऐरा), अंकित कुमार (न्यूज बीट), उज्जवल कुमार सिन्हा (क्रीड़ा न्यूज), नीरज कुमार (बिहार ब्रेकिंग), रमण कुमार (बिहार लाइव टुडे), गोपाल प्रसाद (सी न्यूज), संजय भारती (हिन्दी दर्पण)।

फिजियोथेरेपिस्ट: डॉ बबलू कुमार, डॉ सुदीक्षा, डॉ. निशि सिंह, डॉ. पुलकित राज व डॉ. खुशी रानी.

शिक्षक: संतोष कांजीरमण, प्राचार्य, कुसुमराज मणियम पब्लिक स्कूल, शत्रुघ्न कुमार, प्राचार्य कुसुमराज पॉलिटेक्निक कॉलेज व डॉ. अरशद इमाम (शिक्षाविद)।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत के साथ नालंदा बना मगध जोन चैंपियन, गया को 71 रन से हराया

नालंदा: बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी (मगध जोन) का खिताब नालंदा जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेले गए छठे एवं अंतिम मुकाबले में नालंदा ने गया को 71 रनों से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नालंदा ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी 2025-26 मगध जोन का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी।

मुकाबले में गया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकित राज ने शानदार 62 रनों की पारी खेली, जबकि कुश ने 56 रन और राजामनी ने 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा मनीष ने 28, लव ने 13 तथा कुंदन ने 10 रन बनाए। गया की ओर से गेंदबाजी में निक्कू और प्रीतम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि सागर और मुकेश को एक-एक सफलता मिली।

185 रनों पर सिमटी गया की टीम

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 23.5 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गया की ओर से सय्यद मोहम्मद शैफ ने सर्वाधिक 59 रन बनाए, जबकि मंगल ने 37, राजन ने 24, यशराज ने 20 और निक्कू ने 19 रनों का योगदान दिया।

नालंदा की ओर से गेंदबाजी में आदित्य राज और राजामनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं सुमन सौरभ ने दो विकेट तथा अंकित राज ने एक विकेट हासिल किया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नालंदा के अंकित राज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी बीसीए पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई, जबकि बीसीए ऑब्जर्वर के रूप में केशव कुमार मौजूद रहे।

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग में अधिकारी इलेवन और आरबीएनवाईएसी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में अधिकारी इलेवन और आरबीएनवाईएसी ने शानदार और एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया। अधिकारी इलेवन ने अदालतगंज सीसी को 191 रन से हराया, जबकि आरबीएनवाईएसी ने एलायंस सीसी को 166 रन से पराजित कर लीग में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी पर खेले गए मैच में अधिकारी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अदालतगंज सीसी को 191 रन के बड़े अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।

अधिकारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुमार रजनीश ने 70 गेंदों पर 113 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अमन अविनाश ने 48 गेंदों पर 82 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि सिकंदर फहाद ने 69 रन की जुझारू पारी खेली।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज सीसी की टीम अधिकारी इलेवन की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 29.4 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान सिकंदर फहाद ने 72 गेंदों पर 69 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 4.4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कुमार रजनीश ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। विजेता टीम के कुमार रजनीश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएस बनाम एलायंस सीसी

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने एलायंस सीसी को 166 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएनवाईएसी की टीम ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 283 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की जीत के नायक रहे विकाश कृष्णा, जिन्होंने 105 गेंदों पर 177 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 22 चौके और 10 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 34 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि रौनित ने 28 रन और मनमोहन ने नाबाद 23 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। मध्यक्रम ने साझेदारियाँ बनाकर रनगति को बनाए रखा। एलायंस सीसी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज और मनीष मणि ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कृष्णा गौरव ने भी दो सफलताएँ हासिल कीं, लेकिन वे रनगति पर नियंत्रण नहीं रख सके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी ढही

283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और दबाव से उबर नहीं सकी। पूरी टीम 30.4 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। कप्तान अमन राज ने 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। अगास्त्य (15 रन) और मनु कुमार सिंह (नाबाद 12 रन) ही दोहरे अंक तक पहुँच सके।

आरबीएनवाईएसी की ओर से एमडी शाहबाज अनवर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उत्कर्ष धीरज कुमार ने 5 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मनमोहन ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के विकास कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Read More

किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद ने 5 विकेट से दर्ज की शानदार जीत, एबी क्रिकेट एकेडमी को हराया

बिहार: करजरा स्टेशन ग्राउंड, गया में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एबी क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। मुकाबला 28 फरवरी 2026 को खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर एबी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से तेजस कुमार ने सबसे अधिक 32 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम कुमार ने 16 रन और प्रशांत पांडेय ने 6 रन का योगदान दिया। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन विश्वनाथ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं आयुष रंजन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए और शंतनु ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान सोनू संजीत कुमार ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। इसके बाद ऋतिक संजय राज ने आक्रामक अंदाज में नाबाद 38 रन की तेज पारी खेल टीम को जीत दिला दी। आयुष रंजन ने नाबाद 16 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। किरण क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एबी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में साहवाग कुमार ने 3 विकेट तथा शिवम कुमार ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.