पटना: पूर्व रणजी क्रिकेटर, अंपायर, बीसीसीआई पिच क्यूरेटर और बिहार अंडर-16 टीम के कोच रहे राजू वाल्श के असामयिक निधन से बिहार क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. राजू वाल्श बिहार क्रिकेट के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने खिलाड़ी, कोच और पिच क्यूरेटर के रूप में जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके मार्गदर्शन में कई युवा क्रिकेटरों ने अपना खेल निखारा और राज्य स्तर पर पहचान बनाई।
शोक व्यक्त करने वालों में फाउंडेशन के संरक्षक राजेश शर्मा, सुनील कुमार सिंह, स्कूल क्रिकेट लीग के आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा, फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी, महासचिव नवीन कुमार समेत कई श्रीराम खेल मैदान के प्रशिक्षु शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।






