KRIDA NEWS

हॉकी के रंग में रंगा बिहार, राजगीर में एशिया कप 2025 का आगाज 29 अगस्त से; भारत की नजरें खिताब पर

पटना:– बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली हॉकी एशिया कप 2025 बिहार से संबंधित एक पत्रकार सम्मेलन पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जिमसमें खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, हीरो एशिया कप के लिए पटना पहुंची भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन शामिल रहे।

हीरो एशिया कप 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण मे बताया कि बिहार में पहली बार बिहार में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता का यह 12 वां संकरण है जिसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, कजाखिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हो रहीं हैं।

ये टीमें एशिया कप में रही है चैंपियन

गत विजेता दक्षिण कोरिया पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) का स्थान है, जिन्होंने तीन-तीन बार टूर्नामेंट जीता है।

दर्शकों के लिए फ्री टिकट की व्यवस्था

हीरो एशिया कप को देखने के लिए दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गयी है लेकिन इसके लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सुरक्षा कारणों से उन्हें ticketgenie app डाउनलोड कर उसमें टिकट बुक करना पड़ेगा,26 अगस्त से टिकट की बुकिंग शुरु हो जाएगी।

सभी देश के टीमें सारी सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजगीर के विभिन्न होटलों में ठहरेंगी तथा भारतीय हॉकी टीम राजगीर खेल परिसर में ही रहेगी। सरकार द्वारा खिलाडियों और दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा का समुचित इंतजाम किया गया है।

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर होगा एशिया कप का आगाज

29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनके सम्मान में ही 29 अगस्त को हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ हो रहा है। 30 और 31 अगस्त को टूर्नामेंट के दौरान ही राजगीर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l

हॉकी विद हरमनप्रीत का किया जाएगा आयोजन

30 अगस्त को ‘हॉकी विद हरमनप्रीत’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास के गावों के बच्चे और युवा खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत के साथ हॉकी खेलेंगे और हॉकी के महत्त्वपूर्ण गुर सीखेंगे। यह कार्यक्रम गांव गांव तक खेल संस्कृति के विकास और युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रखा गया है।

संडे ऑन साइकिल का भी किया जाएगा आयोजन

इसी प्रकार 31 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ का विशेष कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आसपास के गाँवों के बच्चे युवा खिलाड़ी तथा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अधिकारी 5 किलोमीटर तक आसपास के इलाकों में साइकिल चलाएंगे। यह खिलाडियों और लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ साथ हर उम्र के लोगों में खेल संस्कृति के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तक झारखंड ओड़िशा, चंडीगढ़ राज्यों सहित बिहार के 28 जिलों में पहुंच चुकी है ट्रॉफी गौरव यात्रा । 29 तारीख को राजगीर पहुंच कर इस यात्रा का समापन होगा।

ये टीमें पहुंच चुकी है बिहार

भारतीय हॉकी टीम के बिहार पहुंचने के साथ चीन, कोरिया, चीन ताइपे, जापान, मलेशिया टीम बिहार आ चुकीं हैं। बाकी टीमें कल पहुंच जाएंगी। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हम बिहार में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं, मैदान आशाजनक लग रहा है। हम खेल के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि खिलाड़ियों के रूप में हमारे लिए टर्फ बहुत महत्वपूर्ण है।

हमें एशियाई टीमों से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन हम जीतने के लिए दृढ़ हैं। मैं राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व स्तरीय हॉकी टर्फ पर खेलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। मैंने इसे पहले तस्वीरों में देखा था, लेकिन मैं वहाँ खुद जाने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।
राजगीर खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ, मुझे यकीन है कि बिहार जल्द ही अपनी धरती से हॉकी चैंपियन तैयार करेगा।

बिहार के लिए गर्व का क्षण

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए गर्व का क्षण है। यह न केवल राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करेगा। राजगीर खेल परिसर का विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगा। हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक है, जो खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत, बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसीए रॉयल की टीम 32 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान प्रियंशु (07) ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि करण पटेल रंजन ने 21 रन और अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए। टीम को अतिरिक्त रनों (30) का भी फायदा मिला। डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में राज डांगी और सार्थक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं आशीष रंजन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जिससे बीसीसीए रॉयल की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही, लेकिन कप्तान रिटिक ने 40 रनों की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। अंत के ओवरों में कौशिक राजपूत ने नाबाद 26 रनों की तेज पारी खेली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। डी.एस.ए. की टीम ने 25.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में रोहित रंजन ने 3 विकेट, जबकि रुद्र कुमार और प्रियंशु ने 1-1 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई।

Read More

9वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता: बिहार टीम जयपुर रवाना, 22 से शुरू होंगे मुकाबले

बिहार: 9वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य टेनिस क्रिकेट टीम को जयपुर (राजस्थान) के लिए रवाना किया गया। गया बिहार टेनिस क्रिकेट संघ की ओर से चयनित 16 खिलाड़ियों की टीम को संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव रंजीत राज ने चयनित खिलाड़ियों को टीम जर्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

प्रतियोगिता के मुकाबले 22 मार्च से 25 मार्च तक जयपुर के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे, जहां बिहार टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी जयपुर के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर गया और पटना जिला टेनिस क्रिकेट संघ के पदाधिकारी तथा ऑब्जर्वर आदित्य कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टीम : गुलशन कुमार, पीयूष कुमार, साहिल राज, अमित कुमार, कुंदन कुमार, अभिजीत राज, आदित्य राज, प्रिंस राज, अरव राज, शुभम कुमार, हिमांशु कुमार, विशेष कुमार, अभिनव गिरी, विकी कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार एवं गौतम।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करेगी।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की सभी तैयारियां पूरी, कल होगा शानदार आगाज

पटना, 21 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर 22 मार्च यानी रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 का शानदार आगाज होगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर अंडर-15 वर्ग का मुकाबला खेला जायेगा। उद्घाटन मैच मानव रचना लायंस बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान को सजाया और संवारा गया है, पिच को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

Read More

ECWA CPL 2026: भव्य समारोह में टीमों की जर्सी का लोकार्पण, 22 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले

पटना, 21 मार्च 2026: Educational Counsellor Welfare Association (ECWA) के तत्वावधान में आयोजित ECWA CPL 2026 के तहत शनिवार को राजधानी पटना में एक भव्य समारोह में सभी टीमों की जर्सी का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सोसायटी से जुड़े सैकड़ों शिक्षाविदों की सम्मानजनक उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी दी कि ECWA CPL 2026 के प्रारंभिक मुकाबले 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट अकादमी, पटना में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षाविदों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

जर्सी लोकार्पण समारोह में सभी चारों टीमों के कप्तानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। वरियर्स टीम के कप्तान कौशल राजपूत, चैलेंजर्स टीम के कप्तान अभिषेक कुमार, राइडर्स टीम के कप्तान गुलशन राज और सुपरजाइंट्स टीम के कप्तान कुमार राजीव ने मंच पर एक साथ आकर टीमों की जर्सी का अनावरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि ECWA द्वारा इस तरह के आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि शिक्षाविदों के बीच एकता, सहयोग और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ECWA CPL 2026 आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों के साथ एक सफल और यादगार टूर्नामेंट साबित होगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.